Home
(current)
प्रदेश
देश
विदेश
बिजनेस
खेल
मनोरंजन
छत्तीसगढ़
Youtube
जिला समाचा
वीडियो
हमारे बारे में
RSS प्रमुख को रेलवे-स्टेशन पर ट्रेन का करना पड़ा इंतजार:45 मिनट लेट से उसलापुर पहुंची अमरकंटक-एक्सप्रेस, मोहन भागवत जबलपुर के लिए रवाना
Update On
24-October-2026 12:13:26
बिलासपुर जोन में ट्रेनों की लेटलतीफी का असर इस बार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत के सफर पर भी देखने को मिला। बिलासपुर के 2 दिवसीय प्रवास के बाद जबलपुर रवाना होने के लिए उन्हें ट्रेन का करीब 45 मिनट इंतजार करना पड़ा। अमरकंटक एक्सप्रेस के…
WhatsApp पर डायरेक्टर बनकर मैसेज किया, 80 लाख ट्रांसफर करवाए:डायरेक्टर की फोटो लगाकर अकाउंटेंट के साथ फर्जीवाड़ा, 13 लाख का दूसरा ट्रांजैक्शन वापस आया
Update On
24-October-2026 12:12:32
रायपुर में ठगों ने WhatsApp पर कंपनी के डायरेक्टर की पहचान का इस्तेमाल कर 80 लाख रुपए की ठगी कर ली। आरोपी ने डायरेक्टर विजय राठी के नाम और प्रोफाइल फोटो से अकाउंटेंट को मैसेज भेजा और बैंक खाते में रकम ट्रांसफर करने के निर्देश दिए।अकाउंटेंट ने निर्देशों पर भरोसा…
छत्तीसगढ़ में 28-29 अक्टूबर को भारी बारिश का अलर्ट:27 से बदलेगा मौसम, फिर गिरेगा पारा; बंगाल में बन रहे लो प्रेशर का असर
Update On
24-October-2026 12:11:29
छत्तीसगढ़ में अगले कुछ दिनों तक मौसम ड्राई रहने के बाद 27 अक्टूबर से बारिश का दौर शुरू हो सकता है। बंगाल की खाड़ी में बन रहा लो प्रेशर मजबूत होकर साइक्लोन में बदल सकता है।मौसम विभाग के मुताबिक, 28 और 29 अक्टूबर को प्रदेश के कुछ इलाकों में भारी…
GRP आरक्षक ने गांजे से बनाई 1.03 करोड़ की संपत्ति:तस्करों से वसूली कर खरीदे लग्जरी घर-कार-बाइक; ACB की चार्जशीट में खुलासा
Update On
24-October-2026 12:10:26
GRP के बर्खास्त आरक्षक लक्ष्मण गाइन ने ट्रेनों में गांजा तस्करों से अवैध वसूली और गांजा की तस्करी कर 1.03 करोड़ रुपए की संपत्ति बनाई। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की जांच के बाद आय से अधिक संपत्ति का खुलासा हुआ है। उसकी वैध आय और खर्च के बीच 1 करोड़…
छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 50 ट्रेनें कैंसिल:MP-महाराष्ट्र-ओडिशा के यात्री होंगे परेशान, 27 नवंबर से 17 दिसंबर तक नहीं चलेंगी गाड़ियां
Update On
24-October-2026 12:09:09
छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 50 एक्सप्रेस ट्रेनों को 27 नवंबर से 17 दिसंबर 2026 के बीच अलग-अलग तारीखों में कैंसिल किया गया है। वहीं, आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस राउरकेला तक ही चलेगी, जबकि उत्कल एक्सप्रेस का रूट बदल दिया गया है। इसके अलावा कई लंबी दूरी की ट्रेनें भी प्रभावित…
रायपुर में सरदार सिंह बोले- CHL से निकलेंगे स्टार:इन्फ्रास्ट्रक्चर-ट्रेनिंग पर काम करना होगा, बेस्ट टैलेंट को नेशनल कैंप में लाने की कोशिश रहेगी
Update On
24-October-2026 12:07:57
छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के ब्रांड एंबेसडर और भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान सरदार सिंह का मानना है कि यह लीग प्रदेश के युवा खिलाड़ियों के लिए बड़ा मौका है। लंबे समय बाद छत्तीसगढ़ में इस स्तर का टूर्नामेंट हो रहा है। इसमें हर टीम के साथ ओलंपियन और अनुभवी…
भ्रामक सूचनाओं से बचें युवा, विकसित भारत के निर्माण में निभाएं सक्रिय भूमिका : लखन लाल देवांगन
Update On
23-October-2026 13:51:49
कोरबा । छत्तीसगढ़ राज्य गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर युवाओं की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने, उनकी आकांक्षाओं को समझने और राष्ट्र निर्माण में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग एवं जिला प्रशासन कोरबा द्वारा आज पंडित जवाहरलाल नेहरू सभागार में ‘युवा…
दुर्ग में 33,920 लीटर जब्त शराब नष्ट, 294 प्रकरणों का निपटारा
Update On
23-October-2026 13:44:19
दुर्ग । दुर्ग जिले के 11 थानों में वर्ष 2011 से पहले दर्ज 294 आबकारी प्रकरणों में जब्त अनुपयोगी शराब को न्यायालय और कलेक्टर के आदेश पर नष्ट किया गया। कार्रवाई में कुल 33,920.145 बल्क लीटर मदिरा का निर्धारित प्रक्रिया के तहत नष्टीकरण किया गया। आबकारी, पुलिस और राजस्व विभाग…
युवा बड़े सपने देखें, अपनी सफलता को समाज और राष्ट्र की सेवा से जोड़ें : राष्ट्रपति मुर्मु
Update On
23-October-2026 13:41:00
रायपुर। युवा बड़े सपने देखें, अपने विचारों को व्यापक बनाएं और अपनी सफलता को समाज एवं राष्ट्र की सेवा से जोड़ें। परिस्थितियां और चुनौतियां अलग-अलग हो सकती हैं, लेकिन प्रत्येक युवा के भीतर कुछ नया करने, बेहतर बनाने और अपनी पहचान स्थापित करने की ललक होनी चाहिए। जब युवाओं के…
कलेक्टर ने लिया निगम चुनाव की तैयारियों का जायजा
Update On
23-October-2026 13:39:11
भिलाई । नगर पालिक निगम भिलाई निर्वाचन 2026 की तैयारियों के तहत कल्याण कॉलेज, सेक्टर-7 भिलाई में निर्वाचन सामग्री के वितरण एवं वापसी की व्यवस्था तथा स्ट्रांग रूम तैयार करने की तैयारियों का निरीक्षण किया गया। कलेक्टर अभिजीत सिंह, पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल, आयुक्त सुरुचि सिंह, अपर कलेक्टर सिली थॉमस,…
लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की
Update On
23-October-2026 13:37:39
राजनांदगांव । लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने आज न्यू सर्किट हाउस राजनांदगांव में लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत संचालित निर्माण एवं विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने जिले में स्वीकृत, निर्माणाधीन एवं लंबित सड़कों, पुल-पुलियों तथा भवन निर्माण कार्यों की विस्तृत जानकारी ली। सचिव …
महासमुंद जिले में पांच स्थानों पर आयोजित हुई कृषक चौपाल एवं संगोष्ठी
Update On
23-October-2026 13:20:47
महासमुंद । किसानों को रासायनिक उर्वरकों के सीमित एवं संतुलित उपयोग के प्रति जागरूक करने तथा प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित करने महासमुंद जिले में खेत बचाओ अभियान के तहत आज पांच स्थानों पर कृषक चौपाल एवं कृषक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिले के विकासखंड महासमुंद के पिटियाझर, बागबाहरा के…
ज्यादातर नगरीय निकायों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ नहीं:केंद्र देगा 25 फीसदी फंड, 75 प्रतिशत लोन, बांड और पीपीपी से जुटाना चुनौती
Update On
22-October-2026 13:57:25
केंद्र सरकार के अर्बन चैलेंज फंड भले ही प्रदेश के 192 नगरीय निकायों के विकास के लिए महत्वपूर्ण होगा, लेकिन इस योजना का लाभ उन्हीं निकायों को मिल पाएगा, जो आर्थिक रूप से सक्षम और आत्मनिर्भर होंगे। इस प्रोजेक्ट के तहत सभी नगरीय निकाय यानी नगर निगम, पालिका और पंचायतें…
छत्तीसगढ़ में सड़क हादसों में गर्भवती:2 चचेरे भाइयों, पिता और पुत्री समेत 11 की मौत
Update On
22-October-2026 13:56:21
विजयादशमी के उल्लास के बीच प्रदेश के चार जिलों में रफ्तार के कहर ने त्योहार की खुशियों को मातम में बदल दिया। इन सड़क हादसों में 11 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में गर्भवती और चचेरे भाई शामिल हैं।दंतेवाड़ा:…
नगर सैनिकों का मानदेय बढ़कर 30,870 रुपए महीना होगा:कोर्ट के निर्देश के बाद फैसला, 7900 को सीधा फायदा; महंगाई और वर्दी धुलाई भत्ता मिलेगा
Update On
22-October-2026 13:55:17
छत्तीसगढ़ में नगर सैनिकों (होमगार्ड) का मानदेय बढ़ाकर 30,870 रुपए प्रतिमाह किया जाएगा। अभी तक उन्हें 19,500 रुपए प्रतिमाह मानदेय मिल रहा था। नए प्रस्ताव के मुताबिक, मानदेय में महंगाई भत्ता और वर्दी धुलाई भत्ता भी शामिल होगा। इससे प्रदेश के करीब 7,900 नगर सैनिकों को फायदा मिलने की बात…
'खतरनाक है... इन्हें दंडित किया जाए', साड़ी पहनकर एसपी अंकिता शर्मा ने चलाईं गोलियां, पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल ने निकालीं कई कमियां
Update On
22-October-2026 13:54:00
रायपुर: छत्तीसगढ़ में राजनांदगांव की एसपी अंकिता शर्मा ने विजयदशमी के मौके पर एके-47 से फायरिंग की थीं। फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उन्होंने साड़ी पहनकर गोलियां चलाई थीं। इसे लेकर पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल ने सवाल उठाए हैं। साथ ही कई कमियां निकाली हैं।एसपी ने…
साड़ी पहनकर AK-47 से किए हवाई फायर, मुश्किल में फंसी IPS अंकिता शर्मा, छत्तीसगढ़ सरकार लेगी संज्ञान
Update On
22-October-2026 13:52:55
रायपुर: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की एसपी अंकिता शर्मा मुश्किल में आ गई हैं। पारंपरिक 'शस्त्र पूजा' के दौरान महिला आईपीएस अधिकारी और जिले की पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने एके-47 राइफल से हवा में फायरिंग की थी, जिसका वीडियो तेजी से वायरल हुआ था। इस घटना के सामने आने…
पेवर ब्लॉक मामले में भिलाई निगम के 7 अभियंताओं को हाईकोर्ट से राहत
Update On
22-October-2026 13:49:57
भिलाई/बिलासपुर । नगर निगम भिलाई के पेवर ब्लॉक निर्माण कार्यों में कथित अनियमितताओं के मामले में हाईकोर्ट ने सात अभियंताओं को अंतरिम राहत दी है। न्यायालय ने कलेक्टर दुर्ग के अधिक राशि की वसूली और कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई संबंधी निर्देशों तथा निगम के मुख्य अभियंता द्वारा जारी कारण बताओ नोटिस…
रायपुर में 101 फीट का रावण जलेगा:बिलासपुर में विवाद, दुर्ग में बग्गी में सवार होकर पहुंचे भगवान राम, माता सीता और लक्ष्मण
Update On
20-October-2026 19:02:43
विजयादशमी पर छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ रावण दहन होगा। प्रदेश का सबसे बड़ा 101 फीट ऊंचा रावण रायपुर के WRS मैदान में शाम 7 बजे के बाद जलेगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंच पर पहुंच चुके हैं।बिलासपुर में रावण दहन को लेकर विवाद हो गया। साइंस…
स्वामित्व योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में धमतरी जिला प्रदेश में अव्वल
Update On
20-October-2026 19:00:43
धमतरी । ग्रामीण क्षेत्रों में आबादी भूमि पर निवासरत परिवारों को उनकी संपत्ति का स्वामित्व प्रमाण उपलब्ध कराने तथा उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से केंद्र एवं राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी स्वामित्व योजना का धमतरी जिले में प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। योजना के तहत ग्रामीण…
बच्चों के पोषण, देखभाल और शिक्षा का एकीकृत केंद्र बन रहे ‘लइका घर’
Update On
20-October-2026 18:59:46
धमतरी । बच्चों का स्वस्थ बचपन, समुचित पोषण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा किसी भी समाज के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला हैं। इसी सोच के साथ धमतरी जिले में संचालित ‘लइका घर’ बच्चों की देखभाल, पोषण और प्रारंभिक शिक्षा को एक साथ जोड़ने वाले महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में विकसित हो रहे…
यातायात नियमों के प्रति जागरूकता लाने सड़क पर उतरे एनसीसी, स्काउट गाइड और एनएसएस कैडेट
Update On
20-October-2026 18:58:45
धमतरी । सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने, यातायात नियमों के पालन को बढ़ावा देने और नागरिकों में सुरक्षित यातायात के प्रति जिम्मेदारी विकसित करने के उद्देश्य से धमतरी शहर में यातायात पुलिस के सहयोग के लिए एनसीसी (राष्ट्रीय कैडेट कोर) स्काउट गाइड और एनएसएस (राष्ट्रीय सेवा योजना) के कैडेट सक्रिय…
पंडरी में गौसेवा और जैविक खेती प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ
Update On
20-October-2026 18:57:36
रायपुर । पंडरी के महालक्ष्मी मार्केट व्यवसायिक परिसर में रविवार को मनोहर गौशाला के रायपुर मुख्य कार्यालय और जैविक कृषि प्रोत्साहन प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन हुआ। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल ने केंद्र का उद्घाटन किया। इस अवसर पर अनुसंधान निदेशक डॉ. विवेक त्रिपाठी सहित वैज्ञानिक…
विनय-विवेक के बिना धन और यौवन व्यर्थ : मुनि संवेगरत्न सागर
Update On
20-October-2026 18:56:42
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास के तहत नौ दिवसीय शाश्वत नवपद ओली आराधना के दूसरे दिन सोमवार को सिद्ध पद की आराधना की गई। मुनि संवेगरत्न सागर आदि ठाणा की निश्रा में आयोजित धर्मसभा में मुनिश्री ने सिद्ध पद का महत्व बताते हुए कहा…
चार मांगों को लेकर 23 अक्टूबर को भिलाई में करणी सेना का प्रदर्शन
Update On
19-October-2026 13:06:59
भिलाई । UGC Regulations, 2026 की वापसी, EWS आरक्षण में बदलाव, SC/ST एक्ट के निष्पक्ष क्रियान्वयन और सामान्य वर्ग आयोग के गठन सहित चार प्रमुख मांगों को लेकर राजपूत करणी सेना (काली विचारधारा) 23 अक्टूबर को भिलाई के सिविक सेंटर में प्रदर्शन करेगी। संगठन ने रायपुर, दुर्ग, बेमेतरा और खैरागढ़…
धनोरा में भाजपा उतई मंडल की बैठक में शामिल हुए विधायक चंद्राकर
Update On
19-October-2026 13:05:54
भिलाई । धनोरा में भारतीय जनता पार्टी उतई मंडल की आत्मनिर्भर मंडल मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर शामिल हुए। इस दौरान संगठन को मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं की सक्रिय सहभागिता बढ़ाने और केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने…
जिनशासन का सार है नवपद,आराधना में समाहित है सभी तत्व : मुनि संवेगरत्न सागर
Update On
19-October-2026 13:04:48
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित श्री ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में रविवार 18 अक्टूबर से नव दिवसीय शाश्वत नवपद ओली की आराधना शुरू हुई। मुनि संवेगरत्न सागर आदि ठाणा के पवन निश्रा में 9 दिनों तक धर्म,ध्यान,भक्ति,जप-तप आराधना का क्रम अविरल रूप से जारी रहेगा। धर्मसभा में मुनिश्री ने नवपद ओली जी…
साइबर सुरक्षा की मुहिम से 1.70 करोड़ लोगों तक पहुंचा संदेश
Update On
19-October-2026 13:03:49
रायपुर (वीएनएस)। ऑनलाइन ठगी, फर्जी निवेश योजनाओं और डिजिटल अरेस्ट जैसे साइबर अपराधों से नागरिकों को बचाने के लिए छत्तीसगढ़ पुलिस ने कार्रवाई के साथ जनजागरूकता पर भी जोर दिया है। इसी उद्देश्य से 15 अगस्त से 2 अक्टूबर 2026 तक प्रदेश में सात सप्ताह का विशेष साइबर जागृति अभियान…
मोरन नदी पर बनेगा पुल, महाअष्टमी पर मंत्री नेताम ने किया भूमिपूजन
Update On
19-October-2026 13:02:34
रायपुर। जनजातीय कार्य मंत्री रामविचार नेताम ने नवरात्रि की महाअष्टमी पर चलगली क्षेत्र के ग्राम कपिलदेवपुर में मोरन नदी पर बनने वाले उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग का भूमिपूजन किया। लोक निर्माण विभाग सेतु संभाग, अम्बिकापुर यह पुल कपिलदेवपुर-बसेरा मार्ग पर बनाएगा। इसके लिए 591.04 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति…
भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की खबरें भ्रामक, BSP ने खबरों को बताया भ्रामक
Update On
19-October-2026 13:01:32
रायपुर। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) को बेचने की योजना से जुड़ी खबरों को संयंत्र प्रबंधन ने असत्य और भ्रामक बताया है। सोशल मीडिया तथा कुछ प्रिंट मीडिया प्रकाशनों में प्रसारित हो रहे इन दावों का इस्पात मंत्रालय ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से खंडन किया है। वहीं,…
Advt.
Your browser does not support the video tag.