WhatsApp पर डायरेक्टर बनकर मैसेज किया, 80 लाख ट्रांसफर करवाए:डायरेक्टर की फोटो लगाकर अकाउंटेंट के साथ फर्जीवाड़ा, 13 लाख का दूसरा ट्रांजैक्शन वापस आया

Updated on 24-10-2026 12:12 PM

रायपुर में ठगों ने WhatsApp पर कंपनी के डायरेक्टर की पहचान का इस्तेमाल कर 80 लाख रुपए की ठगी कर ली। आरोपी ने डायरेक्टर विजय राठी के नाम और प्रोफाइल फोटो से अकाउंटेंट को मैसेज भेजा और बैंक खाते में रकम ट्रांसफर करने के निर्देश दिए।

अकाउंटेंट ने निर्देशों पर भरोसा कर कंपनी के खाते से 80 लाख रुपए दूसरे खाते में भेज दिए। इसके बाद 13 लाख रुपए का एक और ट्रांजैक्शन कराया गया, लेकिन यह रकम बाद में कंपनी के खाते में वापस आ गई। टिकरापारा पुलिस ने मामले में FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दो अलग-अलग खातों में रकम भेजने के निर्देश

पुलिस में दर्ज शिकायत के मुताबिक, कमल विहार निवासी विजय राठी Rathi Bandhus Commercial Pvt. Ltd. के डायरेक्टर हैं। कंपनी का कार्यालय देवपुरी में राठीस बिल्ड मार्ट के पास है।

19 अक्टूबर 2026 को दोपहर करीब 1:23 बजे कंपनी के अकाउंटेंट लेखराम चक्रधारी को एक अनजान मोबाइल नंबर से WhatsApp मैसेज आया। इसमें विजय राठी का नाम और प्रोफाइल फोटो लगी हुई थी। मैसेज के जरिए कंपनी के बैंक खाते की जानकारी लेने के बाद भुगतान करने के निर्देश दिए गए।

शिकायत के अनुसार, मैसेज में बैंक ऑफ इंडिया के M I CLOTHING नाम के खाते की जानकारी भेजी गई। इसके बाद कंपनी के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया खाते से RTGS के जरिए 80 लाख रुपए ट्रांसफर कर दिए गए।

13 लाख रुपए वापस मिले

21 अक्टूबर को इसी तरह 13 लाख रुपए के भुगतान का एक और मैसेज आया। इस बार The Federal Bank के S S GOLD नाम के खाते का विवरण दिया गया। कंपनी ने इस खाते में भी रकम ट्रांसफर कर दी।

बाद में बैंक से संपर्क कर जरूरी कार्रवाई की गई, जिसके बाद 13 लाख रुपए का ट्रांजैक्शन रिवर्स हो गया और रकम कंपनी के खाते में वापस आ गई। हालांकि, पहले ट्रांसफर किए गए 80 लाख रुपए के संबंध में शिकायत दर्ज कराई गई है।

फर्जी WhatsApp अकाउंट बनाने वाले की तलाश

टिकरापारा पुलिस ने शिकायत के आधार पर FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगा रही है कि डायरेक्टर के नाम और फोटो का इस्तेमाल कर मैसेज किसने भेजे, रकम किन खातों में पहुंची और इस मामले में कौन-कौन शामिल है।

कैसे बचें ऐसी ठगी से?

  • WhatsApp पर आए भुगतान निर्देशों की सिर्फ नाम या फोटो देखकर पुष्टि न करें।
  • बड़ी रकम ट्रांसफर करने से पहले डायरेक्टर या संबंधित अधिकारी को फोन करके निर्देशों की पुष्टि करें।
  • नया बैंक खाता या बदला हुआ भुगतान विवरण मिलने पर अलग माध्यम से जांच करें।
  • संदिग्ध ट्रांजैक्शन होने पर तुरंत बैंक और साइबर हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करें।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 October 2026
बिलासपुर जोन में ट्रेनों की लेटलतीफी का असर इस बार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत के सफर पर भी देखने को मिला। बिलासपुर के 2 दिवसीय…
 24 October 2026
रायपुर में ठगों ने WhatsApp पर कंपनी के डायरेक्टर की पहचान का इस्तेमाल कर 80 लाख रुपए की ठगी कर ली। आरोपी ने डायरेक्टर विजय राठी के नाम और प्रोफाइल…
 24 October 2026
छत्तीसगढ़ में अगले कुछ दिनों तक मौसम ड्राई रहने के बाद 27 अक्टूबर से बारिश का दौर शुरू हो सकता है। बंगाल की खाड़ी में बन रहा लो प्रेशर मजबूत…
 24 October 2026
GRP के बर्खास्त आरक्षक लक्ष्मण गाइन ने ट्रेनों में गांजा तस्करों से अवैध वसूली और गांजा की तस्करी कर 1.03 करोड़ रुपए की संपत्ति बनाई। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की…
 24 October 2026
छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 50 एक्सप्रेस ट्रेनों को 27 नवंबर से 17 दिसंबर 2026 के बीच अलग-अलग तारीखों में कैंसिल किया गया है। वहीं, आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस राउरकेला तक…
 24 October 2026
छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के ब्रांड एंबेसडर और भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान सरदार सिंह का मानना है कि यह लीग प्रदेश के युवा खिलाड़ियों के लिए बड़ा मौका है।…
 23 October 2026
कोरबा ।  छत्तीसगढ़ राज्य गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर युवाओं की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने, उनकी आकांक्षाओं को समझने और राष्ट्र निर्माण में उनकी भागीदारी सुनिश्चित…
 23 October 2026
दुर्ग । दुर्ग जिले के 11 थानों में वर्ष 2011 से पहले दर्ज 294 आबकारी प्रकरणों में जब्त अनुपयोगी शराब को न्यायालय और कलेक्टर के आदेश पर नष्ट किया गया।…
 23 October 2026
रायपुर। युवा बड़े सपने देखें, अपने विचारों को व्यापक बनाएं और अपनी सफलता को समाज एवं राष्ट्र की सेवा से जोड़ें। परिस्थितियां और चुनौतियां अलग-अलग हो सकती हैं, लेकिन प्रत्येक…
Advt.