दुर्ग में 33,920 लीटर जब्त शराब नष्ट, 294 प्रकरणों का निपटारा

Updated on 23-10-2026 01:44 PM

दुर्ग । दुर्ग जिले के 11 थानों में वर्ष 2011 से पहले दर्ज 294 आबकारी प्रकरणों में जब्त अनुपयोगी शराब को न्यायालय और कलेक्टर के आदेश पर नष्ट किया गया। कार्रवाई में कुल 33,920.145 बल्क लीटर मदिरा का निर्धारित प्रक्रिया के तहत नष्टीकरण किया गया। आबकारी, पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में यह कार्रवाई पूरी हुई।

सुपेला थाना क्षेत्र में हुआ नष्टीकरण
शराब नष्ट करने की कार्रवाई सुपेला थाना क्षेत्र के अंतर्गत निर्धारित स्थल पर नष्टीकरण टीम की उपस्थिति में की गई। इसके लिए पर्यावरण विभाग से अनुमति भी प्राप्त की गई थी। अधिकारियों के अनुसार, लंबे समय से जब्त रखी गई मदिरा मानव उपभोग के योग्य नहीं रह गई थी। न्यायालयीन और प्रशासनिक आदेशों के तहत इसका नियमानुसार निपटान किया गया।

आबकारी, पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारी रहे मौजूद
कार्रवाई में आबकारी विभाग की एडीओ सुप्रिया शर्मा, एसडीएम भिलाई नगर, नगर पुलिस अधीक्षक निशान पाठक और एसडीएम उत्तम सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। तीनों विभागों के समन्वय से नष्टीकरण की प्रक्रिया पूरी की गई।

अनधिकृत उपयोग रोकना उद्देश्य
प्रशासन के अनुसार, कार्रवाई का उद्देश्य न्यायालयीन आदेशों का पालन करना, जब्त एवं अनुपयोगी मदिरा का सुरक्षित निपटान करना और उसके अनधिकृत उपयोग की आशंका समाप्त करना है।

दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन और बिक्री की सूचना देने की अपील की है। पुलिस ने कहा कि ऐसी गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 October 2026
बिलासपुर जोन में ट्रेनों की लेटलतीफी का असर इस बार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत के सफर पर भी देखने को मिला। बिलासपुर के 2 दिवसीय…
 24 October 2026
रायपुर में ठगों ने WhatsApp पर कंपनी के डायरेक्टर की पहचान का इस्तेमाल कर 80 लाख रुपए की ठगी कर ली। आरोपी ने डायरेक्टर विजय राठी के नाम और प्रोफाइल…
 24 October 2026
छत्तीसगढ़ में अगले कुछ दिनों तक मौसम ड्राई रहने के बाद 27 अक्टूबर से बारिश का दौर शुरू हो सकता है। बंगाल की खाड़ी में बन रहा लो प्रेशर मजबूत…
 24 October 2026
GRP के बर्खास्त आरक्षक लक्ष्मण गाइन ने ट्रेनों में गांजा तस्करों से अवैध वसूली और गांजा की तस्करी कर 1.03 करोड़ रुपए की संपत्ति बनाई। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की…
 24 October 2026
छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 50 एक्सप्रेस ट्रेनों को 27 नवंबर से 17 दिसंबर 2026 के बीच अलग-अलग तारीखों में कैंसिल किया गया है। वहीं, आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस राउरकेला तक…
 24 October 2026
छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के ब्रांड एंबेसडर और भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान सरदार सिंह का मानना है कि यह लीग प्रदेश के युवा खिलाड़ियों के लिए बड़ा मौका है।…
 23 October 2026
कोरबा ।  छत्तीसगढ़ राज्य गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर युवाओं की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने, उनकी आकांक्षाओं को समझने और राष्ट्र निर्माण में उनकी भागीदारी सुनिश्चित…
 23 October 2026
दुर्ग । दुर्ग जिले के 11 थानों में वर्ष 2011 से पहले दर्ज 294 आबकारी प्रकरणों में जब्त अनुपयोगी शराब को न्यायालय और कलेक्टर के आदेश पर नष्ट किया गया।…
 23 October 2026
रायपुर। युवा बड़े सपने देखें, अपने विचारों को व्यापक बनाएं और अपनी सफलता को समाज एवं राष्ट्र की सेवा से जोड़ें। परिस्थितियां और चुनौतियां अलग-अलग हो सकती हैं, लेकिन प्रत्येक…
Advt.