जिनशासन का सार है नवपद,आराधना में समाहित है सभी तत्व : मुनि संवेगरत्न सागर

Updated on 19-10-2026 01:04 PM
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित श्री ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में रविवार 18 अक्टूबर से नव दिवसीय शाश्वत नवपद ओली की आराधना शुरू हुई। मुनि संवेगरत्न सागर आदि ठाणा के पवन निश्रा में 9 दिनों तक धर्म,ध्यान,भक्ति,जप-तप आराधना का क्रम अविरल रूप से जारी रहेगा। धर्मसभा में मुनिश्री ने नवपद ओली जी का महत्व समझाया। मुनिश्री ने कहा कि नवपद जिन शासन का सार है। 

मुनिश्री ने कहा कि जिन शासन में सबसे महत्वपूर्ण नवदिवसीय आराधना नवपद ओली की है। ये आराधना साल में दो बार चैत्र और आसोज माह में की जाती है। यह आराधना जिन शासन का सार है,इसलिए इसे साल में दो बार किया जाता है। 9 पद ओली के प्रथम दिवस अरिहंत पद अर्थात अरिहंत परमात्मा की आराधना की जाती है। अरिहंत परमात्मा का जप और तप किया जाता है। जप और तप एक बार किया जा सकता है लेकिन ध्यान अनेकों बात करना चाहिए। वैसे अरिहंत परमात्मा का ध्यान तो निरंतर प्रतिदिन होना चाहिए। नवपद की आराधना में जिन शासन का सभी तत्व समाहित है।

चातुर्मास समिति के महासचिव सुरेश बरड़िया ने बताया कि शाश्वत नवपद ओली की आराधना के प्रथम दिवस धर्मसभा में मुनिश्री के मुखारविंद से श्रावक-श्राविकाओं ने श्रीपाल महाराजा और मयना सुंदरी का चारित्र्य वर्णन श्रवण किया। किस तरह से दोनों ने सिद्ध चक्र की आराधना कर मोक्ष को पाया था।



उन्होंने बताया कि शाश्वत नवपद ओली का पर्व जैन समाज द्वारा अनादि काल से  मनाया जा रहा है। अनंत लब्धि निधान गौतम स्वामी जी ने राजगृह नगरी में श्रेणिक महाराज को श्रीपाल महाराजा और मयना सुंदरी का चारित्र्य वर्णन किया था। कैसे दोनों ने नवपद की आराधना की थी और कैसे मोक्ष की प्राप्ति की थी।

9 दिन किया जाएगा आयम्बिल तप
नवपद ओली के 9 दिवस आयम्बिल तप किया जाएगा। एक समय,एक स्थान पर बैठकर भोजन ग्रहण किया जाएगा। प्रथम दिवस अरिहंत परमात्मा की आराधना के साथ ही सफेद धान से बनी खाद्य सामग्री  का सेवन किया गया। सफेद रंग परमात्मा का है इसलिए आज सफेद अर्थात चावल की खाद्य पदार्थ ग्रहण किए गए। केवल एक धान ग्रहण किया जाता है। 6 विघय में तेल, घी,  दूध, दही, मक्खन,शक्कर का त्याग रहता है। बगैर तेल,मसाला,खटाई के सादा भोजन ही ग्रहण किया जाता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 October 2026
बिलासपुर जोन में ट्रेनों की लेटलतीफी का असर इस बार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत के सफर पर भी देखने को मिला। बिलासपुर के 2 दिवसीय…
 24 October 2026
रायपुर में ठगों ने WhatsApp पर कंपनी के डायरेक्टर की पहचान का इस्तेमाल कर 80 लाख रुपए की ठगी कर ली। आरोपी ने डायरेक्टर विजय राठी के नाम और प्रोफाइल…
 24 October 2026
छत्तीसगढ़ में अगले कुछ दिनों तक मौसम ड्राई रहने के बाद 27 अक्टूबर से बारिश का दौर शुरू हो सकता है। बंगाल की खाड़ी में बन रहा लो प्रेशर मजबूत…
 24 October 2026
GRP के बर्खास्त आरक्षक लक्ष्मण गाइन ने ट्रेनों में गांजा तस्करों से अवैध वसूली और गांजा की तस्करी कर 1.03 करोड़ रुपए की संपत्ति बनाई। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की…
 24 October 2026
छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 50 एक्सप्रेस ट्रेनों को 27 नवंबर से 17 दिसंबर 2026 के बीच अलग-अलग तारीखों में कैंसिल किया गया है। वहीं, आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस राउरकेला तक…
 24 October 2026
छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के ब्रांड एंबेसडर और भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान सरदार सिंह का मानना है कि यह लीग प्रदेश के युवा खिलाड़ियों के लिए बड़ा मौका है।…
 23 October 2026
कोरबा ।  छत्तीसगढ़ राज्य गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर युवाओं की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने, उनकी आकांक्षाओं को समझने और राष्ट्र निर्माण में उनकी भागीदारी सुनिश्चित…
 23 October 2026
दुर्ग । दुर्ग जिले के 11 थानों में वर्ष 2011 से पहले दर्ज 294 आबकारी प्रकरणों में जब्त अनुपयोगी शराब को न्यायालय और कलेक्टर के आदेश पर नष्ट किया गया।…
 23 October 2026
रायपुर। युवा बड़े सपने देखें, अपने विचारों को व्यापक बनाएं और अपनी सफलता को समाज एवं राष्ट्र की सेवा से जोड़ें। परिस्थितियां और चुनौतियां अलग-अलग हो सकती हैं, लेकिन प्रत्येक…
Advt.