चार मांगों को लेकर 23 अक्टूबर को भिलाई में करणी सेना का प्रदर्शन

Updated on 19-10-2026 01:06 PM
भिलाई । UGC Regulations, 2026 की वापसी, EWS आरक्षण में बदलाव, SC/ST एक्ट के निष्पक्ष क्रियान्वयन और सामान्य वर्ग आयोग के गठन सहित चार प्रमुख मांगों को लेकर राजपूत करणी सेना (काली विचारधारा) 23 अक्टूबर को भिलाई के सिविक सेंटर में प्रदर्शन करेगी। संगठन ने रायपुर, दुर्ग, बेमेतरा और खैरागढ़ सहित आसपास के क्षेत्रों से 1,500 से 2,000 लोगों के शामिल होने का दावा किया है। प्रदर्शन के बाद जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर मांगों पर कार्रवाई की अपील की जाएगी।

संयुक्त पत्रकार वार्ता में मानवेंद्र सिंह, अभिषेक सिंह, नीलू सिंह, अमित सिंह और नविता शशिकांत तिवारी ने आंदोलन की जानकारी दी। पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन शिक्षा, रोजगार, आरक्षण और कानूनी संरक्षण से जुड़े मुद्दों पर अपनी मांगें उठाएगा। उनके मुताबिक, आंदोलन का उद्देश्य सभी वर्गों के लिए निष्पक्ष प्रक्रिया और समान अवसर सुनिश्चित करने की मांग करना है।

UGC नियमों की वापसी और शिकायतों में निष्पक्षता की मांग
करणी सेना ने UGC Regulations, 2026 को पूरी तरह वापस लेने की मांग की है। संगठन का कहना है कि उच्च शिक्षण संस्थानों में जाति या वर्ग के आधार पर भेदभाव और उत्पीड़न रोकने के लिए बनाई गई व्यवस्था सभी विद्यार्थियों को समान संरक्षण देने वाली होनी चाहिए। संगठन ने शिकायतों की जांच और निस्तारण में निष्पक्षता सुनिश्चित करने पर जोर दिया है।

EWS आरक्षण में बदलाव की मांग
EWS आरक्षण को लेकर संगठन ने छत्तीसगढ़ में राजस्थान मॉडल लागू करने, EWS प्रमाण-पत्र की वैधता तीन वर्ष करने और सरकारी भर्तियों में अधिकतम आयु सीमा में पांच वर्ष की छूट देने की मांग रखी है।

इसके साथ ही, पात्र अभ्यर्थियों की अनुपलब्धता के कारण खाली रह जाने वाले EWS पदों को अगले भर्ती वर्ष में बैकलॉग के रूप में आगे बढ़ाने के लिए नियमों में संशोधन की मांग की गई है। संगठन ने मेजर जनरल आरएस सिन्हो आयोग की सिफारिशें लागू करने और EWS के लिए निर्धारित 10 प्रतिशत आरक्षण बढ़ाने की मांग भी उठाई है।

SC/ST एक्ट के तहत निष्पक्ष जांच पर जोर

संगठन ने अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत वास्तविक पीड़ितों को संरक्षण और न्याय देने के साथ कथित झूठी या दुर्भावनापूर्ण शिकायतों के मामलों में निर्दोष व्यक्तियों के हितों की रक्षा के लिए कानून के अनुरूप निष्पक्ष प्रक्रिया सुनिश्चित करने की मांग की है।

पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि संगठन कानून को समाप्त करने या वास्तविक पीड़ितों के संरक्षण को कमजोर करने की मांग नहीं कर रहा है।

राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर सामान्य वर्ग आयोग बनाने की मांग


करणी सेना ने राष्ट्रीय और छत्तीसगढ़ राज्य स्तर पर सवर्ण या सामान्य वर्ग आयोग गठित करने की मांग भी रखी है। संगठन के मुताबिक, आयोग को प्रभावी वैधानिक अधिकार दिए जाने चाहिए, ताकि वह शिक्षा, रोजगार, छात्रवृत्ति, आर्थिक स्थिति और कल्याणकारी योजनाओं से जुड़ी समस्याओं की सुनवाई कर सके तथा सरकार को आवश्यक सुझाव दे सके।

सिविक सेंटर में प्रदर्शन के बाद सौंपेंगे ज्ञापन
23 अक्टूबर को प्रस्तावित प्रदर्शन के जरिए संगठन अपनी चारों मांगों को प्रमुखता से उठाएगा। इसके बाद जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा जाएगा। संगठन ने शिक्षा, रोजगार और आरक्षण से जुड़े नियमों में निष्पक्षता तथा सामान्य वर्ग की समस्याओं के समाधान के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 October 2026
बिलासपुर जोन में ट्रेनों की लेटलतीफी का असर इस बार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत के सफर पर भी देखने को मिला। बिलासपुर के 2 दिवसीय…
 24 October 2026
रायपुर में ठगों ने WhatsApp पर कंपनी के डायरेक्टर की पहचान का इस्तेमाल कर 80 लाख रुपए की ठगी कर ली। आरोपी ने डायरेक्टर विजय राठी के नाम और प्रोफाइल…
 24 October 2026
छत्तीसगढ़ में अगले कुछ दिनों तक मौसम ड्राई रहने के बाद 27 अक्टूबर से बारिश का दौर शुरू हो सकता है। बंगाल की खाड़ी में बन रहा लो प्रेशर मजबूत…
 24 October 2026
GRP के बर्खास्त आरक्षक लक्ष्मण गाइन ने ट्रेनों में गांजा तस्करों से अवैध वसूली और गांजा की तस्करी कर 1.03 करोड़ रुपए की संपत्ति बनाई। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की…
 24 October 2026
छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 50 एक्सप्रेस ट्रेनों को 27 नवंबर से 17 दिसंबर 2026 के बीच अलग-अलग तारीखों में कैंसिल किया गया है। वहीं, आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस राउरकेला तक…
 24 October 2026
छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के ब्रांड एंबेसडर और भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान सरदार सिंह का मानना है कि यह लीग प्रदेश के युवा खिलाड़ियों के लिए बड़ा मौका है।…
 23 October 2026
कोरबा ।  छत्तीसगढ़ राज्य गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर युवाओं की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने, उनकी आकांक्षाओं को समझने और राष्ट्र निर्माण में उनकी भागीदारी सुनिश्चित…
 23 October 2026
दुर्ग । दुर्ग जिले के 11 थानों में वर्ष 2011 से पहले दर्ज 294 आबकारी प्रकरणों में जब्त अनुपयोगी शराब को न्यायालय और कलेक्टर के आदेश पर नष्ट किया गया।…
 23 October 2026
रायपुर। युवा बड़े सपने देखें, अपने विचारों को व्यापक बनाएं और अपनी सफलता को समाज एवं राष्ट्र की सेवा से जोड़ें। परिस्थितियां और चुनौतियां अलग-अलग हो सकती हैं, लेकिन प्रत्येक…
Advt.