विनय-विवेक के बिना धन और यौवन व्यर्थ : मुनि संवेगरत्न सागर

Updated on 20-10-2026 06:56 PM
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास के तहत नौ दिवसीय शाश्वत नवपद ओली आराधना के दूसरे दिन सोमवार को सिद्ध पद की आराधना की गई। मुनि संवेगरत्न सागर आदि ठाणा की निश्रा में आयोजित धर्मसभा में मुनिश्री ने सिद्ध पद का महत्व बताते हुए कहा कि आत्मा को कर्मों के बंधन से मुक्त कर मोक्ष मार्ग पर आगे बढ़ने के लिए यह आराधना महत्वपूर्ण है।

मुनिश्री ने कहा कि धन के साथ विनय, यौवन के साथ विवेक और शरीर के साथ संयम होना जरूरी है। विनय और विवेक के अभाव में धन उपद्रव का कारण बन सकता है, जबकि विवेक के बिना यौवन व्यक्ति को भटका सकता है। इसी तरह, मोक्ष प्राप्ति का लक्ष्य और संयम नहीं हो तो शीलवान शरीर और मनचाही पात्रता भी आत्मकल्याण में सहायक नहीं बन पाती। जीवन में संसार बढ़ाने के बजाय उसे समेटने का पुरुषार्थ करना चाहिए। मिथ्या ज्ञान से अहंकार पैदा होता है।

मुनिश्री ने कहा कि वर्ष में दो बार होने वाली नवपद ओली आराधना आत्मकल्याण का अवसर है। सांसारिक जीवन में रहते हुए भी मर्यादा का पालन और मोहनीय कर्मों का क्षय जरूरी है। मिथ्यात्व के कारण व्यक्ति ऐसे संस्कारों में उलझ जाता है, जिनका प्रभाव उसके वर्तमान जीवन के साथ आगामी भवों पर भी पड़ता है। देव, गुरु और धर्म का सानिध्य मिलने के बाद भी यदि व्यक्ति जिनवचनों का पालन नहीं करता, तो उसका जीवन सुधारना कठिन है। उन्होंने मयना सुंदरी के उदाहरण से लोक संज्ञा पर विजय प्राप्त करने और आराधना के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

नौ दिन आयंबिल तप, 27 अक्टूबर को सामूहिक पारणा
चातुर्मास समिति के महासचिव सुरेश बरड़िया ने बताया कि नवपद ओली आराधना के दौरान नौ दिनों तक आयंबिल तप किया जा रहा है। इसमें साधक एक समय, एक स्थान पर बैठकर सादा भोजन ग्रहण करते हैं। बिना तेल, मसाले और खटाई के भोजन के साथ छह विगय—तेल, घी, दूध, दही, मक्खन और शक्कर—का त्याग किया जाता है। प्रत्येक दिन निर्धारित रंग और एक धान के सेवन के नियम का पालन किया जाता है। दूसरे दिन सिद्ध परमात्मा की आराधना के साथ लाल रंग की खाद्य सामग्री ग्रहण की गई। विवेकानंद नगर में 80 श्रावक-श्राविकाएं आयंबिल तप कर रहे हैं। 27 अक्टूबर को रत्नप्रभुसूरीश्वर भवन में सामूहिक पारणा होगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 October 2026
बिलासपुर जोन में ट्रेनों की लेटलतीफी का असर इस बार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत के सफर पर भी देखने को मिला। बिलासपुर के 2 दिवसीय…
 24 October 2026
रायपुर में ठगों ने WhatsApp पर कंपनी के डायरेक्टर की पहचान का इस्तेमाल कर 80 लाख रुपए की ठगी कर ली। आरोपी ने डायरेक्टर विजय राठी के नाम और प्रोफाइल…
 24 October 2026
छत्तीसगढ़ में अगले कुछ दिनों तक मौसम ड्राई रहने के बाद 27 अक्टूबर से बारिश का दौर शुरू हो सकता है। बंगाल की खाड़ी में बन रहा लो प्रेशर मजबूत…
 24 October 2026
GRP के बर्खास्त आरक्षक लक्ष्मण गाइन ने ट्रेनों में गांजा तस्करों से अवैध वसूली और गांजा की तस्करी कर 1.03 करोड़ रुपए की संपत्ति बनाई। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की…
 24 October 2026
छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 50 एक्सप्रेस ट्रेनों को 27 नवंबर से 17 दिसंबर 2026 के बीच अलग-अलग तारीखों में कैंसिल किया गया है। वहीं, आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस राउरकेला तक…
 24 October 2026
छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के ब्रांड एंबेसडर और भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान सरदार सिंह का मानना है कि यह लीग प्रदेश के युवा खिलाड़ियों के लिए बड़ा मौका है।…
 23 October 2026
कोरबा ।  छत्तीसगढ़ राज्य गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर युवाओं की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने, उनकी आकांक्षाओं को समझने और राष्ट्र निर्माण में उनकी भागीदारी सुनिश्चित…
 23 October 2026
दुर्ग । दुर्ग जिले के 11 थानों में वर्ष 2011 से पहले दर्ज 294 आबकारी प्रकरणों में जब्त अनुपयोगी शराब को न्यायालय और कलेक्टर के आदेश पर नष्ट किया गया।…
 23 October 2026
रायपुर। युवा बड़े सपने देखें, अपने विचारों को व्यापक बनाएं और अपनी सफलता को समाज एवं राष्ट्र की सेवा से जोड़ें। परिस्थितियां और चुनौतियां अलग-अलग हो सकती हैं, लेकिन प्रत्येक…
Advt.