'खतरनाक है... इन्हें दंडित किया जाए', साड़ी पहनकर एसपी अंकिता शर्मा ने चलाईं गोलियां, पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल ने निकालीं कई कमियां

Updated on 22-10-2026 01:54 PM
रायपुर: छत्तीसगढ़ में राजनांदगांव की एसपी अंकिता शर्मा ने विजयदशमी के मौके पर एके-47 से फायरिंग की थीं। फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उन्होंने साड़ी पहनकर गोलियां चलाई थीं। इसे लेकर पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल ने सवाल उठाए हैं। साथ ही कई कमियां निकाली हैं।

एसपी ने साड़ी में की थी फायरिंग

दरअसल, विजयदशमी के दिन छत्तीसगढ़ पुलिस महकमे में शस्त्र पूजन होता है। इस अवसर पर राजनांदगांव की एसपी अंकिता शर्मा ने भी पुलिस लाइन में पूजन की थी। पूजन के बाद उन्होंने ऑटोमैटिक एके-47 को लेकर तड़ातड़ गोलियां चलाई थीं। फायरिंग करते हुए वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है। कई लोग एसपी मैडम की दिलेरी की तारीफ कर रहे हैं। वहीं, पूर्व सेना अफसर ने कई सवाल उठा दिए हैं।


खतरनाक है यह...

पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल केजेएस ढिल्लों ने वीडियो को शेयर करते हुए एक्स पर कई सवाल उठाए हैं। साथ ही इस तरह की गतिविधि को उन्होंने खतरनाक बताया है। पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल कंवल जीत सिंह ढिल्लों ने उनके खिलाफ दंडनीय कार्रवाई की मांग भी की है।


पूर्व सेना अफसर ने निकालीं ये कमियां

  • लोडेड हथियार को खतरनाक रूप से गलत तरीके से हैंडल करना
  • हथियार हैंडलिंग की सुरक्षा के सभी पहलू उल्लंघित
  • लोडेड हथियार को सभी दिशाओं में तानना। वीडियो में दिख रहे लोग भयभीत दिख रहे।
  • गैर-अधिकृत कार्य के लिए सर्विस हथियार चलाना, गैर-अधिकृत वर्दी में
  • ट्रेनिंग अकादमियों में सिखाए गए बेसिक हथियार हैंडलिंग ड्रिल का पालन न करना
  • ऐसी लापरवाह कार्रवाई से स्वंय या दूसरों को मौत या चोट पहुंच सकती है
  • कुल मिलाकर, जिम्मेदारी के बिना सत्ता का काला प्रदर्शन
  • ऐसी अनुशासनहीनता के कार्यों की पुनरावृत्ति से बचने के लिए उचित रूप से दंडित किया जाना चाहिए

सेना के वरिष्ठ अधिकारी रहे हैं ढिल्लों

पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल ढिल्लों ने बिंदुवार तरीके से एसपी अंकिता शर्मा पर सवाल उठाए हैं। केजेएस ढिल्लों ने लंबे समय तक सेना में काम किया है। दिसंबर 1983 में उन्होंने राजपूताना राइफल्स में कमीशन प्राप्त किया था। जम्मू कश्मीर में लंबे समय तक काम किया है। वह सेना से 2022 में रिटायर हुए थे।


राजनांदगांव की एसपी हैं अंकिता शर्मा

गौरतलब है कि अंकिता शर्मा 2018 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं। वह छत्तीसगढ़ में तैनात हैं। कई नक्सल ऑपरेशन को भी अंकिता शर्मा ने लीड किया है। सोशल मीडिया पर भी वह काफी एक्टिव रहती हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 October 2026
बिलासपुर जोन में ट्रेनों की लेटलतीफी का असर इस बार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत के सफर पर भी देखने को मिला। बिलासपुर के 2 दिवसीय…
 24 October 2026
रायपुर में ठगों ने WhatsApp पर कंपनी के डायरेक्टर की पहचान का इस्तेमाल कर 80 लाख रुपए की ठगी कर ली। आरोपी ने डायरेक्टर विजय राठी के नाम और प्रोफाइल…
 24 October 2026
छत्तीसगढ़ में अगले कुछ दिनों तक मौसम ड्राई रहने के बाद 27 अक्टूबर से बारिश का दौर शुरू हो सकता है। बंगाल की खाड़ी में बन रहा लो प्रेशर मजबूत…
 24 October 2026
GRP के बर्खास्त आरक्षक लक्ष्मण गाइन ने ट्रेनों में गांजा तस्करों से अवैध वसूली और गांजा की तस्करी कर 1.03 करोड़ रुपए की संपत्ति बनाई। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की…
 24 October 2026
छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 50 एक्सप्रेस ट्रेनों को 27 नवंबर से 17 दिसंबर 2026 के बीच अलग-अलग तारीखों में कैंसिल किया गया है। वहीं, आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस राउरकेला तक…
 24 October 2026
छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के ब्रांड एंबेसडर और भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान सरदार सिंह का मानना है कि यह लीग प्रदेश के युवा खिलाड़ियों के लिए बड़ा मौका है।…
 23 October 2026
कोरबा ।  छत्तीसगढ़ राज्य गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर युवाओं की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने, उनकी आकांक्षाओं को समझने और राष्ट्र निर्माण में उनकी भागीदारी सुनिश्चित…
 23 October 2026
दुर्ग । दुर्ग जिले के 11 थानों में वर्ष 2011 से पहले दर्ज 294 आबकारी प्रकरणों में जब्त अनुपयोगी शराब को न्यायालय और कलेक्टर के आदेश पर नष्ट किया गया।…
 23 October 2026
रायपुर। युवा बड़े सपने देखें, अपने विचारों को व्यापक बनाएं और अपनी सफलता को समाज एवं राष्ट्र की सेवा से जोड़ें। परिस्थितियां और चुनौतियां अलग-अलग हो सकती हैं, लेकिन प्रत्येक…
Advt.