नगर सैनिकों का मानदेय बढ़कर 30,870 रुपए महीना होगा:कोर्ट के निर्देश के बाद फैसला, 7900 को सीधा फायदा; महंगाई और वर्दी धुलाई भत्ता मिलेगा

Updated on 22-10-2026 01:55 PM

छत्तीसगढ़ में नगर सैनिकों (होमगार्ड) का मानदेय बढ़ाकर 30,870 रुपए प्रतिमाह किया जाएगा। अभी तक उन्हें 19,500 रुपए प्रतिमाह मानदेय मिल रहा था। नए प्रस्ताव के मुताबिक, मानदेय में महंगाई भत्ता और वर्दी धुलाई भत्ता भी शामिल होगा। इससे प्रदेश के करीब 7,900 नगर सैनिकों को फायदा मिलने की बात कही गई है।

गृह विभाग के प्रस्ताव के अनुसार, नगर सैनिकों को 19,500 रुपए मूल मानदेय, 58% की दर से 11,310 रुपए महंगाई भत्ता और 60 रुपए वर्दी धुलाई भत्ता मिलेगा। इस तरह कुल राशि 30,870 रुपए प्रतिमाह होगी। यानी प्रतिदिन के हिसाब से करीब 1,029 रुपए मिलेंगे।

2023 में बढ़कर 19,500 रुपए हुआ था मानदेय

नगर सैनिकों के मानदेय में इससे पहले भी बढ़ोतरी की गई थी। वर्ष 2017 में इसे 10 हजार से बढ़ाकर 13,200 रुपए प्रतिमाह किया गया था। इसके बाद 30 मई 2023 को जारी आदेश के तहत 1 अप्रैल 2023 से मानदेय में 6,300 रुपए की बढ़ोतरी की गई थी। इससे मानदेय 19,500 रुपए प्रतिमाह हो गया था।

महंगाई को देखते हुए प्रस्ताव

गृह विभाग ने मानदेय बढ़ाने के प्रस्ताव के पीछे न्यायालय के निर्देशों, महंगाई और नगर सैनिकों की ड्यूटी के दौरान जिम्मेदारियों को आधार बताया है। नगर सैनिक कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अग्निशमन और आपदा प्रबंधन जैसी सेवाओं में तैनात रहते हैं। मानदेय बढ़ाने के फैसले पर नगर सैनिकों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और गृह मंत्री विजय शर्मा के प्रति आभार जताया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 October 2026
बिलासपुर जोन में ट्रेनों की लेटलतीफी का असर इस बार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत के सफर पर भी देखने को मिला। बिलासपुर के 2 दिवसीय…
 24 October 2026
रायपुर में ठगों ने WhatsApp पर कंपनी के डायरेक्टर की पहचान का इस्तेमाल कर 80 लाख रुपए की ठगी कर ली। आरोपी ने डायरेक्टर विजय राठी के नाम और प्रोफाइल…
 24 October 2026
छत्तीसगढ़ में अगले कुछ दिनों तक मौसम ड्राई रहने के बाद 27 अक्टूबर से बारिश का दौर शुरू हो सकता है। बंगाल की खाड़ी में बन रहा लो प्रेशर मजबूत…
 24 October 2026
GRP के बर्खास्त आरक्षक लक्ष्मण गाइन ने ट्रेनों में गांजा तस्करों से अवैध वसूली और गांजा की तस्करी कर 1.03 करोड़ रुपए की संपत्ति बनाई। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की…
 24 October 2026
छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 50 एक्सप्रेस ट्रेनों को 27 नवंबर से 17 दिसंबर 2026 के बीच अलग-अलग तारीखों में कैंसिल किया गया है। वहीं, आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस राउरकेला तक…
 24 October 2026
छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के ब्रांड एंबेसडर और भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान सरदार सिंह का मानना है कि यह लीग प्रदेश के युवा खिलाड़ियों के लिए बड़ा मौका है।…
 23 October 2026
कोरबा ।  छत्तीसगढ़ राज्य गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर युवाओं की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने, उनकी आकांक्षाओं को समझने और राष्ट्र निर्माण में उनकी भागीदारी सुनिश्चित…
 23 October 2026
दुर्ग । दुर्ग जिले के 11 थानों में वर्ष 2011 से पहले दर्ज 294 आबकारी प्रकरणों में जब्त अनुपयोगी शराब को न्यायालय और कलेक्टर के आदेश पर नष्ट किया गया।…
 23 October 2026
रायपुर। युवा बड़े सपने देखें, अपने विचारों को व्यापक बनाएं और अपनी सफलता को समाज एवं राष्ट्र की सेवा से जोड़ें। परिस्थितियां और चुनौतियां अलग-अलग हो सकती हैं, लेकिन प्रत्येक…
Advt.