स्वदेश समाचार
ब्यूरो अशोकनगर:-
दशहरा पर्व पर पुलिस लाइन अशोकनगर में विधि-विधान से किया गया शस्त्र पूजन, पुलिस अधीक्षक श्री राजीव कुमार मिश्रा सहित जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने की पूजा-अर्चना, जिले में सुख-शांति एवं सुरक्षा की कामना
दशहरा पर्व के पावन अवसर पर आज पुलिस लाइन अशोकनगर परिसर में पारंपरिक रूप से शस्त्र पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विधि-विधान के साथ माँ दुर्गा की पूजा-अर्चना की गई तथा पुलिस के शस्त्रों को तिलक लगाकर पूजन किया गया। इस अवसर पर हवन एवं अन्य धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कर पुलिस वाहनों का भी विधिवत पूजन किया गया।
कार्यक्रम में मुंगावली विधायक माननीय बृजेन्द्र सिंह यादव, नगर पालिका अध्यक्ष अशोकनगर नीरज मनोरिया, पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार मिश्रा, कलेक्टर साकेत मालवीय, सांसद प्रतिनिधि संजीव जैन, चन्देरी विधायक प्रतिनिधि शिव प्रताप रघुवंशी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंतर सिंह कनेश, एसडीओपी अशोकनगर ओमप्रकाश मिश्रा, उ0पु0अ0 अजाक राजू सिंह बघेल, रक्षित निरीक्षक अविनाश उमरैया, थाना प्रभारी यातायात अजीत सिंह, थाना प्रभारी कोतवाली रवि प्रताप सिंह चैहान, थाना प्रभारी देहात आकाश शर्मा, थाना प्रभारी अजाक बृजमोहन रावत, थाना प्रभारी महिला थाना रितु चैहान सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं पुलिस स्टाफ उपस्थित रहे।
दशहरा पर्व पर आयोजित यह पारंपरिक पूजन कार्यक्रम शस्त्रों के प्रति सम्मान, कर्तव्यनिष्ठा एवं जनसुरक्षा के संकल्प का प्रतीक रहा। कार्यक्रम के दौरान जिले में सुख-शांति, समृद्धि एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने की कामना की गई। कार्यक्रम के अंत में उपस्थितजनों को प्रसाद वितरित किया गया।
पुलिस अधीक्षक, कलेक्टर एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा जिलेवासियों को सत्य की असत्य पर विजय का प्रतीक विजयादशमी पर्व की शुभकामनाएँ दीं गई।