70वीं स्कूल शिक्षा विभाग की संभाग स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता ग्वालियर आयोजित की गई जिसमें अशोकनगर की टीम फाइनल विजेता रही। इस आयोजन मैं ग्वालियर संभाग के आठ जिलों की टीमों ने भाग लिया था। और अशोकनगर जिले के बेहतरीन प्रदर्शन मैं मुंगावली के इंदिरा प्रियदर्शनी हाई स्कूल के 3 छात्रों ने अपना बेहतरीन प्रदर्शन किया इन खिलाड़ियों की बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर ही अशोकनगर की टीम ने सभी टीमों को पछाड़ते हुए सम्भाग स्तर पर अपना परचम लहराया और इंदिरा प्रियदर्शिनी के खिलाड़ियों बालक वर्ग 14 वर्ष में नबील खान, अबु हुरैरा (जीयान), और गोलू शाह का राज्य स्तरीय टीम के लिए सिलेक्शन हुआ है।
और बच्चों द्वारा बेहतरीन प्रदर्शन के बाद आज विद्यालय मैं इनके उत्साह वर्धन के लिये एक कार्यक्रम आयोजित करके इनको सम्मानित किया गया और भविष्य मैं बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएं दी गई। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप मनोज शर्मा (कल्लन) पार्षद प्रतिनिधि ,अंसार डायर पार्षद प्रतिनिधि और विद्यालय संचालक एड जाकिर खान जमींदार, रमीज राजा, खेल प्रशिक्षक हैदरयार खान, अफराज खान और समस्त विद्यालय परिवार मौजूद रहा।