स्वदेश समाचार
अशोकनगर:-
प्रधानमंत्री मंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य मैं चलाये जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगनबाड़ी केंद्र प्राणपुर में आंगन मिलन कार्यक्रम आयोजित
अशोक नगर जिले की चंदेरी विकासखंड के ग्राम प्राणपुर में मंगलवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगनबाड़ी केंद्र पर आंगन मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर भाजपा जिला अध्यक्ष आलोक तिवारी शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने मातृशक्ति एवं नन्हे-मुन्नों के साथ आत्मीय संवाद किया। उन्होंने शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया।
इस अवसर पर बच्चों के बीच लाड़ली लक्ष्मी योजना के प्रमाण पत्र वितरण किए गए तथा मातृशक्ति के सम्मान एवं स्वस्थ-सुखद भविष्य की मंगलकामना के साथ कार्यक्रम संपन्न कराया। साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों की सेविका एवं सहायिकाओं तथा माताओं को सम्मानित कर उनके समर्पण, सेवा और महत्वपूर्ण योगदान के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र केवल पोषण और प्रारंभिक शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि बच्चों के उज्ज्वल भविष्य और मातृशक्ति के सशक्तिकरण की मजबूत नींव हैं। हमारा संकल्प है कि समाज के अंतिम पायदान तक सेवा, सम्मान और विकास का लाभ पहुंचे। उन्होंने कहा कि सेवा का यह संकल्प निरंतर जारी रहेगा।