मुंगावली:- बीते दिनों नगरीय क्षेत्र में बाढ़ से निचली बस्तियों में कई परिवार बर्बाद हुए थे और उनके यहां खाने पीने की सामग्री पूरी तरह से बर्बाद हो चुकी थी और प्रशासन द्वारा ऐसी बस्तियों का चयन करके उनको जिले भर में कलेक्टर आदित्य सिंह के मार्गदर्शन में राशन सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है। इसीक्रम में मुंगावली एसडीएम व तहसीलदार की देखरेख में शहरी क्षेत्र के पीड़ित परिवारों का भी सर्वे कराया गया था और उनको बाढ़ राहत राशि भी फि जाएगी साथ ही बुधवार को नगरीय क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 1,13,14 व 15 वार्डो की निचली बस्तियों के 75 परिवारों को नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि नरेश ग्वाल शहर पटवारी कृष्णभान यादव के द्वारा राशन की कीट उपलब्ध कराई गई जिसमें जुरूरत की सभी सामग्री दी गई है। शहर पटवारी कृष्णभान यादव ने बताया कि जिन परिवारों का बाढ़ के दौरान सब सामग्री बर्बाद हो गई थी उनको चिन्हित किया गया था और पहली सूची के लोगों को आज सामग्री का वितरण किया गया है शेष लोगों को भी जल्द ही सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी।