115 करोड़ की लागत से बनेगा शाढ़ोरा-करीला मार्ग

Updated on 13-07-2023 02:22 PM
अशोकनगर विधायक जजपाल जज्जी की मांग पर प्रथम अनुपूरक बजट में 7 मीटर चौड़ी, 52.20 किलोमीटर की लंबी सड़क को मिली स्वीकृति,जिले को मिली सबसे बड़ी सौगात

अशोकनगर। जिले वासियों को सबसे लंबे सड़क मार्ग के रूप में अब तक की सबसे बड़ी सौगात मिलने जा रही है, क्षेत्रीय विधायक जजपाल सिंह जज्जी के प्रयासों से शिवराज सरकार द्वारा करीब 115 करोड़ की लागत से बनने वाली 7 मीटर चौड़ी तथा 52.20 किलोमीटर लंबी शाढ़ोरा- करीला सड़क मार्ग को अपरीक्षित मद से स्वीकृत कर दिया गया है। विधायक जज्जी ने बताया कि लोक निर्माण विभाग द्वारा बनाई जाने वाली यह सड़क जिले के अंदर की अब तक की सबसे बड़ी सड़क होगी। यह सड़क जिले के प्रसिद्ध तीर्थ क्षेत्र माता जानकी के दरबार करीला धाम के लिए समर्पित होगी। उन्होंने बताया कि इसके लिए प्रशासनिक औपचारिकताएं शेष है, प्रशासन को डीपीआर बनाकर देना है, जिसकी तुरंत निविदा कराई जानी है, एक सप्ताह के भीतर प्रशासन को इसकी डीपीआर शासन को भेजी जानी है। उन्होंने बताया कि जिले के सबसे बड़े तीर्थ क्षेत्र करीला पहुंचने के लिए सिर्फ एक मार्ग होने के कारण आवागमन में बड़ी दिक्कत होती थी इस कारण लंबे समय से सरकार से उन्होंने एक वैकल्पिक मार्ग की मांग की थी। उन्होंने बताया कि न केवल अशोकनगर बल्कि पड़ोसी जिले गुना और राजस्थान तथा अन्य इलाकों से करीला पहुंचने वाले लोगों की बड़ी संख्या होती है। इस सड़क के बन जाने से न केवल इस तरफ से आने वाले यात्रियों को सुविधा होगी बल्कि उनकी यात्रा सुगम एवं कम समय में पूरी हो जाएगी। साथ ही इस रोड के बनने से न केवल करीला छेत्र में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ेगी बल्कि एक नया मार्ग विकसित हो जाएगा। उन्होंने बताया कि यह सड़क शाढ़ोरा से बमोरी ताल,ककरुआ राय,पिपरिया राय,कचनार, झितिया, करैया बुद्धू, राजपुर,फतेहपुर, खिरिया, हरिपुर चक्क, पीपलखेड़ा, जमुनिया होते हुए करीला पहुंचेगी। जिससे उक्त सभी ग्रामों का संपर्क शाढ़ोरा मुख्यालय पर होने के साथ ग्रामीण क्षेत्रों को आवागमन के अतिरिक्त साधन मिलने के साथ उनका और अधिक विकास होगा। उन्होंने बताया कि 7 मीटर चौड़ी इस डबल सड़क की लंबाई 52.20 किलोमीटर होगी, जिसकी लागत 114 करोड़ 84 लाख होगी। जिले से जिले के अंदर अब तक की यह सबसे बड़ी लागत की सड़क की सौगात अशोकनगर जिले को मिली है जिसमें 2 विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं जिले में इतनी बड़ी राशि की सड़क पहली बार स्वीकृत हुई है उन्होंने इस सड़क की स्वीकृति देने के लिए शाढ़ोरा विधानसभा के नागरिकों एवं करीला धाम के भक्तों की ओर से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का आभार व्यक्त किया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 October 2026
स्वदेश समाचारब्यूरो अशोकनगर:-दशहरा पर्व पर पुलिस लाइन अशोकनगर में विधि-विधान से किया गया शस्त्र पूजन, पुलिस अधीक्षक श्री राजीव कुमार मिश्रा सहित जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने की पूजा-अर्चना, जिले…
 05 October 2026
स्वदेश समाचारसंवाददाता अशोकनगर:-  शैक्षणिक संस्थानों में राजनीतिक हस्तक्षेप तथा शिक्षकों के सम्मान से जुड़े कथित आपत्तिजनक वक्तव्य के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) अशोकनगर द्वारा आज जोरदार प्रदर्शन किया गया।…
 29 September 2026
स्वदेश समाचारअशोकनगर:-प्रधानमंत्री मंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य मैं चलाये जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगनबाड़ी केंद्र प्राणपुर में आंगन मिलन कार्यक्रम आयोजित अशोक नगर जिले की चंदेरी विकासखंड…
 24 August 2026
स्वदेश समाचारब्यूरो अशोकनगर:-70वीं स्कूल शिक्षा विभाग की संभाग स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता ग्वालियर आयोजित की गई जिसमें  अशोकनगर की टीम फाइनल विजेता रही। इस आयोजन मैं ग्वालियर संभाग के आठ जिलों…
 08 January 2026
नीलेश पाठक संवादाता:- गुलाबगंजनगर के गांधी चौंक पर वेश्य समाज के द्वारा ग़रीब असहाय लोगों को भोजन वितरण की व्यवस्था की गई  जिसमें मुख्य रूप से वरिष्ठ भाजपा  नेता एवं पूर्व…
 06 August 2025
मुंगावली:- बीते दिनों नगरीय क्षेत्र में बाढ़ से निचली बस्तियों में कई परिवार बर्बाद हुए थे और उनके यहां खाने पीने की सामग्री पूरी तरह से बर्बाद हो चुकी थी…
 06 April 2025
सामाजिक कार्यकर्ता योगेश मिश्रा व अन्य लोगों ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को पत्र लिखकर की मांग।अशोकनगर:- कोरोना काल में अशोकनगर को जबलपुर, इंदौर व कोटा से जोड़ने वाली ट्रेनों…
 25 December 2024
किसान कल्याण व कृषि विकास के तहत उन्नत कृषकों की कार्यशाला में कलेक्टर ने किसानों को बताया कैसे उठाये शासन की योजना का लाभ।मुंगावली:- बुधवार को गणेश शंकर महाविद्यालय में…
 12 November 2024
ईसागढ़:- मंगलवार को देव उठनी ग्यारस पर भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोज शर्मा ने मजदूरों के कई डेरों पर मिठाई बांटी बच्चों को मिठाई खिलाई साथ ही…
Advt.