इलाज के दौरान हुई मौत के बाद परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर किया चक्काजाम।

Updated on 18-08-2022 12:34 PM

अशोकनगर :-  जिले के चंदेरी थाना क्षेत्र के नया बस स्टैंड पर बीती 28 जुलाई को हुए सड़क हादसे में घायल बारूद नामक व्यक्ति ने उपचार के दौरान दम तोड तोड़ने के बाद परिजनों का आरोप है की जिस वाहन चालक राहुल चतुर्वेदी ने उसे टक्कर मारी थी उस घटना के एक दिन पहले वाहन चालक ने मिर्तक के घर पर आकर धमकी दी थी कि मैं तुम्हारे बेटे को जान से  खत्म कर दूंगा परिजनों का आरोप है की उसने ही  जानबूझकर टक्कर मारी थी।

 दरअसल चंदेरी थाना क्षेत्र के नया बस स्टैंड पर बीती 28 जुलाई को एक तेज रफ्तार 100 की स्पीड में सड़क पर दौड़ती शिफ्ट कार ने टक्कर मारी थी जिसमें चाट का ठेला लगाने वाले बारूद नामक व्यक्ति को सिर पैर सहित शरीर में गंभीर चोटें लगी थी जिसका भोपाल के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था जिसमें उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया बुधवार रात्रि को जैसे ही शव एंबुलेंस के माध्यम से भोपाल से चंदेरी आया तो गुस्साए हुए  परिजनों के द्वारा शहर के अति व्यस्ततम मार्ग नगर के दिल्ली दरवाजा चौराहे पर शव को रखकर चक्काजाम कर दिया , परिजनों का कहना है कि जब तक चक्का जाम से नहीं उठेंगे चाहे शव यहीं पर सड़ क्यों ना जाए जब तक आरोपी को सलाखों के पीछे नहीं भेजा जाता चक्काजाम समाप्त नहीं करेगे, मौके पर सुरक्षा को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस तैनात है पुलिस के द्वारा परिजनों को निष्पक्ष कार्यवाही का आश्वासन भी दिया जा रहा है लेकिन परिजनों का कहना है कि जब तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जा सकता और उसपर 302 के तहत मामला दर्ज नहीं किया जाता तब तक चक्काजाम समाप्त नहीं करेगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 January 2026
नीलेश पाठक संवादाता:- गुलाबगंजनगर के गांधी चौंक पर वेश्य समाज के द्वारा ग़रीब असहाय लोगों को भोजन वितरण की व्यवस्था की गई  जिसमें मुख्य रूप से वरिष्ठ भाजपा  नेता एवं पूर्व…
 06 August 2025
मुंगावली:- बीते दिनों नगरीय क्षेत्र में बाढ़ से निचली बस्तियों में कई परिवार बर्बाद हुए थे और उनके यहां खाने पीने की सामग्री पूरी तरह से बर्बाद हो चुकी थी…
 06 April 2025
सामाजिक कार्यकर्ता योगेश मिश्रा व अन्य लोगों ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को पत्र लिखकर की मांग।अशोकनगर:- कोरोना काल में अशोकनगर को जबलपुर, इंदौर व कोटा से जोड़ने वाली ट्रेनों…
 25 December 2024
किसान कल्याण व कृषि विकास के तहत उन्नत कृषकों की कार्यशाला में कलेक्टर ने किसानों को बताया कैसे उठाये शासन की योजना का लाभ।मुंगावली:- बुधवार को गणेश शंकर महाविद्यालय में…
 12 November 2024
ईसागढ़:- मंगलवार को देव उठनी ग्यारस पर भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोज शर्मा ने मजदूरों के कई डेरों पर मिठाई बांटी बच्चों को मिठाई खिलाई साथ ही…
 14 October 2024
स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत मुंगावली नगर परिषद की अभिनव पहल: माता विसर्जन के फूलों से अगरबत्ती" बनाने कि तैयारी।मुंगावली:-  स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत इस वर्ष अशोकनगर जिले की …
 14 October 2024
अशोकनगर:- अशोकनगर जिले के साथ साथ अन्य जिलों में जरूरत मंद लोगों के लिए हमेशा ब्लड डॉनेट के लिए तैयार रहने वाले समाजसेवी प्रियेश शर्मा को भिंड में नवजीवन सहायतार्थ संगठन …
 02 August 2024
मुंगावली:- अशोकनगर में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में मुंगावली ब्लॉक के ग्राम गदूली निवासी सहजान खान पुत्र एडवोकेट राशिद खान ने नेशनल  हैण्ड टू हैण्ड फाइट प्रतियोगिता में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर…
 31 July 2024
मुंगावली:- बुधवार को बीएमओ अजय जाटव के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिपरई का औचक निरीक्षण किया गया । और यहां पहुचकर मरीजों को मिल रहीं सुविधाओं के साथ साथ सफाई…
Advt.