गैंगरेप के आरोपी को बहादुरपुर पुलिस ने दबोचा

Updated on 09-10-2023 08:32 PM
एक साल से फरार आरोपी को पुलिस ने केशलोन गांव से किया गिरफ्तार।
 बहादुरपुर :- लगभग एक वर्ष पहले थाना बहादुरपुर के अंतर्गत 15 वर्षीय दिव्यांग नाबालिग बालिका के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया था जिसमे से एक आरोपी को पूर्व में गिरफ्तार कर लिया गया था जबकि एक आरोपी फरार था जिसको आज रात को बहादुरपुर पुलिस ने केशलोन गांव से अपराध में उपयोग की गई मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार कर लिया है। 
इस कार्रवाई के बारे में बताते हुए थाना प्रभारी रोहित दुबे ने बताया कि पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ द्वारा फरार आरोपियों की धड़-पकड़ के लिए चलाए जा रहे हैं विशेष अभियान। के तहत कार्रवाई की जा रही है और सोमवार की रात्रि को बहादुरपुर पुलिस को सूचना मिली कि थाना बहादुरपुर के अपराध क्रमांक 14/23 धारा 376, 511 भादवि , 17/18 पॉक्सो एक्ट इजाफा धारा 376(2) (3), 376DA भादवि 5G / 6पॉक्सो एक्ट 92 (घ) दिव्यांग जन अधिकार अधिनियम का आरोपी ग्राम केशलोन में देखा गया है मामले की गंभीरता देखते हुए पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौर तथा अति. पुलिस अधीक्षक गजेंद्र सिंह कुंवर तथा  एसडीओपी देवनारायण यादव के मार्गदर्शन में बहादुरपुर थाना प्रभारी रोहित दुबे द्वारा तत्काल उप निरीक्षक पुनीत दीक्षित को दबिश की कार्यवाही करने हेतु दिशानिर्देश दिए। आरोपी शातिर किस्म का बदमाश होने से रात्री मे ही दबिश की कार्यवाही की तो आरोपी ने भागने का प्रयास किया जिसे केशलोन् गांव के बाहर गिरफ्तार किया गया तथा आरोपी से अपराध सदर में इस्तमाल लाई गई मोटरसाइकिल को भी जप्त किया गया जिसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

आरोपी की गिरफ्तारी में वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देशन में थाना प्रभारी रोहित दुबे, उनि पुनीत दिक्षित, सउनि विनोद तिवारी, सउनि देवलाल कोहली उनि रामनरेश बरुआ आर. रविन्द्र भारद्वाज, आर. विशाल पारदी की सराहनी भुमिका रही जिन्हें पुलिस अधीक्षक महोदय ने पुरुस्कृत करने की घोषणा की है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 January 2026
नीलेश पाठक संवादाता:- गुलाबगंजनगर के गांधी चौंक पर वेश्य समाज के द्वारा ग़रीब असहाय लोगों को भोजन वितरण की व्यवस्था की गई  जिसमें मुख्य रूप से वरिष्ठ भाजपा  नेता एवं पूर्व…
 06 August 2025
मुंगावली:- बीते दिनों नगरीय क्षेत्र में बाढ़ से निचली बस्तियों में कई परिवार बर्बाद हुए थे और उनके यहां खाने पीने की सामग्री पूरी तरह से बर्बाद हो चुकी थी…
 06 April 2025
सामाजिक कार्यकर्ता योगेश मिश्रा व अन्य लोगों ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को पत्र लिखकर की मांग।अशोकनगर:- कोरोना काल में अशोकनगर को जबलपुर, इंदौर व कोटा से जोड़ने वाली ट्रेनों…
 25 December 2024
किसान कल्याण व कृषि विकास के तहत उन्नत कृषकों की कार्यशाला में कलेक्टर ने किसानों को बताया कैसे उठाये शासन की योजना का लाभ।मुंगावली:- बुधवार को गणेश शंकर महाविद्यालय में…
 12 November 2024
ईसागढ़:- मंगलवार को देव उठनी ग्यारस पर भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोज शर्मा ने मजदूरों के कई डेरों पर मिठाई बांटी बच्चों को मिठाई खिलाई साथ ही…
 14 October 2024
स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत मुंगावली नगर परिषद की अभिनव पहल: माता विसर्जन के फूलों से अगरबत्ती" बनाने कि तैयारी।मुंगावली:-  स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत इस वर्ष अशोकनगर जिले की …
 14 October 2024
अशोकनगर:- अशोकनगर जिले के साथ साथ अन्य जिलों में जरूरत मंद लोगों के लिए हमेशा ब्लड डॉनेट के लिए तैयार रहने वाले समाजसेवी प्रियेश शर्मा को भिंड में नवजीवन सहायतार्थ संगठन …
 02 August 2024
मुंगावली:- अशोकनगर में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में मुंगावली ब्लॉक के ग्राम गदूली निवासी सहजान खान पुत्र एडवोकेट राशिद खान ने नेशनल  हैण्ड टू हैण्ड फाइट प्रतियोगिता में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर…
 31 July 2024
मुंगावली:- बुधवार को बीएमओ अजय जाटव के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिपरई का औचक निरीक्षण किया गया । और यहां पहुचकर मरीजों को मिल रहीं सुविधाओं के साथ साथ सफाई…
Advt.