डीआईजी ने ग्रामीण क्षेत्रों में ‘लॉक डाउन 4.0’ की व्यवस्थाओं का जायजा लिया

Updated on 23-05-2020 04:03 PM

पुलिसकर्मियों के बीच पहुंचकर बढ़ाया उनका मनोबल ::  
इन्दौर। डीआईजी हरिनारायण चारी मिश्र ने बुधवार को हातोद थाना क्षेत्र में पहुंचकर ‘लॉक डाउन 4.0’ में ग्रामीण क्षेत्रों में दी गई छूट व शहरी क्षेत्र में प्रतिबंधात्मक आदेशों के क्रियान्वयन के लिए पुलिस द्वारा की जा रही व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक (पश्च‍िम) महेशचन्द्र जैन भी साथ थे। 
डीआईजी मिश्र ने हातोद थाने पहुंचे और वहां की सभी व्यवस्थाओं के साथ पुलिस द्वारा की जा रही कार्यवाही के बारे में जानकारी प्राप्त की। ‘लॉक डाउन 4.0’ के तहत ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में अलग-अलग छूटों व प्रतिबंधों के तहत क्षेत्र में लगाये जाने वाले चैकिंग पाईंट्स पर और ज्यादा सर्तकता एवं मुस्तैदी से ड्यूटी करने के निर्देश दिये गये। साथ ही उन्होंने क्षेत्र में शासन के निर्देशानुसार खुलने वाली दुकानों व फैक्ट्री आदि पर भी ध्यान देकर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की लोगों को समझाईश देने के निर्देश भी दिये। 
डीआईजी ने नगर निगम सीमा से लगने वाले राजस्व ग्राम छोटा बांगड़दा, बड़ा बांगड़दा सहित आस-पास के गॉंवों का भी दौरा किया। इस दौरान उन्होंने बेरिकेटिंगस् व चैकिंग पॉइंट देखे और वहां पर लगे पुलिस कर्मियों के साथ संबंधित थाना क्षेत्र के अधिकारियों को ‘लॉक डाउन 4.0’ के क्रियान्वयन के लिए आवश्यक विभागीय कार्यवाही के संबंध में दिशा-निर्देश दिये। भ्रमण के दौरान वे पुलिसकर्मियों के बीच भी पहुंचे और उनका मनोबल बढ़ाते हुए उनसे से चर्चा की तथा उनके स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली। पुलिसकर्मियों से उनकी अन्य जरूरतों के बारे में पूछा, हैंड सैनेटाईजर, मास्क व अन्य सुरक्षा उपकरण की उपलब्धता के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। डीआईजी मिश्र ने पुलिस कर्मियों की हौंसला अफजाई करते हुए उन्हें पूरी सावधानी और सतर्कता के साथ अपना ध्यान रखते हुए ड्यूटी करने के निर्देश दिये गये।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 January 2026
नीलेश पाठक संवादाता:- गुलाबगंजनगर के गांधी चौंक पर वेश्य समाज के द्वारा ग़रीब असहाय लोगों को भोजन वितरण की व्यवस्था की गई  जिसमें मुख्य रूप से वरिष्ठ भाजपा  नेता एवं पूर्व…
 06 August 2025
मुंगावली:- बीते दिनों नगरीय क्षेत्र में बाढ़ से निचली बस्तियों में कई परिवार बर्बाद हुए थे और उनके यहां खाने पीने की सामग्री पूरी तरह से बर्बाद हो चुकी थी…
 06 April 2025
सामाजिक कार्यकर्ता योगेश मिश्रा व अन्य लोगों ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को पत्र लिखकर की मांग।अशोकनगर:- कोरोना काल में अशोकनगर को जबलपुर, इंदौर व कोटा से जोड़ने वाली ट्रेनों…
 25 December 2024
किसान कल्याण व कृषि विकास के तहत उन्नत कृषकों की कार्यशाला में कलेक्टर ने किसानों को बताया कैसे उठाये शासन की योजना का लाभ।मुंगावली:- बुधवार को गणेश शंकर महाविद्यालय में…
 12 November 2024
ईसागढ़:- मंगलवार को देव उठनी ग्यारस पर भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोज शर्मा ने मजदूरों के कई डेरों पर मिठाई बांटी बच्चों को मिठाई खिलाई साथ ही…
 14 October 2024
स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत मुंगावली नगर परिषद की अभिनव पहल: माता विसर्जन के फूलों से अगरबत्ती" बनाने कि तैयारी।मुंगावली:-  स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत इस वर्ष अशोकनगर जिले की …
 14 October 2024
अशोकनगर:- अशोकनगर जिले के साथ साथ अन्य जिलों में जरूरत मंद लोगों के लिए हमेशा ब्लड डॉनेट के लिए तैयार रहने वाले समाजसेवी प्रियेश शर्मा को भिंड में नवजीवन सहायतार्थ संगठन …
 02 August 2024
मुंगावली:- अशोकनगर में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में मुंगावली ब्लॉक के ग्राम गदूली निवासी सहजान खान पुत्र एडवोकेट राशिद खान ने नेशनल  हैण्ड टू हैण्ड फाइट प्रतियोगिता में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर…
 31 July 2024
मुंगावली:- बुधवार को बीएमओ अजय जाटव के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिपरई का औचक निरीक्षण किया गया । और यहां पहुचकर मरीजों को मिल रहीं सुविधाओं के साथ साथ सफाई…
Advt.