स्कूली छात्राओं ने स्वीप प्लान के अंतर्गत कि मतदान करने की अपील

Updated on 07-11-2023 03:27 PM
नगर परिषद एवं कन्याशाला स्कूल की छात्राओं द्वारा स्वीप प्लान के अंतर्गत मतदाता जागरूकता गीत एवं नाटक के माध्यम से मतदाताओं को मतदान करने के लिए किया प्रेरित ।
मुंगावली:- 
स्वीप प्लान के अंतर्गत स्वीप प्रभारी ज़िला सीईओ डॉ नेहा जैन के निर्देश पर एवं नगर परिषद सीएमओ विनोद उन्नितान के मार्गदर्शन में नगर में नगर परिषद स्वीप प्रभारी नवेद क़ाज़ी द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है जिसके अंतर्गत मंगलवार को नगर परिषद ग्राउंड में  नगर परिषद कर्मचारियों द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं द्वारा आने वाली 17 नवम्बर को अधिक से अधिक मतदान करने के लिए जागरूकता गीत एवं नाटक के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक भी किया गया कि मतदान का क्या महत्व है, एक वोट एक अच्छी ओर निष्पक्ष सरकार बनाने में हमारी कितनी मदद करता है साथ ही गलत प्रतिनिधि चुनने से क्या दुष्प्रभाव होते हैं मतदाता जागरूकता नारों के साथ मतदान का संदेश भी दिया गया एवं मतदान की शपथ भी दिलाई गई। जागरूकता अभियान चलाये जाने का मुख्य उद्देश्य यह है कि अधिक से अधिक मतदान हो और मतदान का प्रतिशत बढ़ाया जा सके।  नगर परिषद से उपयंत्री कुलदीप सिंह नरवरिया,स्वीप प्रभारी नवेद क़ाज़ी शैलेष अग्रवाल,अमित पवार, धनसिंह मोगिया,भूपेन्द्र तिवारी,एवं कन्याशाला स्कूल से शिक्षक  नेहा श्रीवास्तव,कु. वंदना यादव, कु.मोहिनी सुमन एवं समस्त छात्राएं उपस्थित रहीं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 January 2026
नीलेश पाठक संवादाता:- गुलाबगंजनगर के गांधी चौंक पर वेश्य समाज के द्वारा ग़रीब असहाय लोगों को भोजन वितरण की व्यवस्था की गई  जिसमें मुख्य रूप से वरिष्ठ भाजपा  नेता एवं पूर्व…
 06 August 2025
मुंगावली:- बीते दिनों नगरीय क्षेत्र में बाढ़ से निचली बस्तियों में कई परिवार बर्बाद हुए थे और उनके यहां खाने पीने की सामग्री पूरी तरह से बर्बाद हो चुकी थी…
 06 April 2025
सामाजिक कार्यकर्ता योगेश मिश्रा व अन्य लोगों ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को पत्र लिखकर की मांग।अशोकनगर:- कोरोना काल में अशोकनगर को जबलपुर, इंदौर व कोटा से जोड़ने वाली ट्रेनों…
 25 December 2024
किसान कल्याण व कृषि विकास के तहत उन्नत कृषकों की कार्यशाला में कलेक्टर ने किसानों को बताया कैसे उठाये शासन की योजना का लाभ।मुंगावली:- बुधवार को गणेश शंकर महाविद्यालय में…
 12 November 2024
ईसागढ़:- मंगलवार को देव उठनी ग्यारस पर भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोज शर्मा ने मजदूरों के कई डेरों पर मिठाई बांटी बच्चों को मिठाई खिलाई साथ ही…
 14 October 2024
स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत मुंगावली नगर परिषद की अभिनव पहल: माता विसर्जन के फूलों से अगरबत्ती" बनाने कि तैयारी।मुंगावली:-  स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत इस वर्ष अशोकनगर जिले की …
 14 October 2024
अशोकनगर:- अशोकनगर जिले के साथ साथ अन्य जिलों में जरूरत मंद लोगों के लिए हमेशा ब्लड डॉनेट के लिए तैयार रहने वाले समाजसेवी प्रियेश शर्मा को भिंड में नवजीवन सहायतार्थ संगठन …
 02 August 2024
मुंगावली:- अशोकनगर में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में मुंगावली ब्लॉक के ग्राम गदूली निवासी सहजान खान पुत्र एडवोकेट राशिद खान ने नेशनल  हैण्ड टू हैण्ड फाइट प्रतियोगिता में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर…
 31 July 2024
मुंगावली:- बुधवार को बीएमओ अजय जाटव के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिपरई का औचक निरीक्षण किया गया । और यहां पहुचकर मरीजों को मिल रहीं सुविधाओं के साथ साथ सफाई…
Advt.