जोमैटो-ब्लिंकइट की पैरेंट कंपनी देसी AI असिस्टेंट लाएगी:डार्क.एआई पर आपकी चैट कंपनी भी नहीं पढ़ सकेगी; इसी साल लॉन्च होगा

Updated on 22-10-2026 12:20 PM

जोमैटो और ब्लिंकइट चलाने वाली कंपनी एटरनल 'dark.ai' नाम का नया AI एप लाने की तैयारी कर रही है। कंपनी के मालिक दीपिंदर गोयल ने बताया कि, इस एप में आप बिना किसी डर के अपनी सीक्रेट बातें या विचार शेयर कर सकेंगे।

इसमें आपकी चैट कहीं सेव नहीं होगी और आपकी प्राइवेसी पूरी तरह सुरक्षित रहेगी। फिलहाल कंपनी के कर्मचारी इसकी टेस्टिंग कर रहे हैं।

गोयल के अनुसार, डेटा पूरी तरह सुरक्षित रहने की गारंटी की वजह से वे बिना किसी चिंता के इसमें अपनी गहरी से गहरी रिसर्च, पर्सनल जानकारी और कठिन सवाल शेयर कर पा रहे हैं

डेटा सुरक्षित रहेगा: कंपनी भी नहीं पढ़ पाएगी आपकी चैट

गोयल ने बताया कि Dark.ai को कंपनी अपने खुद के कंप्यूटर सिस्टम और सुरक्षित तकनीक पर चलाएगी। इसमें ऐसी सुरक्षा (एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन) होगी, जिसमें आपकी बातें सिर्फ आपके और एप के बीच रहेंगी।

इसके अलावा, इसमें एक खास मेमोरी सिस्टम भी होगा, जो आपके कंट्रोल में रहेगा। यानी आप जब चाहें अपनी पुरानी बातचीत की जानकारी सुरक्षित रख सकते हैं और जब चाहें हटा सकते हैं।

फाउंडर्स, साइंटिस्ट्स और रिसर्चर्स के लिए उपयोगी होगा

यह एप खास तौर पर स्टार्टअप मालिकों, साइंटिस्ट्स, रिसर्चर्स, बड़ी कंपनियों और सरकारी दफ्तरों के लिए बनाया गया है, जिन्हें अपना काम सीक्रेट रखना होता है।

गोयल ने बताया कि यह AI आपको सिर्फ खुश करने के लिए मीठी बातें नहीं करेगा। इसे इस तरह तैयार किया गया है कि यह आपको वही बताएगा जो इसके हिसाब से सच है।

मौजूदा AI टूल्स पर उठाए सवाल, बताया इसकी जरूरत क्यों पड़ी

AI कंपनियों में डेटा चोरी और प्राइवेसी को लेकर गोयल ने कहा कि जब लोग एप सेटिंग में अपना डेटा सेव न होने का ऑप्शन (Opt-out) चुनते हैं, तब भी यह साफ नहीं रहता कि पीछे बैकएंड पर उनके डेटा का क्या किया जा रहा है।

उन्होंने कहा, ‘अभी के आम AI एप्स इस्तेमाल करते वक्त आपके दिमाग में हमेशा एक छोटा सा डर रहता है कि कोई न कोई, कभी न कभी आपकी चैट जरूर पढ़ सकता है। इसी डर और अविश्वास की वजह से लोग AI का पूरी तरह से फायदा नहीं उठा पाते।’

इसी साल लॉन्च होगा, फीस तय नहीं

कंपनी ने अभी तक यह नहीं बताया है कि dark.ai किस मॉडल पर चलेगा और यह कितना तेज काम करेगा।

खाना डिलीवरी (जोमैटो) और 10-15 मिनट में सामान डिलीवरी (ब्लिंकइट) के बाद AI सॉफ्टवेयर की दुनिया में कदम रखना एटरनल कंपनी के लिए एक बड़ा बदलाव है।

हालांकि, कंपनी ने अभी यह खुलासा नहीं किया है कि यह एप मुफ्त होगा या इसके पैसे लगेंगे और इससे कितनी कमाई की उम्मीद है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 October 2026
देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के करीब 4,000 ग्राहकों का डेटा डार्क वेब पर लीक हो गया है। बैंक ने डेटा लीक की जांच भी…
 22 October 2026
देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक HDFC बैंक के 2 सीनियर अफसरों पर बिजनेस सीक्रेट्स (गोपनीय जानकारी) लीक करने का आरोप लगा है। बैंक ने इस मामले की जांच शुरू…
 22 October 2026
डिजिटल सुरक्षा देने वाली कंपनी ई-मुद्रा (eMudhra) में एक तकनीकी गड़बड़ी सामने आने के बाद IT मंत्रालय ने इसकी जांच के लिए स्पेशल टीम बनाई है।सरकार ने बताया कि गड़बड़ी…
 22 October 2026
जोमैटो और ब्लिंकइट चलाने वाली कंपनी एटरनल 'dark.ai' नाम का नया AI एप लाने की तैयारी कर रही है। कंपनी के मालिक दीपिंदर गोयल ने बताया कि, इस एप में…
 22 October 2026
नई दिल्‍ली: गौरव मौर्य उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के रहने वाले हैं। खेती में एक नया प्रयोग करके उन्‍होंने सफलता की अनूठी मिसाल पेश की है। वह कृषि में…
 22 October 2026
नई दिल्ली: देश के कई बैंक अपने ग्राहकों को कई प्रकार की एफडी योजनाओं का ऑफर और सुविधा देते हैं। इनमें 7 दिन से लेकर 10 साल तक की एफडी…
 20 October 2026
नई दिल्ली: फेस्टिव सीजन जारी है। इस बीच कई लोग ऐसे हैं, जो दिवाली तक अपने नए घर या फ्लैट में शिफ्ट होने की प्लान कर रहे हैं। समय के…
 20 October 2026
नई दिल्‍ली: साल 2027 के लिए आईएमएफ और वर्ल्‍ड बैंक ग्रुप (डब्ल्यूबीजी) के संचालन मंडल का अगला प्रमुख नामित होने के बाद पाकिस्‍तान ताल ठोकता फिर रहा था। लेकिन, इसके…
 20 October 2026
दशहरे के मौके पर आज यानी 20 अक्टूबर को आज भारतीय शेयर बाजार बंद है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर ट्रेडिंग नहीं होगी।इस छुट्टी की…
Advt.