HDFC के 2 अफसरों पर सीक्रेट लीक करने का आरोप:बोर्ड को जांच रिपोर्ट सौंपी; 27 अक्टूबर को अनुप बागची बैंक की कमान संभालेंगे

Updated on 22-10-2026 12:23 PM

देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक HDFC बैंक के 2 सीनियर अफसरों पर बिजनेस सीक्रेट्स (गोपनीय जानकारी) लीक करने का आरोप लगा है। बैंक ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। दोनों अफसर बड़े डिपार्टमेंट्स संभाल रहे हैं।

फिलहाल यह पता लगाया जा रहा है कि लीक हुई जानकारी का कोई गलत इस्तेमाल हुआ है या नहीं, जिसके बाद उन पर कार्रवाई तय होगी। बता दें कि 27 अक्टूबर को अनूप बागची बैंक की कमान संभालेंगे।

बैंक का पक्ष: जांच पूरी होने पर कार्रवाई करेंगे

HDFC बैंक के प्रवक्ता ने कहा है कि मामले की जांच चल रही है। हालांकि, बैंक ने अफसरों के नाम या जांच में क्या निकला, इस पर कोई भी जानकारी देने से इनकार कर दिया। बैंक का कहना है कि जांच पूरी होते ही रिपोर्ट के आधार पर जरूरी कार्रवाई की जाएगी और वे ईमानदारी से काम करने के नियमों से कोई समझौता नहीं करेंगे।

27 अक्टूबर को नए CEO अनुप बागची कमान संभालेंगे

यह मामला ऐसे वक्त सामने आया है जब 27 अक्टूबर को अनुप बागची HDFC बैंक के नए CEO बनने जा रहे हैं। ICICI बैंक में लंबा अनुभव रखने वाले अनुप बागची HDFC बैंक की कमान संभालने वाले पहले बाहरी अधिकारी होंगे। बैंक में सीनियर अफसरों पर लगे आरोपों और चल रही उथल-पुथल के कारण उनके शुरुआती दिन चुनौतियों भरे हो सकते हैं।

बड़े अधिकारियों के इस्तीफे और विवादों से बढ़ी हलचल

पिछले कुछ महीनों से बैंक के अंदर की खींचतान खुलकर सामने आ रही है:

  • चेयरमैन का इस्तीफा: इस साल मार्च में बैंक के चेयरमैन अतनु चक्रवर्ती ने अचानक यह कहते हुए इस्तीफा दे दिया कि बैंक के तौर-तरीके उनके उसूलों से मेल नहीं खा रहे। हालांकि, बैंक की जांच में उनके आरोपों में कोई सच्चाई नहीं पाई गई।
  • CEO का हटने का फैसला: मौजूदा CEO शशिधर जगदीशन ने 6 साल काम करने के बाद आगे पद पर न रहने का अचानक फैसला लिया, जिसके बाद नए CEO की तलाश हुई।
  • उप-प्रमुख भी छोड़ रहे साथ: बैंक के काफी पुराने और वरिष्ठ अधिकारी डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर कैजाद भरूचा ने भी दिसंबर में पद छोड़ने का फैसला किया है।

28% गिरा शेयर, 10.86 लाख करोड़ की कंपनी

1994 में शुरू हुए HDFC बैंक की कुल वैल्यू करीब 10.86 लाख करोड़ रुपए है। हालांकि, अंदरूनी विवादों और सीनियर अफसरों के इस्तीफों के चलते इस साल इसके शेयर की कीमत में करीब 28% की बड़ी गिरावट आ चुकी है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 October 2026
देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के करीब 4,000 ग्राहकों का डेटा डार्क वेब पर लीक हो गया है। बैंक ने डेटा लीक की जांच भी…
 22 October 2026
देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक HDFC बैंक के 2 सीनियर अफसरों पर बिजनेस सीक्रेट्स (गोपनीय जानकारी) लीक करने का आरोप लगा है। बैंक ने इस मामले की जांच शुरू…
 22 October 2026
डिजिटल सुरक्षा देने वाली कंपनी ई-मुद्रा (eMudhra) में एक तकनीकी गड़बड़ी सामने आने के बाद IT मंत्रालय ने इसकी जांच के लिए स्पेशल टीम बनाई है।सरकार ने बताया कि गड़बड़ी…
 22 October 2026
जोमैटो और ब्लिंकइट चलाने वाली कंपनी एटरनल 'dark.ai' नाम का नया AI एप लाने की तैयारी कर रही है। कंपनी के मालिक दीपिंदर गोयल ने बताया कि, इस एप में…
 22 October 2026
नई दिल्‍ली: गौरव मौर्य उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के रहने वाले हैं। खेती में एक नया प्रयोग करके उन्‍होंने सफलता की अनूठी मिसाल पेश की है। वह कृषि में…
 22 October 2026
नई दिल्ली: देश के कई बैंक अपने ग्राहकों को कई प्रकार की एफडी योजनाओं का ऑफर और सुविधा देते हैं। इनमें 7 दिन से लेकर 10 साल तक की एफडी…
 20 October 2026
नई दिल्ली: फेस्टिव सीजन जारी है। इस बीच कई लोग ऐसे हैं, जो दिवाली तक अपने नए घर या फ्लैट में शिफ्ट होने की प्लान कर रहे हैं। समय के…
 20 October 2026
नई दिल्‍ली: साल 2027 के लिए आईएमएफ और वर्ल्‍ड बैंक ग्रुप (डब्ल्यूबीजी) के संचालन मंडल का अगला प्रमुख नामित होने के बाद पाकिस्‍तान ताल ठोकता फिर रहा था। लेकिन, इसके…
 20 October 2026
दशहरे के मौके पर आज यानी 20 अक्टूबर को आज भारतीय शेयर बाजार बंद है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर ट्रेडिंग नहीं होगी।इस छुट्टी की…
Advt.