अथिया शेट्टी ने नई फोटोज में बेबी बंप फ्लॉन्ट किया:तस्वीरों में पति केएल राहुल भी नजर आए

Updated on 13-03-2025 02:59 PM

अथिया शेट्टी और टीम इंडिया के विकेटकीपर-बल्लेबाज केएल राहुल जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। इसी बीच एक्ट्रेस ने बेबी बंप फ्लॉन्ट किया। एक्ट्रेस अपने प्रेग्नेंसी फेज को एन्जॉय कर रही हैं। उन्होंने अपने पति केएल राहुल के साथ सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।

अथिया शेट्टी ने शेयर की बेबी बंप फोटोज

अथिया और केएल राहुल ने बुधवार शाम को एक इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर की। जिसमें एक्ट्रेस ने अपना बेबी बंप दिखाया। इन फोटोज में अथिया ने हल्के पीले रंग का आउटफिट पहना था, जबकि केएल राहुल ने सफेद टी-शर्ट और जींस पहने हुए थे। फोटो में अथिया, राहुल को माथे पर किस करती नजर आईं। एक दूसरी फोटो में एक्ट्रेस पार्क में दिखाई दे रही हैं। इस फोटो में उन्होंने एक ओवरसाइज व्हाइट शर्ट और डेनिम जींस पहनी हुई है। इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा था, "ओह, बेबी!

बॉलीवुड इंडस्ट्री के कलाकारों ने किया कमेंट

दोनों की इस पोस्ट पर फैंस के अलावा बॉलीवुड इंडस्ट्री के कलाकारों के रिएक्शन भी सामने आ रहे हैं। कियारा आडवाणी ने पोस्ट पर रेड हार्ट इमोटिकॉन्स कमेंट किए हैं। सोभिता धुलिपाला ने लिखा, मेरी आंखें… मेरा दिल। रणवीर सिंह ने रेड हार्ट इमोजी के साथ लिखा, प्यार और आशीर्वाद। वहीं, अथिया के पिता सुनील शेट्टी ने कमेंट सेक्शन में हार्ट इमोजी शेयर की।

2024 नवंबर में अनाउंस की थी प्रेग्नेंसी

बता दें, पिछले साल नवंबर में अथिया और केएल राहुल ने सोशल मीडिया पर एक जॉइंट पोस्ट शेयर कर अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी। अपनी पोस्ट में उन्होंने लिखा था- ‘हमारा खूबसूरत वरदान जल्द आने वाला है, 2025’।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2025
बॉलीवुड एक्ट्रेस अदा शर्मा ने बीते सालों में एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं। उन्होंने 'केरल स्टोरी' से लेकर 'बस्तर' तक में खुद को मजबूत एक्ट्रेस के तौर पर…
 13 March 2025
'अनुपमा' टीवी पर सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले शोज में से एक है। इसमें रुपाली गांगुली लीड रोल में हैं। ये शो टीआरपी चार्ट पर राज करता है। हालांकि,…
 13 March 2025
14 मार्च को होली है, और एक दिन पहले ही करीना कपूर फैमिली के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आईं। साथ में पति सैफ अली खान और बेटे-जेह और तैमूर…
 13 March 2025
'साराभाई वर्सेस साराभाई' में रोसेश साराभाई से मशहूर हुए एक्‍टर राजेश कुमार बीते दिनों अपने स्‍ट्रगल और तंगहाली पर खुलासे को लेकर चर्चा में थे। अब एक नए इंटरव्‍यू में…
 13 March 2025
एक्ट्रेस भाग्यश्री घायल हो गई हैं। पिकलबॉल खेलते वक्त उनके माथे पर गहरी चोट आई और तुरंत ही डॉक्टर के पास ले जाया गया। चोट इतनी गहरी थी कि भाग्यश्री…
 13 March 2025
आमिर खान 14 मार्च को अपना 60वां जन्मदिन सेलिब्रेट करेंगे। इससे पहले बुधवार को एक्टर के घर पर कड़ी सिक्योरिटी नजर आई। आमिर के बर्थडे से पहले सलमान और शाहरुख…
 13 March 2025
अथिया शेट्टी और टीम इंडिया के विकेटकीपर-बल्लेबाज केएल राहुल जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। इसी बीच एक्ट्रेस ने बेबी बंप फ्लॉन्ट किया। एक्ट्रेस अपने प्रेग्नेंसी फेज को एन्जॉय कर…
 12 March 2025
नोरा फतेही की फिल्म 'बी हैप्पी' 14 मार्च को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होने वाली है। इसमें अभिषेक बच्चन और इनायत भी नजर आएंगे। इसमें एक्ट्रेस का एक डांस नंबर…
 12 March 2025
इब्राहिम अली खान और खुशी कपूर की 'नादानियां' OTT पर रिलीज होकर भी डिजास्‍टर साबित हुई है। फिल्‍म को ना तो दर्शकों से प्‍यार मिला और ना ही समीक्षकों से।…
Advt.