ऑनलाइन एपल स्टोर से सिर्फ 2 आईफोन खरीद सकेंगे:रिसेलिंग और जमाखोरी रोकने लिमिट लगाई, आईफोन डुओ की बिक्री कल से शुरू होगी

Updated on 23-10-2026 01:19 PM

फेस्टिव सीजन में आप दो से ज्यादा आईफोन नहीं खरीद पाएंगे, क्योंकि एपल ने ऑफिशियल ऑनलाइन स्टोर से एक ग्राहक के लिए अधिकतम 2 आईफोन खरीदने की लिमिट तय कर दी है।

आप चाहें तो एक ही मॉडल के 2 फोन खरीदें या दो अलग-अलग मॉडल, जैसे ही आप कार्ट में तीसरा आईफोन जोड़ेंगे, सिस्टम ऑर्डर रोक देगा और वार्निंग मैसेज आ जाएगा। यह नियम एपल के स्टोर पर मौजूद सभी आईफोन मॉडल्स पर लागू है।

ऑफलाइन स्टोर पर कोई लिमिट नहीं

2 आईफोन खरीदने की लिमिट सिर्फ ऑनलाइन खरीदारी के लिए है। अगर आपको 2 से ज्यादा फोन खरीदने हैं, तो आप सीधे एपल के ऑफलाइन स्टोर से ले सकते हैं।

कालाबाजारी रोकने की कोशिश

त्यौहारों में कुछ लोग या रिसेलर्स एक साथ दर्जनों आईफोन खरीद लेते थे, जिससे आम ग्राहकों को फोन नहीं मिलता था। इस नियम से जमाखोरी और कालाबाजारी पर रोक लगेगी और सभी को फोन खरीदने का मौका मिलेगा।

पहला फोल्डेबल आईफोन, शुरुआती कीमत ₹3 लाख

एपल ने 9 सितंबर को अपने पहले फोल्डेबल फोन आईफोन डुओ के साथ 18 सीरीज के नए प्रीमियम आईफोन लॉन्च किए थे। आईफोन डुओ में 5.4-इंच का कवर डिस्प्ले और अंदर 7.6-इंच की मेन स्क्रीन है, जो अब तक के किसी भी आईफोन का सबसे बड़ा डिस्प्ले है।

डुओ एपल का अब तक का सबसे महंगा आईफोन है। इसकी शुरुआती कीमत करीब 3 लाख रुपए है, जबकि टॉप मॉडल की कीमत 4.50 लाख रुपए तक जाती है। इसकी सेल 23 अक्तूबर से शुरू होगी।

वहीं, आईफोन 18 प्रो और 18 प्रो मैक्स में सबसे खास मेन कैमरा है, जिसमें प्रोफेशनल DSLR कैमरे वाली टेक्नॉलॉजी दी गई है। आईफोन 18 प्रो की शुरुआती कीमत 1,64,900 लाख रुपए और आईफोन 18 प्रो मैक्स की 1,79,900 रुपए है।

नए आईफोन्स के स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स ग्राफिक्स में देखें...

एपल Siri AI में 6 बड़े अपडेट्स

  • स्क्रीन देखकर काम करना: स्क्रीन पर क्या दिख रहा है, सिरी उसे समझकर सीधे वही टास्क पूरा कर देती है।
  • निजी डेटा से सटीक जवाब: ईमेल, मैसेज या कैलेंडर से जानकारी निकालकर आपकी फ्लाइट, मीटिंग या प्लान बता देती है।
  • एप्स के अंदर काम: सिर्फ एप खोलती ही नहीं, बल्कि फोटो एडिट करके किसी को भेजने जैसा अंदर का काम भी कर देती है।
    • इंसानों जैसी बात: अटक-अटक कर बोलने या अधूरा वाक्य बोलने पर भी बात आसानी से समझ लेती है।
    • बिना बोले टाइपिंग: स्क्रीन के नीचे डबल टैप करके अब सिरी को लिखकर भी कमांड दे सकते हैं।
    • चैटजीपीटी सपोर्ट: मुश्किल सवालों के जवाब, टेक्स्ट या रेसिपी के लिए सीधे 'चैटजीपीटी' से मदद ले लेती है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 October 2026
नई दिल्ली। आज शनिवार का दिन है और अगर अगर आप बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम करने ब्रांच जाने की योजना बना रहे हैं, तो उससे पहले आपको एक…
 24 October 2026
 नई दिल्ली। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस 30 अक्टूबर को जारी होगी। इसकी घोषणा 23 अक्टूबर को कृषि मंत्रालय ने की। पात्र किसानों के खाते में 2-2 हजार…
 24 October 2026
नई दिल्ली: माता-पिता की मौत के बाद परिवार की जिम्मेदारी उठाने के लिए उन्होंने कारोबार शुरू किया। कभी रेनकोट और पटाखे बेचने वाले एस प्रभाकर कामथ ने आगे चलकर मंगलुरु…
 24 October 2026
नई दिल्ली: भारत में लोगों के खानपान की पसंद बदल रही है। अब लोग सामान्य चॉकलेट के साथ डार्क चॉकलेट भी पसंद करने लगे हैं। इसकी मांग तेजी से बढ़…
 24 October 2026
नई दिल्ली: आईटी कंपनियों के तिमाही नतीजे मुनाफे वाले आ रहे हैं। कंपनियों ने वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में जमकर कमाई की है। टीसीएस और एचसीएल के बाद…
 23 October 2026
फेस्टिव सीजन में आप दो से ज्यादा आईफोन नहीं खरीद पाएंगे, क्योंकि एपल ने ऑफिशियल ऑनलाइन स्टोर से एक ग्राहक के लिए अधिकतम 2 आईफोन खरीदने की लिमिट तय कर…
 23 October 2026
अडाणी एनर्जी सॉल्यूशंस का 2026-27 की दूसरी तिमाही का मुनाफा 148% बढ़कर ₹1,323 करोड़ पर पहुंच गया है। ये बीते साल की समान तिमाही में ₹534 करोड़ रहा था। कंपनी…
 23 October 2026
नई दिल्ली: चीन साल 2010 में जापान को पछाड़कर दुनिया की दूसरी बड़ी इकॉनमी बना था और तबसे उसी पोजीशन पर बना हुआ है। अभी अमेरिका दुनिया की सबसे बड़ी…
 23 October 2026
अगर आपको नया ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना है, तो अब टेस्ट में पास होने के लिए 75% अंक लाना होगा। पहले टेस्ट में पास होने के लिए कम से कम 60%…
Advt.