भारतीय रिजर्व बैंक के अनुसार भारत में बैंक महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहते हैं। वहीं, महीने के पहले, तीसरे और पांचवें शनिवार को सामान्य तौर पर बैंक खुले रहते हैं। आज महीने का चौथा शनिवार है इसलिए आज पूरे भारत में बैंक बंद (Bank Holiday) हैं।
पहला शनिवार को बैंक सामान्य तौर पर खुले रहते हैं।
दूसरा शनिवार को बैंक बंद रहते हैं।
तीसरा शनिवार को सामान्य तौर पर बैंक खुले रहते हैं।
चौथा शनिवार को बैंक बंद रहते हैं।
अगर महीने में पांचवां शनिवार पड़ता है, तो सामान्य तौर पर बैंक खुले रहते हैं। इसके अलावा, राष्ट्रीय त्योहारों, धार्मिक अवसरों और राज्य स्तर पर घोषित छुट्टियों के कारण भी बैंक बंद हो सकते हैं।
लगातार तीन दिन तक बंद रहेंगे बैंक
आज यानी 24 अक्टूबर से लेकर 26 अक्टूबर तक बैंक बंद रहेंगे। 24 और 25 अक्टूबर को शनिवार और रविवार होने के चलते साप्ताहिक अवकाश रहेगा तो सोमवार यानी 26 अक्टूबर को देश के कुछ हिस्सों में बैंक बंद रहेंगे।
सोमवार को अगरतला, बेंगलुरु, चंडीगढ़, जम्मू, शिमला और श्रीनगर में लक्ष्मी पूजा, विलय दिवस और महर्षि वाल्मीकि जयंती के कारण बैंक शाखाएं बंद रहेंगी। यानी इन शहरों में बैंक लगातार तीन दिन बंद रहेंगे।
बैंक की छुट्टियों के दौरान भी, देश भर में ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध रहती हैं, ताकि बैंकिंग सेवाओं तक पहुंच बिना किसी रुकावट के बनी रहे। ग्राहक इन सेवाओं का उपयोग करके आसानी से वित्तीय लेनदेन कर सकते हैं।