डार्क चॉकलेट के दीवाने हो रहे भारतीय, एक साल में 45% बढ़ी मांग, जानें क्या है इसकी बड़ी वजह

Updated on 24-10-2026 11:57 AM
नई दिल्ली: भारत में लोगों के खानपान की पसंद बदल रही है। अब लोग सामान्य चॉकलेट के साथ डार्क चॉकलेट भी पसंद करने लगे हैं। इसकी मांग तेजी से बढ़ रही है। रिसर्च एजेंसी Worldpanel by Numerator के आंकड़ों के मुताबिक अगस्त में समाप्त हुए एक साल के दौरान डार्क चॉकलेट खरीदने वाले परिवारों की संख्या में 45% की बढ़ोतरी हुई। इससे पहले 2024 में इसमें 28.2% और 2025 में 11.3% की वृद्धि दर्ज की गई थी।

डार्क चॉकलेट की बढ़ती मांग से पता चलता है कि भारतीय उपभोक्ता अब प्रीमियम यानी महंगे और खास उत्पादों पर भी खर्च करने लगे हैं। हालांकि, अभी इसे खरीदने वाले परिवारों की हिस्सेदारी केवल 8.5% है। इकनॉमिक टाइम्स के अनुसार इसकी कुल खरीद में 87% हिस्सा शहरी उपभोक्ताओं का है। आंकड़ों के मुताबिक, देश में प्रति व्यक्ति सालाना चॉकलेट की खपत करीब 200 ग्राम है। वहीं, ब्रिटेन में यह 10 किलोग्राम से ज्यादा है।

क्यों बढ़ रहा डार्क चॉकलेट का क्रेज?

आईटीसी फूड्स के सीईओ हेमंत मलिक के मुताबिक, लोगों की डिस्पोजेबल इनकम यानी खर्च करने के लिए उपलब्ध पैसे में बढ़ोतरी, बेहतर जीवनशैली की चाह और जागरूकता डार्क चॉकलेट की मांग बढ़ा रही है। उनका कहना है कि यह बदलाव कॉफी जैसे दूसरे उत्पादों में बढ़ते प्रीमियम ट्रेंड की तरह है।

डार्क चॉकलेट में आमतौर पर 50% से ज्यादा कोको होता है। भारत में चॉकलेट का बाजार करीब 15,000 करोड़ रुपये का है, लेकिन इसमें डार्क चॉकलेट की हिस्सेदारी अभी काफी कम है। Worldpanel by Numerator के दक्षिण एशिया में कमर्शियल डायरेक्टर मनोज मेनन के मुताबिक, डार्क चॉकलेट का बाजार भले ही अभी छोटा है, लेकिन इसकी मांग तेजी से बढ़ रही है।

क्विक कॉमर्स से भी मिल रहा बढ़ावा

डार्क चॉकलेट की बढ़ती मांग के पीछे क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म की भी अहम भूमिका है। इन प्लेटफॉर्म के जरिए ग्राहक कुछ ही मिनटों में प्रीमियम चॉकलेट मंगा सकते हैं। इससे उन उत्पादों को खरीदना आसान हुआ है, जो आसपास की छोटी दुकानों पर हमेशा उपलब्ध नहीं होते।

जानकारों के मुताबिक ग्राहक अब ज्यादा कोको वाली चॉकलेट और डार्क चॉकलेट के अलग-अलग फ्लेवर भी आजमा रहे हैं। डार्क चॉकलेट की खरीदारी घर के बाहर भी बढ़ रही है। पिछले एक साल में घर के बाहर इसके इस्तेमाल और खरीदारी में 19% की बढ़ोतरी हुई है।

हेल्थ को लेकर बढ़ती जागरूकता

लोगों में सेहत और खानपान को लेकर बढ़ती जागरूकता भी डार्क चॉकलेट की मांग बढ़ा रही है। Ferrero Rocher India Subcontinent के मार्केटिंग हेड जोहर कापुसवाला के मुताबिक, डार्क चॉकलेट की ग्रोथ पूरे चॉकलेट बाजार की तुलना में 3.8 गुना तेज है। इसके पीछे सेहत को लेकर जागरूकता और नए स्वाद आजमाने की बढ़ती आदत है।

हालांकि, डार्क चॉकलेट की मांग अभी मुख्य रूप से उन शहरी इलाकों में केंद्रित है, जहां की आबादी 10 लाख से ज्यादा है। इसकी ऊंची कीमत, लोगों की पसंद और सीमित वितरण नेटवर्क के कारण ग्रामीण इलाकों में इसकी पहुंच अभी कम है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 October 2026
नई दिल्ली। आज शनिवार का दिन है और अगर अगर आप बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम करने ब्रांच जाने की योजना बना रहे हैं, तो उससे पहले आपको एक…
 24 October 2026
 नई दिल्ली। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस 30 अक्टूबर को जारी होगी। इसकी घोषणा 23 अक्टूबर को कृषि मंत्रालय ने की। पात्र किसानों के खाते में 2-2 हजार…
 24 October 2026
नई दिल्ली: माता-पिता की मौत के बाद परिवार की जिम्मेदारी उठाने के लिए उन्होंने कारोबार शुरू किया। कभी रेनकोट और पटाखे बेचने वाले एस प्रभाकर कामथ ने आगे चलकर मंगलुरु…
 24 October 2026
नई दिल्ली: भारत में लोगों के खानपान की पसंद बदल रही है। अब लोग सामान्य चॉकलेट के साथ डार्क चॉकलेट भी पसंद करने लगे हैं। इसकी मांग तेजी से बढ़…
 24 October 2026
नई दिल्ली: आईटी कंपनियों के तिमाही नतीजे मुनाफे वाले आ रहे हैं। कंपनियों ने वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में जमकर कमाई की है। टीसीएस और एचसीएल के बाद…
 23 October 2026
फेस्टिव सीजन में आप दो से ज्यादा आईफोन नहीं खरीद पाएंगे, क्योंकि एपल ने ऑफिशियल ऑनलाइन स्टोर से एक ग्राहक के लिए अधिकतम 2 आईफोन खरीदने की लिमिट तय कर…
 23 October 2026
अडाणी एनर्जी सॉल्यूशंस का 2026-27 की दूसरी तिमाही का मुनाफा 148% बढ़कर ₹1,323 करोड़ पर पहुंच गया है। ये बीते साल की समान तिमाही में ₹534 करोड़ रहा था। कंपनी…
 23 October 2026
नई दिल्ली: चीन साल 2010 में जापान को पछाड़कर दुनिया की दूसरी बड़ी इकॉनमी बना था और तबसे उसी पोजीशन पर बना हुआ है। अभी अमेरिका दुनिया की सबसे बड़ी…
 23 October 2026
अगर आपको नया ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना है, तो अब टेस्ट में पास होने के लिए 75% अंक लाना होगा। पहले टेस्ट में पास होने के लिए कम से कम 60%…
Advt.