30 अक्टूबर को इन किसानों के खाते में नहीं आएंगे 2-2 हजार, स्टेटस चेक करें आपका पैसा आएगा या नहीं?

Updated on 24-10-2026 12:04 PM

 नई दिल्ली। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस 30 अक्टूबर को जारी होगी। इसकी घोषणा 23 अक्टूबर को कृषि मंत्रालय ने की। पात्र किसानों के खाते में 2-2 हजार रुपये आएंगे। 20 जून 2026 के बाद से ही किसानों को इस किस्त का इंतजार था, जो अब 30 अक्टूबर को खत्म हो जाएगा। यह कैलेंडर ईयर 2026 की आखिरी किस्त और वित्त वर्ष 2027 की दूसरी किस्त है।

24वीं किस्त का पैसा सभी किसानों के खाते में आए यह जरूरी नहीं। कई किसानों का पैसा रुक भी सकता है। अब सवाल यह है कि आखिर किन किसानों का खाते में 2-2 हजार रुपये नहीं आएंगे? आइए जानते हैं।

किन किसानों के खाते में नहीं आएगा पैसा?

पीएम किसान योजना (PM Kisan Yojana) का लाभ उठा रहे किसानों को समय-समय पर अपनी डिटेल चेक कर लेनी चाहिए कि उनके पीएम खाते में सभी जानकारी सही हो और कुछ छूटा ना हो। कई बार किसान ये सब चेक नहीं करते, जिसके चलते उनके खाते में किस्त की राशि नहीं आती है। अगर आपकी ई-केवाईसी नहीं हुई है तो आपके खाते में पैसा नहीं आएगा। अब सवाल यह है कि ये कैसे पता करेंगे कि किसी किसान की e-KYC हुई है या नहीं। आइए इसे भी जानते हैं

पीएम किसान योजना के तहत पात्र किसानों की ई-केवाईसी पूरी हुई है या नहीं, इसे जानने के लिए ताजा स्टेटस चेक करना होगा। ताजा स्टेटस चेक करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।

किसान योजना का ताजा स्टेटस देखने के लिए सबसे पहले आपको पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाना होगा।

वेबसाइट पर जाने के बाद आपको दाहिने साइड न्यू फॉर्मर रजिस्ट्रेशन और नो योर स्टेटस का विकल्प दिखेगा। आपको Know Your Status पर क्लिक करना होगा।

Know Your Status पर क्लिक करने के बाद आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करना होगा और कैप्चा कोड फिल करना होगा। इसके बाद आपको गेट ओटीपी पर क्लिक करना होगा।

अब आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगी। उस ओटीपी को दर्ज करना होगा। ओटीपी दर्ज करके आगे बढ़ें।
इसके बाद आपके सामने रिपोर्ट आ जाएगी। अगर आपकी eKYC हो चुकी है तो रिपोर्ट में हरे रंग का टिक लगा होगा और नहीं हुई है तो लाल रिंग का टिक होगा

तीन तरीकों से कर सकते हैं PM Kisan की eKYC

PMKISAN योजना के किसानों के लिए eKYC के निम्नलिखित तीन तरीके उपलब्ध हैं:

(i) ओटीपी आधारित ई-केवाईसी (पीएम-किसान पोर्टल और मोबाइल ऐप पर उपलब्ध)
(ii) बायोमेट्रिक आधारित ई-केवाईसी (सामान्य सेवा केंद्रों (सीएससी) पर उपलब्ध) और
राज्य सेवा केंद्र (एसएसके))
(iii)फेस ऑथेंटिकेशन-आधारित ई-केवाईसी (पीएम किसान मोबाइल ऐप पर उपलब्ध है)।
लाखों किसानों द्वारा उपयोग किया जाता है)

आप अपने से पीएम किसान योजना का एप डाउनलोड करके ई-केवाईसीकर सकते हैं। साथ ही ओटीपी बेस्ड e-KYC कर सकते हैं। OTP बेस्ड ई-केवाईसी थोड़ी आसान है।

OTP आधारित eKYC खुद से कैसे करें

OTP आधारित eKYC पूरा करने के लिए, किसान के पास आधार से जुड़ा एक सक्रिय मोबाइल नंबर होना चाहिए। इसके लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:

i. PM-KISAN पोर्टल (https://pmkisan.gov.in/) पर जाएं।
ii. e-KYC पर क्लिक करें (वेबसाइट के ऊपरी दाएं कोने में)।
iii. अपना आधार नंबर दर्ज करें और OTP सबमिट करके अपना eKYC पूरा करें।

Face-authentication के जरिए खुद से ऐसे करें किसान योजना की eKYC

ई-केवाईसी करने का यह सबसे नया और आसान तरीका है। इसके स्टेप्स नीचे दिए गए हैं:

i. गूगल प्ले स्टोर से 'पीएम-किसान' (PM-KISAN) मोबाइल ऐप और 'आधार फेस आरडी' (Aadhaar Face RD) ऐप डाउनलोड करें।
ii. ऐप खोलें और पीएम-किसान में रजिस्टर्ड अपने मोबाइल नंबर से लॉग-इन करें।
iii. लाभार्थी स्थिति (beneficiary status) वाले पेज पर जाएं।
iv. यदि ई-केवाईसी की स्थिति "नहीं" (No) है, तो ई-केवाईसी पर क्लिक करें, फिर अपना आधार नंबर दर्ज करें और अपना चेहरा स्कैन करने के लिए सहमति दें।
v. चेहरा सफलतापूर्वक स्कैन हो जाने के बाद, ई-केवाईसी पूरी हो जाती है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 October 2026
नई दिल्ली। आज शनिवार का दिन है और अगर अगर आप बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम करने ब्रांच जाने की योजना बना रहे हैं, तो उससे पहले आपको एक…
 24 October 2026
 नई दिल्ली। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस 30 अक्टूबर को जारी होगी। इसकी घोषणा 23 अक्टूबर को कृषि मंत्रालय ने की। पात्र किसानों के खाते में 2-2 हजार…
 24 October 2026
नई दिल्ली: माता-पिता की मौत के बाद परिवार की जिम्मेदारी उठाने के लिए उन्होंने कारोबार शुरू किया। कभी रेनकोट और पटाखे बेचने वाले एस प्रभाकर कामथ ने आगे चलकर मंगलुरु…
 24 October 2026
नई दिल्ली: भारत में लोगों के खानपान की पसंद बदल रही है। अब लोग सामान्य चॉकलेट के साथ डार्क चॉकलेट भी पसंद करने लगे हैं। इसकी मांग तेजी से बढ़…
 24 October 2026
नई दिल्ली: आईटी कंपनियों के तिमाही नतीजे मुनाफे वाले आ रहे हैं। कंपनियों ने वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में जमकर कमाई की है। टीसीएस और एचसीएल के बाद…
 23 October 2026
फेस्टिव सीजन में आप दो से ज्यादा आईफोन नहीं खरीद पाएंगे, क्योंकि एपल ने ऑफिशियल ऑनलाइन स्टोर से एक ग्राहक के लिए अधिकतम 2 आईफोन खरीदने की लिमिट तय कर…
 23 October 2026
अडाणी एनर्जी सॉल्यूशंस का 2026-27 की दूसरी तिमाही का मुनाफा 148% बढ़कर ₹1,323 करोड़ पर पहुंच गया है। ये बीते साल की समान तिमाही में ₹534 करोड़ रहा था। कंपनी…
 23 October 2026
नई दिल्ली: चीन साल 2010 में जापान को पछाड़कर दुनिया की दूसरी बड़ी इकॉनमी बना था और तबसे उसी पोजीशन पर बना हुआ है। अभी अमेरिका दुनिया की सबसे बड़ी…
 23 October 2026
अगर आपको नया ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना है, तो अब टेस्ट में पास होने के लिए 75% अंक लाना होगा। पहले टेस्ट में पास होने के लिए कम से कम 60%…
Advt.