विद्युत ने शख्स की जान बचाने का वीडियो शेयर किया:टाइगर पर फायरिंग मामले में कहा था- कोई तो आरोपियों को पकड़ लेता, लोग तमाशा देखते रहे

Updated on 26-10-2026 12:55 PM

अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले के बाद फैंस पर सवाल उठाकर सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना कर रहे अभिनेता विद्युत जामवाल ने एक वीडियो साझा किया है।

इस पुराने वीडियो में विद्युत रियल लाइफ में एक व्यक्ति की जान बचाते हुए नजर आ रहे हैं। यह वीडियो उनकी फिल्म 'बुलेट राजा' की शूटिंग के दौरान का है, जहां एक व्यक्ति गहरी और कांटेदार ढलान से फिसलकर नीचे गिर गया था और विद्युत ने अपनी जान की परवाह किए बिना नीचे कूदकर उसे बचाया था।

इससे पहले विद्युत ने फैंस से कहा था ‘कोई तो टाइगर के हमलावरों को पकड़ लेता, गोलियां चलती रहीं लोग तमाशा देखते रहे’। इस बयान के बाद विद्युत को भारी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था।

टाइगर पर हमले के बाद फैंस से पूछे थे सवाल

यह पूरा मामला 18 अक्टूबर को मुंबई के जुहू में हुई घटना से जुड़ा है, जहां अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर बाइक सवार हमलावरों ने फायरिंग की थी। इस घटना के बाद विद्युत जामवाल ने एक वीडियो संदेश जारी कर टाइगर को निडर बताया था, लेकिन साथ ही मौके पर मौजूद प्रशंसकों पर सवाल खड़े किए थे।

विद्युत ने कहा था कि वहां कई फैंस मौजूद थे जो खुद को सबसे बड़ा फैन बताते हैं, लेकिन गोलियां चलने के दौरान उनमें से किसी ने भी भागकर हमलावरों को पकड़ने या रोकने की कोशिश नहीं की।

विद्युत के इस बयान के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें आड़े हाथों लिया और जमकर ट्रोल किया।

'बुलेट राजा' के सेट पर बचाई थी व्यक्ति की जान

शेयर किया गया वीडियो उनकी फिल्म 'बुलेट राजा' की शूटिंग का है। वीडियो में देखा जा सकता है कि शूटिंग के दौरान एक व्यक्ति गहरी और कांटेदार ढलान पर अनियंत्रित होकर गिर जाता है।

उसे गिरता देख विद्युत तुरंत ढलान की ओर दौड़ते हैं और नीचे कूदकर उस व्यक्ति को सुरक्षित पकड़ लेते हैं। अगर विद्युत सही समय पर वहां नहीं पहुंचते, तो उस व्यक्ति को गंभीर चोट लग सकती थी।

डायरेक्टर तिग्मांशु धूलिया ने की थी विद्युत की तारीफ

वीडियो क्लिप में फिल्म के निर्देशक तिग्मांशु धूलिया भी विद्युत जामवाल की तारीफ करते दिख रहे हैं। तिग्मांशु धूलिया ने बताया था कि वह जगह काफी गहरी, संकरी और कांटों से भरी थी, जहां जरा सा पैर फिसलने पर गंभीर चोट आ सकती थी। इसके बावजूद विद्युत तुरंत उस व्यक्ति को बचाने के लिए नीचे कूद गए। निर्देशक ने कहा कि दूसरों की मदद करना विद्युत के स्वभाव में शामिल है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 October 2026
मुंबई के जुहू इलाके में अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई फायरिंग मामले में उनकी टीम का स्पष्टीकरण सामने आया है। टाइगर श्रॉफ के प्रवक्ता ने उन मीडिया रिपोर्ट्स…
 26 October 2026
अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले के बाद फैंस पर सवाल उठाकर सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना कर रहे अभिनेता विद्युत जामवाल ने एक वीडियो साझा किया है।इस पुराने…
 26 October 2026
उत्तराखंड में गायक दलेर मेहंदी की परफॉर्मेंस के दौरान हुए विवाद में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने माफी मांग ली है। सुबोध उनियाल ने दलेर मेहंदी से फोन पर बातचीत…
 26 October 2026
रणबीर कपूर और साई पल्लवी स्टारर फिल्म रामायण का नया गाना 'मंगल रंग' रविवार को जारी कर दिया गया। एआर रहमान के संगीत में बने इस गाने को अरिजीत सिंह…
 26 October 2026
मुंबई में अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर हुए हमले की जांच कर रही पुलिस को बड़ा सुराग मिला है। द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस सूत्रों ने…
 26 October 2026
‘टिप टिप बरसा पानी…’, ‘तू चीज बड़ी है मस्त मस्त…’ और ‘अंखियों से गोली मारे…’। 90 के दशक में इन गानों ने रवीना टंडन को लाखों दिलों की धड़कन बना…
 24 October 2026
भारतीय सिनेमा के 'बाहुबली' प्रभास के 47वें जन्मदिन पर उनकी अपकमिंग फिल्म 'फौजी' का धमाकेदार टीजर रिलीज किया गया है। देर रात रिलीज इस ढाई मिनट का टीजर शानदार है।…
 24 October 2026
यूपी के गोंडा में बॉलीवुड एक्ट्रेस अदा शर्मा पहुंचीं। सलमान खान के साथ काम कर रहे लोगों को मिल रही धमकियों के सवाल पर उन्होंने कहा- मुझे अभी तक किसी…
 24 October 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अपनी दूसरी बेटी के जन्म के महज 36 दिन बाद काम पर लौटने की तैयारी में हैं। मीडिया रिपोर्ट वैरायटी के अनुसार, दीपिका 26 अक्टूबर से…
Advt.