यूपी में अदा शर्मा बोलीं- मुझे कोई धमकी नहीं मिली:कहा- जब मिलेगी तब जवाब दूंगी, गोंडा मेरा दूसरा घर है

Updated on 24-10-2026 12:21 PM

यूपी के गोंडा में बॉलीवुड एक्ट्रेस अदा शर्मा पहुंचीं। सलमान खान के साथ काम कर रहे लोगों को मिल रही धमकियों के सवाल पर उन्होंने कहा- मुझे अभी तक किसी ने धमकी नहीं दी है। जब मुझे कोई धमकी मिलेगी। तब मैं उसका जवाब दूंगी।

शुक्रवार शाम 6:30 बजे एक्ट्रेस एक निजी ज्वैलरी शोरूम के उद्घाटन में पहुंची थीं। उन्होंने फैंस का उत्साह देखकर कहा- गोंडा मेरा दूसरा घर है।

दर्शकों से बातचीत में एक दर्शक ने लॉरेंस बिश्नोई की ओर से सलमान खान और उनके साथ काम करने वाले लोगों को मिल रही धमकियों को लेकर सवाल पूछा। इस पर अदा शर्मा ने कहा- सर, मैं तो किसी को धमकी नहीं दे रही हूं। मुझे अभी तक किसी ने धमकी नहीं दी है। किसी और के कमेंट पर मैं कोई कमेंट नहीं कर सकती।

जब मुझे कोई धमकी मिलेगी, तब आप पूछिएगा, मैं उसका जवाब दूंगी। जब मैं किसी को जानती नहीं हूं और वह किसी दूसरे को धमकी दे रहा है, तो मैं इस पर कैसे कमेंट करूं? मेरे हिसाब से यह ठीक नहीं होगा।

दर्शक से कहा- क्या सर भा'किसी को कोई हमला नहीं करना चाहिए'

टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले को लेकर अदा ने कहा- सर कोई हमला अच्छा नहीं है। किसी को कोई हमला नहीं करना चाहिए। आप भी कोई हमला मत करिए। मैं अपने आप को सुरक्षित महसूस करती हूं। क्या आप अपने आप को सुरक्षित मसहूस करते हैं।

दर्शक से कहा- क्या सर भाग गए?

अदा शर्मा ने सवाल पूछने वाले दर्शक के वहां से चले जाने पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा- आप बताइए, आपका क्या कमेंट है? जब दर्शक ने कोई जवाब नहीं दिया तो एक्ट्रेस ने मजाकिया अंदाज में कहा- भाग गए, ऐसे कैसे भाग गए? मुझे धमकी देकर खुद भाग गए। क्या सर? कार्यक्रम खत्म होने के बाद अदा गोंडा से निकल गईं। इससे पहले अदा ने बहराइच में भी एक ज्वैलरी शो रूम का उद्घाटन किया।

'किसी को कोई हमला नहीं करना चाहिए' टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले को लेकर अदा ने कहा- सर कोई हमला अच्छा नहीं है। किसी को कोई हमला नहीं करना चाहिए। आप भी कोई हमला मत करिए। मैं अपने आप को सुरक्षित महसूस करती हूं। क्या आप अपने आप को सुरक्षित मसहूस करते हैं।

बहराइच में शुक्रवार सुबह बॉयफ्रेंड से शादी करने के लिए लड़की मोबाइल टावर पर चढ़ गई। परिवार और गांववालों ने समझाने की कोशिश की, लेकिन लड़की नीचे नहीं उतरी। बेटी की जिद के आगे घर वालों ने हार मान ली। मस्जिद से काजी को बुलाकर लड़के-लड़की का ऑनलाइन निकाह कराया गया। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 October 2026
भारतीय सिनेमा के 'बाहुबली' प्रभास के 47वें जन्मदिन पर उनकी अपकमिंग फिल्म 'फौजी' का धमाकेदार टीजर रिलीज किया गया है। देर रात रिलीज इस ढाई मिनट का टीजर शानदार है।…
 24 October 2026
यूपी के गोंडा में बॉलीवुड एक्ट्रेस अदा शर्मा पहुंचीं। सलमान खान के साथ काम कर रहे लोगों को मिल रही धमकियों के सवाल पर उन्होंने कहा- मुझे अभी तक किसी…
 24 October 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अपनी दूसरी बेटी के जन्म के महज 36 दिन बाद काम पर लौटने की तैयारी में हैं। मीडिया रिपोर्ट वैरायटी के अनुसार, दीपिका 26 अक्टूबर से…
 24 October 2026
सोशल मीडिया से ब्रेक लेने की बात कहने के एक दिन बाद अमिताभ बच्चन फिर लौट आए हैं। उन्होंने शुक्रवार, 23 अक्टूबर को ब्लॉग पोस्ट लिखी।अमिताभ ने ब्लॉग पर लिखा,…
 24 October 2026
एक्ट्रेस स्मिता जयकर ने हाल ही में बताया कि सुशांत सिंह राजपूत का मुंबई के हिंदुजा हॉस्पिटल में डिप्रेशन का इलाज चल रहा था। वह उनसे मिलने अस्पताल गई थीं।स्मिता…
 24 October 2026
एक वक्त वामिका गब्बी को लगता था कि शायद वे एक्टिंग के लिए नहीं बनी हैं। लगातार रिजेक्शन मिल रहे थे और अच्छे रोल नहीं मिल रहे थे। मुंबई में…
 23 October 2026
भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने अपनी पूर्व गर्लफ्रेंड अक्षरा सिंह को लेकर एक यू-टर्न लिया है, जिससे इंडस्ट्री में हंगामा मच गया है। एक कार्यक्रम के दौरान, 'पावर स्टार' ने…
 23 October 2026
उत्तराखंड में पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी और मंत्री सुबोध उनियाल के बीच विवाद पर गुरुवार को CM पुष्कर सिंह धामी ने अपनी बात रखी है। उन्होंने कहा कि मैं कहता…
 23 October 2026
अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर जुहू में हुए हमले के कुछ दिनों बाद उनकी चोट का नया वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में टाइगर की दाहिनी बांह पर कई छोटे…
Advt.