रामायण का गाना मंगल रंग विवादों में:कव्वाली जैसी धुन और हल्दी की तरह रस्म के सीन पर हो रही आलोचना; राम-सीता विवाह पर आधारित है गाना

Updated on 26-10-2026 12:52 PM

रणबीर कपूर और साई पल्लवी स्टारर फिल्म रामायण का नया गाना 'मंगल रंग' रविवार को जारी कर दिया गया। एआर रहमान के संगीत में बने इस गाने को अरिजीत सिंह और श्रेया घोषाल ने गाया है।

गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर विवादों में घिर गया है। लोगो ने गाने में कव्वाली और सूफी बीट्स के इस्तेमाल पर संगीतकार एआर रहमान की आलोचना की है।

वहीं, गाने के एक सीन में राम-सीता के विवाह के दौरान दिखाई गई रस्म को हल्दी बताकर भी लोग ट्रोलिंग कर रहे हैं, हालांकि रिपोर्ट्स के अनुसार वह हल्दी नहीं बल्कि चुमावन की पारंपरिक रस्म है।

एआर रहमान के संगीत और सूफी बीट्स पर उठे सवाल

सोशल मीडिया यूजर्स ने गाने की धुन को लेकर अपनी नाराजगी जताई है। कई यूजर्स का कहना है कि वाल्मीकि रामायण पर आधारित फिल्म में सूफी और कव्वाली शैली का संगीत जोड़ना सांस्कृतिक रिसर्च की कमी को दर्शाता है।

यूजर्स का तर्क है कि इस पौराणिक महाकाव्य के गानों में बॉलीवुड फिल्मों जैसी धुन की जगह शुद्ध संस्कृत और पारंपरिक संगीत का इस्तेमाल किया जाना चाहिए था। एआर रहमान का संगीत उम्मीदों के मुताबिक न होने की बात कहकर लोग गाने पर कमेंट्स कर रहे हैं।

हल्दी की रस्म समझकर सोशल मीडिया पर विवाद

गाने के एक दृश्य में दिखाया गया है कि रणबीर कपूर (भगवान राम) को कुछ महिलाएं टीका-हल्दी लगा रही हैं और पीछे साई पल्लवी (माता सीता) खड़ी हैं।

इस सीन को देखकर सोशल मीडिया पर लोगों ने दावा किया कि मेकर्स ने शादी से पहले होने वाली हल्दी की रस्म को गलत तरीके से दिखाया है।

यूजर्स ने सवाल उठाया कि पारंपरिक हिंदू विवाह में दूल्हा और दुल्हन कभी एक साथ हल्दी की रस्म में नहीं बैठते, फिर फिल्म में ऐसा क्यों दिखाया गया।

हल्दी नहीं, पारंपरिक 'चुमावन रस्म का है सीन

सोशल मीडिया पर हो रही ट्रोलिंग के बीच मीडिया रिपोर्ट्स और जानकारों ने साफ किया है कि यह सीन हल्दी का नहीं है। असल में यह पूर्वी भारत और मिथिला क्षेत्र में शादी के दौरान निभाई जाने वाली पारंपरिक चुमावन रस्म है।

इस रस्म में वधू पक्ष की पांच सुहागिन महिलाएं दूब, अक्षत, हल्दी और दही लेकर वर के चरणों, घुटनों, कंधों और सिर को स्पर्श करके आशीर्वाद देती हैं।

यही रस्म वधू के लिए भी अलग से की जाती है। मेकर्स ने इस सांस्कृतिक रस्म को गाने में दर्शाया था, जिसे दर्शकों ने गलती से हल्दी समझ लिया।

श्रीराम और माता सीता के विवाह पर आधारित है गाना

'मंगल रंग' गाना भगवान राम और माता सीता के पावन विवाह और उनके प्रेम के सफर को दर्शाता है। इसमें सीता स्वयंवर, भगवान राम की ओर से शिव धनुष उठाने, विवाह के वचनों और अयोध्या में नवविवाहित जोड़े के स्वागत जैसे दृश्यों को दिखाया गया है। फिल्म 5 नवंबर को रिलीज होगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 October 2026
मुंबई के जुहू इलाके में अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई फायरिंग मामले में उनकी टीम का स्पष्टीकरण सामने आया है। टाइगर श्रॉफ के प्रवक्ता ने उन मीडिया रिपोर्ट्स…
 26 October 2026
अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले के बाद फैंस पर सवाल उठाकर सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना कर रहे अभिनेता विद्युत जामवाल ने एक वीडियो साझा किया है।इस पुराने…
 26 October 2026
उत्तराखंड में गायक दलेर मेहंदी की परफॉर्मेंस के दौरान हुए विवाद में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने माफी मांग ली है। सुबोध उनियाल ने दलेर मेहंदी से फोन पर बातचीत…
 26 October 2026
रणबीर कपूर और साई पल्लवी स्टारर फिल्म रामायण का नया गाना 'मंगल रंग' रविवार को जारी कर दिया गया। एआर रहमान के संगीत में बने इस गाने को अरिजीत सिंह…
 26 October 2026
मुंबई में अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर हुए हमले की जांच कर रही पुलिस को बड़ा सुराग मिला है। द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस सूत्रों ने…
 26 October 2026
‘टिप टिप बरसा पानी…’, ‘तू चीज बड़ी है मस्त मस्त…’ और ‘अंखियों से गोली मारे…’। 90 के दशक में इन गानों ने रवीना टंडन को लाखों दिलों की धड़कन बना…
 24 October 2026
भारतीय सिनेमा के 'बाहुबली' प्रभास के 47वें जन्मदिन पर उनकी अपकमिंग फिल्म 'फौजी' का धमाकेदार टीजर रिलीज किया गया है। देर रात रिलीज इस ढाई मिनट का टीजर शानदार है।…
 24 October 2026
यूपी के गोंडा में बॉलीवुड एक्ट्रेस अदा शर्मा पहुंचीं। सलमान खान के साथ काम कर रहे लोगों को मिल रही धमकियों के सवाल पर उन्होंने कहा- मुझे अभी तक किसी…
 24 October 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अपनी दूसरी बेटी के जन्म के महज 36 दिन बाद काम पर लौटने की तैयारी में हैं। मीडिया रिपोर्ट वैरायटी के अनुसार, दीपिका 26 अक्टूबर से…
Advt.