दादा ने 36 पोते-पोतियों को दी ज‍िंदगी भर कमाई करोड़ों की दौलत, एक चूक से खाली हाथ रह गया परिवार!

Updated on 22-10-2026 11:44 AM
वॉशिंगटन: अमेरिका के डॉक्टर एडवर्ड ल्योन ने यूनिवर्सिटी ऑफ शिकागो में चार दशक पर यूरोलॉजिस्ट के तौर पर काम किया। एक बड़े परिवार के मुखिया एडवर्ड वह चाहते थे कि उनकी जिंदगीभर की बचत (रिटायरमेंट सेविंग्स) उनके 36 पोते-पोतियों को मिले। साल 2019 में जब उनका निधन हुआ तो उन्होंने 1.2 मिलियन डॉलर (11 करोड़ से ज्यादा भारतीय रुपए) की रिटायरमेंट सेविंग्स अपने पोते-पोतियों के लिए छोड़ा। हालांकि सात साल बीत जाने के बाद भी यह पैसा ल्योन के बच्चों तक उन तक नहीं पहुंचा है। ऐसा कुछ कागजी दिक्कतों के कारण हुआ है। अब सवाल है कि क्या परिवार अपने दादा के पैसों से खाली हाथ रह जाएगा।

एडवर्ड ल्योन की बचत का उनके पोते-पोतियों को ना मिलने की वजह बेनिफिशियरी फॉर्म, जीवनसाथी की सहमति और पावर ऑफ अटॉर्नी की सीमाओं पर विवाद है। इस मामले में फिलहाल फेडरल कोर्ट में अपील चल रही है। दरअसल एडवर्ड ल्योन ने अलग-अलग ट्रस्ट के जरिए अपनी रिटायरमेंट सेविंग्स अपने 36 पोते-पोतियों तक पहुंचाने की योजना बनाई थी लेकिन उनकी मौत के बाद चीजें उलझ गईं।

2014 में बनाई वसीयत

एडवर्ड ल्योन और वैलेरी 68 साल तक विवाहित रहे। उनके 12 बच्चे और 36 पोते-पोतियां हुईं। 2014 में जब दोनों 80 साल के हुए तो उन्होंने अपनी संपत्ति योजना को अपडेट किया। उन्होंने अपनी बेटी ऐलिस और उनके पति डैन डेविस को वित्तीय फैसलों के लिए एजेंट नियुक्त किया। उनके फैमिली ट्रस्ट को अपडेट करके उसमें 36 ट्रस्ट शामिल किए गए यानी हर पोते-पोती के लिए एक ट्रस्ट लाया गया। ताकि एडवर्ड की मौत के बाद उनको पैसा मिल सके।

ल्योन के पोते-पोतियों को हर साल एक तय रकम मिलनी थी- आधी उनके जन्मदिन पर और आधी क्रिसमस पर। 60 साल की उम्र के बाद उन्हें यह पैसा मासिक भुगतान के रूप में मिलना था। इस तरह नई पीढ़ी को पैसा सौंपने का मकसद यह था कि उन्हें कई दशकों तक टैक्स-डेफर्ड (टैक्स टलने वाली) ग्रोथ का फायदा मिल सके।

कोर्ट में उलझा मामला

पावर ऑफ अटॉर्नी के तहत 2019 में साइन किए गए बेनिफिशियरी फॉर्म को रिकॉर्ड रखने वाली संस्था TIAA ने खारिज कर दिया। दरअसल 2019 तक एडवर्ड बीमार थे। डेविस ने बताया कि वह बेनिफिशियरी की जानकारी चेक करने के लिए TIAA की वेबसाइट पर गए, जहां उन्हें वही चीजें दिखी जो पहले से फाइल में दर्ज थी। उन्होंने बताया कि जब उन्होंने फोन किया, तो प्रतिनिधि के पास उस अपडेट का कोई रिकॉर्ड नहीं था, इसलिए चीजें अटक गईं।

अदालती दस्तावेजों के अनुसार, टीआईएए ने लिखा कि वह 2019 के फॉर्म को संसाधित नहीं कर सका क्योंकि उस पर विधिवत दस्तखत नहीं थे। वैलेरी का दिसंबर 2020 में निधन हो गया। जनवरी 2022 में टीआईएए ने परिवार को बताया कि पावर ऑफ अटॉर्नी ने डेविस को उनके लिए वैवाहिक अधिकारों के त्यागपत्र पर हस्ताक्षर करने का अधिकार नहीं दिया था। जब परिवार ने विरोध किया, तो टीआईएए ने उन्हें विश्वविद्यालय से संपर्क करने का सुझाव दिया।
यूनिवर्सिटी प्लान के नियमों और कानून से बंधी है, जबकि TITA की भूमिका केवल प्रशासनिक थी। डेविस को अभी भी हर महीने स्टेटमेंट मिल रहे हैं और अकाउंट का बैलेंस बढ़कर 1.7 मिलियन डॉलर हो गया है।
TIAA

परिवार को क्या नुकसान हो सकता है

एडवर्ड का निधन 2019 में हुआ था। उस समय जिन्हें विरासत में रिटायरमेंट अकाउंट मिलते थे, वे जीवन भर न्यूनतम रकम निकालते रह सकते थे, जिससे अकाउंट का बैलेंस दशकों तक बिना टैक्स दिए बढ़ता रहता था। 2020 या उसके बाद विरासत पाने वालों के लिए (जीवनसाथी को छोड़कर), टैक्स कानून ने इस लंबी अवधि की सुविधा को खत्म कर दिया।
अगर 1986 से 2014 के बीच जन्मे पोते-पोतियों को लाभार्थी माना जाता तो उन्हें दशकों तक कंपाउंडिंग (ब्याज पर ब्याज) का फायदा मिलता। अगर परिवार केस हार जाता है तो अदालती रिकॉर्ड के अनुसार, आधी रकम वैलेरी की संपत्ति में और आधी एडवर्ड के ट्रस्ट में चली जाएगी। पोते-पोतियों को पैसे तो मिल जाएंगे लेकिन वे उन कीमती टैक्स फायदों को खो देंगे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 October 2026
ढाका: नेपाल और बांग्लादेश के प्रधानमंत्री इसी साल भारत आ सकते हैं। नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह नवंबर में भारत के दौरे पर आने की तैयारी कर रहे हैं। वहीं…
 22 October 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की यात्रा पर पहुंचे मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने सार्क (SAARC) का राग अलापा है। मालदीव में इंडिया आउट अभियान चलाने वाले मोहम्मद मुइज्जू ने पाकिस्तान की…
 22 October 2026
वॉशिंगटन: दुनियाभर में बिगड़ते इकोसिस्टम (पारिस्थितिक तंत्र) को संभालने में जानवर कैसे मदद कर सकते हैं, इसकी एक बानगी अमेरिका से सामने आई है। यह अमेरिका के ओक्लाहोमा स्टेट में…
 22 October 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका के डॉक्टर एडवर्ड ल्योन ने यूनिवर्सिटी ऑफ शिकागो में चार दशक पर यूरोलॉजिस्ट के तौर पर काम किया। एक बड़े परिवार के मुखिया एडवर्ड वह चाहते थे कि…
 22 October 2026
ढाका: बांग्लादेश की नेशनल सिटिजन पार्टी (NCP) के कोऑर्डिनेटनर और देश की संसद में विपक्ष के चीफ व्हिप नाहिद इस्लाम ने असम में अतिक्रमण विरोधी अभियान को लेकर भारत के…
 22 October 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा की समिति में बोलते हुए भारतीय प्रतिनिधि बरखा ताम्रकार ने असम और भारत के नक्शे को लेकर सख्त रुख दिखाया है। ताम्रकार ने भारत पर की…
 20 October 2026
इटली में बढ़ती महंगाई के खिलाफ हो रहे प्रदर्शनों के हिंसक होने के बाद भारतीय दूतावास ने वहां रह रहे भारतीय नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है।दूतावास ने सोमवार…
 20 October 2026
सऊदी अरब ने मक्का में पिछले बुधवार एक बांग्लादेशी पति-पत्नी को फांसी दे दी। दोनों को एक मस्जिद के अंदर अश्लील हरकत करने के आरोप में मौत की सजा सुनाई…
 20 October 2026
नेपाल अगस्त में भोटेकोशी नदी में आई बाढ़ जैसी तबाही रोकने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए चार ग्लेशियरों से बनने वाली झीलों का जलस्तर घटाया जाएगा।इससे नेपाल के…
Advt.