बालेन शाह और तारिक रहमान दोनों आएंगे भारत, बांग्लादेश-नेपाल के प्रधानमंत्री की यात्रा पर बड़ा अपडेट

Updated on 22-10-2026 12:09 PM
ढाका: नेपाल और बांग्लादेश के प्रधानमंत्री इसी साल भारत आ सकते हैं। नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह नवंबर में भारत के दौरे पर आने की तैयारी कर रहे हैं। वहीं बांग्लादेशी पीएम तारिक रहमान दिंसबर में दिल्ली का दौरा कर सकते हैं। प्रधानमंत्री के तौर पर दोनों नेताओं का यह पहला भारत दौरा होगा। दोनों नेता अगर दिल्ली आते हैं तो यह काफी अहम होगा क्योंकि नेपाल और बांग्लादेश भारत के बेहद अहम पड़ोसी हैं। दोनों ही देशों से भारत के काफी नजदीकी और दशकों पुराने रिश्ते रहे हैं।

ईटी के अनुसार, बालेन शाह का तीन दिवसीय भारत दौरा नवंबर के तीसरे हफ्ते में हो सकता है। इस दौरे का एजेंडा काफी व्यापक होने की उम्मीद है। इसमें बड़े बुनियादी ढांचा (इंफ्रास्ट्रक्चर) परियोजनाओं से लेकर बाढ़ के बाद पुनर्निर्माण जैसे मुद्दे शामिल होंगे। शाह के दौरे के दौरान भारत के सहयोग से चल रही कई बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उद्घाटन किया जा सकता है।

दिसंबर में आएंगे तारिक रहमान

नेपाली पीएम के दिल्ली दौरे के ठीक बाद बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान का भारत दौरा हो सकता है। रहमान नवंबर के आखिर या दिसंबर की शुरुआत में भारत के दौरे पर आने पर विचार कर रहे हैं। यानी वह बालेन शाह का दिल्ली दौरा खत्म होने के एक से दो हफ्ते के अंदर ही भारत की अपनी यात्रा कर सकते हैं।

बांग्लादेशी पीएम का दौरा अहम है क्योंकि दोनों पक्ष गंगा जल बंटवारा संधि रिन्यू करने की तैयारी कर रहे हैं। हालांकि अभी तारीखें तय नहीं हैं। दिसंबर, 1996 को हुई 30 साल की जल बंटवारा संधि इस साल 12 दिसंबर को समाप्त हो रही है। यह संधि हर साल 1 जनवरी से 31 मई तक पश्चिम बंगाल के फरक्का बैराज पर गंगा के पानी के बंटवारे को नियंत्रित करती है।

बालेन शाह का भारत पर रुख

बालेन शाह ने इस साल 27 मार्च को नेपाल सरकार की कमान संभाली थी। बालेन शाह से भारत में उम्मीद थी कि संबंधों में गर्मजोशी आएगी लेकिन उन्होंने भारत को लेकर बहुत उत्साह नहीं दिखाया। यहां तक कि काठमांडू में भारत के राजदूत को भी नेपाल के नए प्रधानमंत्री को व्यक्तिगत रूप से मिलकर बधाई देने का समय नहीं मिला।

बालेन शाह की ओर से कई ऐसे बयान भी आए, जो दिल्ली के लिए बहुत अच्छे नहीं थे। हालांकि अब बालेन शाह अपनी पहली आधिकारिक द्विपक्षीय विदेश यात्रा के रूप में भारत आ रहे हैं तो संबंधों पर चीजें बेहतर होने की उम्मीद है। उन्होंने अपनी पहली यात्रा के लिए चीन की जगह भारत को चुना है, जो एक अच्छा संदेश है।

तरिक रहमान का भारत पर रुख

बांग्लादेश के पीएम तारिक रहमान का भी भारत को लेकर बहुत अच्छा रुख नहीं रहा है। हालिया दिनों में उनके दिल्ली आने की अटकलें लगातार लगती रही हैं लेकिन चीजें फाइनल नहीं हो सकी हैं। भारत की ओर से उनको नवंबर में हुई ब्रिक्स समिट में शामिल होने के लिए न्योता भेजा गया था। इसके बावजूद वह दिल्ली नहीं आए थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 October 2026
ढाका: नेपाल और बांग्लादेश के प्रधानमंत्री इसी साल भारत आ सकते हैं। नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह नवंबर में भारत के दौरे पर आने की तैयारी कर रहे हैं। वहीं…
 22 October 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की यात्रा पर पहुंचे मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने सार्क (SAARC) का राग अलापा है। मालदीव में इंडिया आउट अभियान चलाने वाले मोहम्मद मुइज्जू ने पाकिस्तान की…
 22 October 2026
वॉशिंगटन: दुनियाभर में बिगड़ते इकोसिस्टम (पारिस्थितिक तंत्र) को संभालने में जानवर कैसे मदद कर सकते हैं, इसकी एक बानगी अमेरिका से सामने आई है। यह अमेरिका के ओक्लाहोमा स्टेट में…
 22 October 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका के डॉक्टर एडवर्ड ल्योन ने यूनिवर्सिटी ऑफ शिकागो में चार दशक पर यूरोलॉजिस्ट के तौर पर काम किया। एक बड़े परिवार के मुखिया एडवर्ड वह चाहते थे कि…
 22 October 2026
ढाका: बांग्लादेश की नेशनल सिटिजन पार्टी (NCP) के कोऑर्डिनेटनर और देश की संसद में विपक्ष के चीफ व्हिप नाहिद इस्लाम ने असम में अतिक्रमण विरोधी अभियान को लेकर भारत के…
 22 October 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा की समिति में बोलते हुए भारतीय प्रतिनिधि बरखा ताम्रकार ने असम और भारत के नक्शे को लेकर सख्त रुख दिखाया है। ताम्रकार ने भारत पर की…
 20 October 2026
इटली में बढ़ती महंगाई के खिलाफ हो रहे प्रदर्शनों के हिंसक होने के बाद भारतीय दूतावास ने वहां रह रहे भारतीय नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है।दूतावास ने सोमवार…
 20 October 2026
सऊदी अरब ने मक्का में पिछले बुधवार एक बांग्लादेशी पति-पत्नी को फांसी दे दी। दोनों को एक मस्जिद के अंदर अश्लील हरकत करने के आरोप में मौत की सजा सुनाई…
 20 October 2026
नेपाल अगस्त में भोटेकोशी नदी में आई बाढ़ जैसी तबाही रोकने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए चार ग्लेशियरों से बनने वाली झीलों का जलस्तर घटाया जाएगा।इससे नेपाल के…
Advt.