विद्युत जामवाल ने याद दिलाई भगवद गीता, कुणाल कामरा को किया सपोर्ट, 'जहर घोलने वाले' KRK पर सबकी चुप्‍पी पर भड़के

Updated on 31-03-2025 02:09 PM
बॉलीवुड के एक्‍शन स्‍टार और यंग जेनरेशन के फेरवरेट विद्युत जामवाल अपनी संजीदगी के लिए काफी मशहूर हैं। वह दो टूक शब्‍दों में अपनी बात रखते हैं। विद्युत ने एक वीडियो पोस्‍ट कर कॉमेड‍ियन कुणाल कामरा का सपोर्ट किया है, जो मुंबई के हैबिटेट स्टूडियो में हाल के एक स्टैंड-अप शो 'नया भारत' को लेकर कानूनी पचड़े में फंस गए हैं। कुणाल कामरा ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का नाम लिए बिना, उनपर कटाक्ष करते हुए उन्हें 'गद्दार' कहा। लेकिन विद्युत जामवाल इससे खासे नाराज हैं। उन्‍होंने लगे हाथ समाज को आईना दिखाते हुए कमाल आर खान (KRK) के कुछ क्‍ल‍िप्‍स दिखाए हैं और पूछा है कि 'महिलाओं के ख‍िलाफ जहर घोलने' वाले इस शख्‍स पर एक्‍शन क्‍यों नहीं लिया जाता।
कुणाल कामरा पर एक के बाद एक कई FIR दर्ज हुए हैं। उनको लेकर राजनीतिक बयानबाजी हो रही है। विद्युत जामवाल ने 'अभिव्यक्ति की आजादी' को लेकर हमारे समाज के दोहरे मानदंडों पर सवाल उठाया है। एक्‍टर ने इंस्टाग्राम पर लिखा है कि जो लोग कुणाल कामरा पर इतना शोर मचा रहे हैं, वो कमाल आर खान के आपत्तिजनक बयानों के लंबे इतिहास के बावजूद चुप क्‍यों हैं?

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 April 2025
टीवी एक्टर गौरव खन्ना लगातार चर्चा में बने हुए हैं। वो बीते दिनों कुकिंग बेस्ड शो 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' में नजर आ रहे थे। कई चुनौतियों को पार करते हुए उन्होंने…
 21 April 2025
सनी देओल और रणदीप हुड्डा की एक्शन-थ्रिलर 'जाट' ने रविवार को फिर से अपना दम दिखाया है। अक्षय कुमार और आर माधवन की 'केसरी चैप्‍टर 2' के सामने इसने अपने…
 21 April 2025
रिएलिटी शो 'बिग बॉस' का हर सीजन चर्चा में रहता है। पिछले साल 18वां सीजन आया। इसमें फेमस एक्टर्स करण वीर मेहरा, विवियन डीसेना से लेकर सोशल मीडिया का चेहरा…
 21 April 2025
नितेश तिवारी के डायरेक्‍शन में बन रही 'रामायण' भारतीय सिनेमा की मोस्‍ट अवेटेड फिल्‍मों में से है। फिल्‍म में जहां रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका में नजर आने वाले…
 21 April 2025
'ट्वाइलाइट' फिल्म की सीरीज से चर्चा बटोरने वाली हॉलीवुड एक्ट्रेस क्रिस्टन स्टीवर्ट ने शादी कर ली है। उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड को अपना जीवनसाथी बनाया है। वे करीब 6 साल से…
 19 April 2025
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय ने साल 2007 में शादी की थी, और 2011 में वो बेटी आराध्या के पैरेंट्स बने। अब वह 13 साल की हो चुकी हैं। ऐसे…
 19 April 2025
डायरेक्टर और एक्टर अनुराग कश्यप ब्राह्मण समुदाय पर दिए गए अपने बयान के कारण विवादों में आ गए हैं। हालांकि, उन्होंने शुक्रवार देर रात एक सोशल मीडिया पोस्ट में माफी…
 19 April 2025
अक्षय कुमार इस वक्त जहां अपनी लेटेस्ट फिल्म Kesari Chapter 2 को लेकर चर्चा में हैं, वहीं उनका एक परफॉर्मेंस वीडियो काफी सुर्खियां बटोर रहा। इस वीडियो में अक्षय अपनी…
 19 April 2025
जानिए उस एक्ट्रेस के बारे में, जिसने अपने 60 साल के करियर में 500 फिल्मों में काम किया, दर्जनों हिट फिल्में दीं। और तो और ऐसे कारनामे किए कि गिनीज…
Advt.