सलीम खान तो सलमा और हेलेन संग अपनी शादी पर कई बार बात कर चुके हैं। उन्होंने बेटे अरबाज के शो में भी बताया था कि हिंदू लड़की से प्यार और फिर शादी में किन मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। पर अब सलमान ने भी पैरेंट्स की शादी पर बात की है। सलमान ने बताया कि सलमा (सुशीला चरक) संग उनके पिता सलीम खान की शादी में क्या रुकावट आई थी।सलमान ने मुंबई के एक होटल में मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि उनके पैरेंट्स की शादी में मुख्य समस्या अलग-अलग धर्म नहीं था, बल्कि सलीम खान का प्रोफेशन था। सलमान के मुताबिक, उनके पापा सलीम खान के ससुराल वालों को पसंद नहीं था कि वो फिल्म लाइन से हैं।
सुशीला चरक से निकाह, नाम बदलकर रख लिया था सलमा
मालूम हो कि सलीम खान ने साल 1964 में सुशीला चरक से निकाह किया था। शादी के बाद सुशीला चरक ने अपना नाम बदलकर सलमा कर लिया था। सलीम खान ने बताया था कि उनकी शादी में धर्म की दीवार आड़े आ गई थी, और ससुर जी ने कहा था कि हमें पसंद नहीं कि आप मुसलमान हैं। पर अब सलमान ने अलग ही वजह बताई।