मेरे प्रिय मित्र, राष्ट्रपति लूला को शानदार पुनर्निर्वाचन पर हार्दिक बधाई। मैं भारत-ब्राजील की बहुआयामी रणनीतिक साझेदारी को और गहरा, व्यापक बनाने के लिए उनके साथ मिलकर काम करने को तत्पर हूं। हम साथ मिलकर विभिन्न क्षेत्रों में अपने सहयोग को मजबूत करना जारी रखेंगे। ग्लोबल साउथ की साझा प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाएंगे, और एक अधिक समावेशी, न्यायसंगत, टिकाऊ दुनिया के निर्माण की दिशा में काम करेंगे। -प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
पीएम मोदी ने दी लूला को जीत की बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्राजील राष्ट्रपति चुनाव में शानदार जीत हासिल करने पर लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा को बधाई दी है। पीएम ने उन्हें अपना 'डियर फ्रेंड' बताते हुए उम्मीद जताई की दोनों देश मिलकर 'ग्लोबल साउथ' की उन्नति के लिए मिलकर काम करेंगे। इससे पहले राष्ट्रपति लूला फरवरी 2026 में भारत आए थे, जहां हैदराबाद हाउस में पीएम मोदी के साथ उनकी द्विपक्षीय वार्ता हुई थी। दोनों नेताओं ने तकनीक, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई), सेमीकंडक्टर, रक्षा, स्वच्छ ऊर्जा, कृषि और 'ग्लोबल साउथ' के हितों को लेकर आपसी सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया था।