एक साथ जलीं 8 चिताएं, बेटी ने दी मुखाग्नि:खंडवा में कुएं में जहरीली गैस से हुई थी मौत; एक को बचाने में गई 7 की जान

Updated on 04-04-2025 01:15 PM

खंडवा के कोंडावत गांव में शुक्रवार सुबह एक साथ 8 चिताएं जलीं तो मुक्तिधाम में मौजूद लोग अपने आंसू नहीं रोक सके। पिता को मुखाग्नि देने वाली बेटी का चेहरा देखकर सभी गमगीन हो गए।

कोंडावत गांव के एक कुएं में जहरीली से दम घुटने के कारण गुरुवार को 8 लोगों की मौत हो गई थी। करीब 3 घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद शव कुएं से बाहर निकाले जा सके। सभी 8 शवों को जिला अस्पताल ले जाया गया। रात 12 बजे तक डॉक्टरों की टीम ने पोस्टमॉर्टम किया।

शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे सभी शवों को अलग-अलग वाहनों से गांव लाया गया। यहां अंतिम श्रद्धांजलि के बाद मुक्तिधाम ले जाया गया। अंतिम संस्कार में आसपास के गांवों के लोग भी शामिल हुए।

प्रशासन ने मृतकों के परिजन को 4-4 लाख रुपए की आर्थिक मदद देने का ऐलान किया है। एसडीएम बजरंग बहादुर ने कहा कि कुएं को तोड़कर मुरुम से भरा जाएगा।

कुएं में सफाई करने उतरा था अर्जुन गुरुवार शाम छैगांवमाखन ग्राम पंचायत के कोंडावत गांव में गणगौर विसर्जन के लिए अर्जुन पटेल सफाई करने कुएं में उतरा था। वह जहरीली गैस के कारण बेसुध होकर कुएं में जमा दलदल में डूबने लगा। उसे बचाने के चक्कर में एक के बाद एक 7 और लोग कुएं में उतरे। ये सब भी जहरीली गैस के कारण दम घुटने से डूब गए और इनकी जान चली गई।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 April 2025
बेंगलुरु में दो लड़कियों को गलत तरीके से छूने के आरोपी को केरल से गिरफ्तार कर लिया गया। इसके लिए पुलिस ने तीन राज्यों के करीब 700 CCTV कैमरों के…
 14 April 2025
रेलवे स्टेशन के सामने बनने वाले मेट्रो के अंडरग्राउंड स्टेशन की आखिरी बाधा भी दूर हो गई है। प्रशासन ने ईरानी डेरा का बचा हुआ हिस्सा भी हटा दिया। तीन…
 14 April 2025
नर्मदापुरम रोड पर वृंदावन ढाबे के सामने आगे चल रहे डंपर से हुई टक्कर में आइसर ट्रक चालक की मौत हो गई। हादसा तब हुआ, जब आगे चल रहे डंपर…
 14 April 2025
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विरासत के विकास के संकल्प को लेकर दिल्ली में विक्रमोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। प्रदेश…
 14 April 2025
मध्यप्रदेश में सरकारी अधिकारी-कर्मचारियों के प्रमोशन का रास्ता साफ हो गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उच्चस्तरीय बैठक में जिस प्रस्तावित फॉर्मूले पर सैद्धांतिक सहमति दी है, उसके अनुसार…
 14 April 2025
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह भोपाल के रवींद्र भवन में आयोजित राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन में शामिल हुए। इस दौरान मध्यप्रदेश दुग्ध संघ और नेशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड (NDDB)…
 14 April 2025
भोपाल के रवीन्द्र भवन में मध्यप्रदेश दुग्ध संघ और नेशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड (NDDB) के बीच केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में एमओयू हुआ। रविवार को हुए इस…
 14 April 2025
भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के आरक्षण काउंटर पर दलालों के प्रभाव और अधिकारियों के साथ उनकी कथित साठगांठ की एक शिकायत सामने आई है। भोपाल निवासी अजमल खान…
 14 April 2025
भोपाल में 14 अप्रैल 2025 को डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के मौके पर बोर्ड ऑफिस चौराहा क्षेत्र में बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने…
Advt.