बेंगलुरु छेड़छाड़ केस-3 राज्यों के 700 CCTV खंगाले, आरोपी गिरफ्तार

Updated on 14-04-2025 02:09 PM

बेंगलुरु में दो लड़कियों को गलत तरीके से छूने के आरोपी को केरल से गिरफ्तार कर लिया गया। इसके लिए पुलिस ने तीन राज्यों के करीब 700 CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले। तब जाकर केरल के एक दूरदराज के गांव में उसे पकड़ा गया।

शहर के बीटीएम लेआउट इलाके में 3 अप्रैल को लड़कियों से छेड़छाड़ हुई थी। इसका CCTV वीडियो भी सामने आया था। वीडियो में एक व्यक्ति लड़कियों का पीछा करता हुआ दिखता है।

जब लड़कियां उससे बचने की कोशिश करती हैं, तो वह अचानक उनमें से एक को छूने लगता है। इसके बाद वह मौके से भाग जाता है। हालांकि, तब लड़कियों की भी पहचान नहीं हो पाई थी।

पुलिस ने बताया कि जब आरोपी की तलाश शुरू की गई तो वह बेंगलुरु से तमिलनाडु के होसुर भाग गया। इसके बाद वह सलेम और फिर केरल के कोझिकोड भाग गया।

करीब एक हफ्ते तक तीनों राज्यों में खोजबीन के बाद कोझिकोड के नरवन्नूर से उसे पकड़ा गया। आरोपी की पहचान संतोष (26 साल) के रूप में हुई है। वह बेंगलुरु के एक जगुआर शोरूम में ड्राइवर के तौर पर काम करता है।

लड़कियों ने जांच का हिस्सा बनने से मना किया 

इसके अलावा पुलिस दोनों लड़कियों की भी पहचान कर ली है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने बदनामी के डर से जांच का हिस्सा बनने से इनकार कर दिया है। हालांकि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मारपीट, यौन उत्पीड़न और पीछा करने का मामला दर्ज किया है।

राज्य गृह मंत्री ने कहा था- ऐसा होता रहता है

कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर से 7 अप्रैल को मीडिया ने इस घटना पर सवाल किया तब उन्होंने कहा था कि बेंगलुरु जैसे बड़े शहर में ऐसी घटनाएं होती रहती हैं। इस टिप्पणी पर काफी विवाद भी हुआ था। हालांकि उन्होंने कार्रवाई करने और पुलिस गश्त बढ़ाने का भी निर्देश दिया था।

विवाद बढ़ने पर उन्होंने माफी भी मांगी थी। उन्होंने कहा था, 'मैं ऐसा व्यक्ति हूं जो हमेशा महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंतित रहता हूं। अगर मेरी बातों से किसी को ठेस पहुंची है तो मैं खेद व्यक्त करता हूं और माफी मांगता हूं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 April 2025
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि देश की राजधानी में लाल किले की प्राचीर पर ऐतिहासिक महानाट्य सम्राट विक्रमादित्य का मंचन उस युग को जीवंत करने का प्रयास…
 15 April 2025
मध्यप्रदेश पुलिस एवं हार्टफुलनेस संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में मंत्रालय (वल्लभ भवन) में तीन दिवसीय (12 से 14 अप्रैल) "ध्यान सत्र " का प्रशिक्षण कार्यक्रम का सोमवार को समापन हुआ।हार्टफुलनेस…
 15 April 2025
भोपाल के सेमरा गेट साईंराम कॉलोनी में शराब की दुकान खुलने के विरोध में लोग पिछले 15 दिन से प्रदर्शन कर रहे हैं। आज, सोमवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर की…
 15 April 2025
सोमवार रात राजधानी की लिंक रोड-1 पर कांग्रेस दफ्तर के पास एक तेज़ रफ्तार कार ने बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक को गंभीर चोटें…
 15 April 2025
लोक निर्माण विभाग के भवन विकास निगम और सड़क विकास निगम में पदस्थ इंजीनियर करप्शन के घेरे में हैं। इसमें रोड डेवलपमेंट कार्पोरेशन के मुख्य अभियंता रह चुके और प्रमुख…
 15 April 2025
मध्यप्रदेश में 16 अप्रैल से हीट वेव यानी, लू का असर शुरू होगा। इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन और चंबल संभाग के जिलों में लू चलेगी। इससे पहले मंगलवार को पूर्वी हिस्से…
 15 April 2025
भोपाल: मध्य प्रदेश में अपना दल (एस) के कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती को बड़े उत्साह के साथ मनाया। इस विशेष अवसर…
 15 April 2025
भोपाल। मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) की ओर से प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षक चयन परीक्षा 20 अप्रैल से शुरू होगी, जो 29 अप्रैल तक चलेगी। ईएसबी ने रविवार को विषय वार…
 15 April 2025
भोपाल: राजधानी के एक डॉक्टर की पत्नी से हुई साइबर ठगी के मामले में भोपाल साइबर सेल पुलिस ने खाता बेचने वाले दो आरोपियों को गुजरात और राजस्थान से गिरफ्तार किया…
Advt.