तुहिन कांत पांडे होंगे नए SEBI चीफ:3 साल का कार्यकाल होगा; 28 फरवरी को रिटायर हो रहीं माधबी बुच की जगह लेंगे

Updated on 28-02-2025 01:33 PM

केंद्र सरकार ने वित्त सचिव तुहिन कांत पांडे को अगला सिक्योरिटी एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) प्रमुख नियुक्त करने की घोषणा की है। तुहिन अगले 3 सालों के लिए इस पद पर रहेंगे। वे मौजूदा सेबी चीफ माधबी पुरी बुच की जगह लेंगे। जो 28 फरवरी को रिटायर हो रही हैं।

तुहिन कांत पांडे ओडिशा कैडर के 1987 बैच के IAS अधिकारी हैं। वे मोदी 3.0 सरकार में भारत के सबसे व्यस्त सचिवों में से एक हैं। वे फिलहाल केंद्र सरकार में चार महत्वपूर्ण विभागों को संभाल रहे हैं। उन्हें 7 सितंबर 2024 को वित्त सचिव के पद पर नियुक्त किया गया था।

सरकार ने 27 जनवरी को नए सेबी चीफ के एप्लिकेशन मांगे थे 

वित्त मंत्रालय ने नए चेयरमैन की नियुक्ति के लिए 27 जनवरी को एप्लिकेशन मांगी थी। बुच का कार्यकाल 3 साल का था। उन्होंने 2 मार्च 2022 को अजय त्‍यागी की जगह ली थी। बुच 2017 से 2022 तक SEBI में होल-टाइम मेंबर थीं। माधबी पुरी बुच अपने सख्त स्वभाव के लिए जानी जाती हैं।

नए सेबी चीफ को ₹5.62 लाख सैलरी मिलेगी 

नए सेबी चीफ को केंद्र सरकार के सेक्रेटरी के बराबर सैलरी और बाकी सुविधाएं मिलेंगी या बिना कार और घर के 5 लाख 62 हजार 500 रुपए हर महीने सैलरी मिलेगी।

अब माधबी बुच के बारे में जानिए 

बुच ने अपना करियर 1989 में ICICI बैंक से शुरू किया था। 2007 से 2009 तक ICICI बैंक में एग्जीक्यूटिव डायरेक्ट थीं। वे फरवरी 2009 से मई 2011 तक ICICI सिक्योरिटीज की मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO थीं।

2011 में सिंगापुर चली गईं और वहां उन्होंने ग्रेटर पैसिफिक कैपिटल में काम किया। माधबी के पास फाइनेंशियल सेक्टर में 30 सालों का लंबा अनुभव है और वे सेबी की तमाम कमेटियों में पहले भी रह चुकी हैं। वे अभी इसकी एडवाइजरी कमेटी में भी थीं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 April 2025
महाराष्ट्र में स्‍कूली पढ़ाई के लिए अब हिंदी अनिवार्य भाषा नहीं होगी। राज्य सरकार ने हिंदी को तीसरी अनिवार्य भाषा बनाने का निर्णय वापस ले लिया है। शिक्षा मंत्री दादाजी…
 23 April 2025
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 27 पर्यटकों की मौत हो गई है। इससे पूरे देश में शोक की लहर है। वहीं, पंजाब के सीएम भगवंत मान समेत…
 23 April 2025
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार दोपहर आतंकी हमले में दो विदेशी पर्यटकों समेत 20 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की खबर है। हालांकि, प्रशासन ने अभी तक सिर्फ एक…
 23 April 2025
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में महाराष्ट्र के पांच लोगों की मौत हो गई। जिसमें दो की पहचान हो गई है। संतोष जगदाले के सिर, कान और पीठ…
 23 April 2025
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार दोपहर हुए आतंकवादी हमले में 27 लोगों की मौत हो गई। पहलगाम की बैसरन घाटी में मंगलवार दोपहर 2.45 बजे हुए इस हमले में 20…
 22 April 2025
पंजाब में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की हत्या की साजिश का खुलासा हुआ है। पंजाब पुलिस का दावा है कि खालिस्तान समर्थक और सांसद अमृतपाल के समर्थक इसकी तैयारी कर…
 22 April 2025
वन नेशन-वन इलेक्शन पर जॉइंट पार्लियामेंट्री कमेटी (JPC) की 22 अप्रैल को बैठक शुरू हुई। मीटिंग में भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज 'नेशनल हेराल्ड की लूट' लिखा बैग लेकर पहुंची।स्वराज ने…
 22 April 2025
भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में पहली बार अध्यक्ष नियुक्त करने की तैयारी है। यह जिम्मेदारी भाजपा के किसी वरिष्ठ नेता को मिलेगी।भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने…
 22 April 2025
नए वक्फ कानून के विरोध में ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (AIMPLB) आज मंगलवार को दिल्ली में प्रदर्शन कर रहा है। 'वक्फ बचाव अभियान' के तहत तालकटोरा स्टेडियम में…
Advt.