डर है कि राम चरण को फिर से बेटी हो सकती है... चिरंजीवी के बयान पर विवाद, विरासत के लिए पोते की बात कर बुरे फंसे

Updated on 12-02-2025 03:00 PM
साउथ सिनेमा के मेगास्टार चिरंजीवी विवादों में फंस गए हैं। उन्‍होंने 'ब्रह्म आनंदम' फिल्‍म की प्री-रिलीज इवेंट में अपनी 'सेक्सिस्ट' बयान दिया है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी खूब फजीहत हो रही है। चिरंजीवी इवेंट में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे थे। इस दौरान उन्‍होंने परिवार की विरासत को आगे बढ़ाने के लिए 'पोता होने' की चाहत का जिक्र किया। उन्होंने यह भी कहा कि उन्‍हें डर है कि कहीं उनके बेटे राम चरण को फिर से बेटी ना हो जाए।

सोशल मीडिया पर चिरंजीवी को लेकर लोगों का गुस्‍सा फूट पड़ा है। लोग कह रहे हैं कि उन जैसे मेगास्‍टार का कद जहां सिनेमा के पर्दे पर इतना बड़ा है, वहीं उनकी सोच बहुत ही छोटी है। उन पर लैंगिक भेदभाव यानी लड़का-लड़की में फर्क करने के गंभीर आरोप लग रहे है। चिरंजीवी ने इवेंट में यह भी कहा कि जब वह घर पर रहते हैं, तो उन्‍हें ऐसा लगता है कि वो 'लेडीज हॉस्टल' में हैं, क्योंकि वो पोतियों-नातिनों से घिरे रहते हैं।

चिंरजीवी ने इवेंट पोते की चाहत पर कही ये बात


चिरंजीवी ने 'ब्रह्म आनंदम' के इवेंट में कहा, 'जब मैं घर पर होता हूं, तो ऐसा नहीं लगता कि मैं अपनी पोतियों-नातिनों से घिरा हुआ हूं। ऐसा लगता है कि मैं एक लेडीज हॉस्टल वार्डन हूं, जो चारों ओर महिलाओं से घिरा हुआ है। मैं (राम) चरण से यही चाहता हूं और कहता हूं कि कम से कम इस बार तो बेटा हो, ताकि हमारी विरासत आगे बढ़े, लेकिन उसकी बेटी उसकी आंखों का तारा है... मुझे डर है कि कहीं उसे फिर से लड़की न हो जाए।'

महिला यूजर बोली- यह भयानक है, निराशाजनक है


सोशल मीडिया पर चिरंजीवी के इस विवादित बयान का वीडियो वायरल हो रहा है। एक X यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, 'चिरंजीवी को डर है कि उनके बेटे राम चरण की एक और बेटी हो सकती है। 2025 में, एक मर्द उत्तराधिकारी के लिए ऐसा जुनून? यह निराशाजनक है, लेकिन आश्चर्यजनक नहीं। प्‍लीज नोट- मेरी एक लड़की है, और मैंने सैकड़ों लोगों से सुना है कि मैं अगला बेटा पैदा करूंगी। यह भयानक लगता है जब लोग चाहते हैं कि हम उन चीजों को कंट्रोल करें जो मैं नहीं कर सकती।'

'वो लड़की भी विरासत को वैसे ही आगे बढ़ा सकती है'


एक अन्‍य यूजर ने लिखा है, 'चिरंजीवी गारू से इन शब्दों को सुनकर बहुत दुख हुआ है। अगर वो एक लड़की है तो डर कैसा? वो विरासत को उसी तरह आगे बढ़ा सकती है, जैसे लड़के करते हैं या उससे भी बेहतर तरीके से। इस तरह की बातें एक गलत संदेश देती है, हमें पीछे ले जाती है।'

लोग बोले- आपका यह बयान महिला विरोधी लग रहा है


एक तीसरे यूजर ने लिखा है, 'प्रिय चिरंजीवी गारू, एक एक्‍टर के तौर पर मैं आपका सम्मान करता हूं। हालांकि, मैं आपके हालिया बयान पर कुछ स्पष्टीकरण चाहूंगा। यह महिला विरोधी लग रहा है और ऐसा लग रहा है कि विरासत को सिर्फ एक पुरुष बच्चे या पुरुषों द्वारा ही आगे बढ़ाया जा सकता है। क्या आप वास्तव में यह सुझाव देना चाहते थे? क्या आप अपने बेटे और बहू के एक और लड़की होने की संभावना से असहज हैं? या यह 'ब्रह्म आनंदम' फिल्म के आयोजन में 'मजाक' में की गई 'टिप्पणी' थी?'
वैसे, जानकारी के लिए बता दें कि 20 जून 2023 को राम चरण और उपासना कोनिडेला ने बेटी क्‍ल‍िन कारा को जन्‍म दिया। तब दादा बनते ही चिरंजीवी ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्‍ट किया और लिखा, 'स्वागत है, लिटिल मेगा प्रिंसेस! आपने अपने आने पर लाखों लोगों के मेगा परिवार में खुशियां फैला दी हैं, जैसे आपने धन्य माता-पिता राम चरण, उपासना और हम दादा-दादी को खुश और गौरवान्वित किया है!!'

चिंरजीवी की हैं दो बेटियां, 4 नातिन और 1 पोती


चिरंजीवी के परिवार की बात करें तो राम चरण के अलावा उनकी खुद की दो बेटियां हैं, श्रीजा कोनिडेला और सुष्मिता कोनिडेला। श्रीजा की दो बेटियां हैं, नविष्का और निवरती। जबकि सुष्मिता की भी दो बेटियां हैं, समारा और संहिता। परिवार में राम चरण और उपासना की बेटी क्‍लिन कारा सबसे छोटी हैं और चिंरजीवी की पोती हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 April 2025
बीते दिनों बॉलीवुड के 'किंग खान' शाहरुख ने अपना घर 'मन्‍नत' खाली कर दिया। वह अब पाली हिल इलाके में रह रहे हैं। वजह मन्‍नत का रेनोवेशन है। अब 'मिस्‍टर…
 22 April 2025
मेरठ में बॉलीवुड एक्टर ललित मनचंदा की आत्महत्या से सनसनी फैल गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार, 36 वर्षीय एक्टर ने अपने घर पर फांसी लगाकर अपनी जिंदगी खत्म कर ली।…
 22 April 2025
कार्तिक आर्यन अब नागराज बनने वाले हैं। यकीनन उनकी इस अगली फिल्म की झलक देखकर आपको कॉमिक बुक के फेमस किरदार नागराज की याद आ रही होगी। करण जौहर ने…
 22 April 2025
शाहरुख खान और रोहित शेट्टी ने 'चेन्नई एक्सप्रेस' के साथ बॉलीवुड को एक ब्लॉकबस्टर फिल्म दी, लेकिन उनकी अगली फिल्म 'दिलवाले' बॉक्स ऑफिस पर वैसा जादू नहीं दिखा पाई जिसकी…
 22 April 2025
दुनिया भर में 22 अप्रैल को वर्ल्ड अर्थ डे इसलिए मनाया जाता है कि जमीन, पर्यावरण सरंक्षण, जलवायु परिवर्तन और प्राकृतिक संसाधनों के प्रति जागरूकता फैलाई जा सके। 'अवर पावर…
 22 April 2025
अक्षय कुमार इन दिनों अपनी फिल्‍म 'केसरी चैप्‍टर 2' को लेकर चर्चा में हैं। यह फिल्‍म जलियांवाला बाग कांड के बाद ब्रिटिश हुकूमत को कोर्ट में घसीटने वाले वकील सी.…
 22 April 2025
अनुराग कश्यप उस समय विवादों में घिर गए जब ब्राह्मण समुदाय के लोगों ने उनकी फिल्म 'फुले' में उनके चित्रण पर आपत्ति जताई। मामला तब और बढ़ गया जब उन्होंने…
 22 April 2025
अनन्या पांडे की कजिन अहान पांडे फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। अहान यशराज फिल्म्स की रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'सैयारा' से फिल्म इंडस्ट्री में कदम…
 22 April 2025
यरुशलम: इजरायल और हमास के बीच युद्ध विराम वार्ता की मध्यस्थता कर रहे मिस्र और कतर के मध्यस्थों ने गाजा में शांति के लिए नया फॉर्मूला पेश किया है। बीबीसी ने…
Advt.