लाल तरबूज में हैं छिपे हैं कई गुण, छिलके का सेवन भी दिलाता है गंभीर बीमारियों से मुक्ति

Updated on 17-05-2020 08:28 PM

नई दिल्ली। मौसमी फलों के सेवन से शरीर को कई प्रकार की ऊर्जा मिलती है। गर्मियों में आने वाला तरबूज भी शरीर को हाइड्रेट करने में मदद करता है लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि तरबूज के जिस भाग को आप फेंक देते हैं, उसे भी खाया जा सकता है। जी हां, तरबूज के बीज और छिलके या बाहरी परत भी आपकी सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। तरबूज की हरी त्वचा और गुलाबी पल्‍प के बीच का सफेद भाग कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है। तरबूज के इस हिस्‍से में सिट्रिलीन होता है, जो आपको फ्री रेडिकल्‍स से बचाने में मदद करता है। यह एक एमिनो एसिड है, जो हार्ट, संचार प्रणाली और प्रतिरक्षा प्रणाली के लिए जरूरी है। इसके अलावा, तरबूज के छिलके में कार्बोहाइड्रेट, विटामिन सी, विटामिन ए, पोटेशियम, मैग्नीशियम और जस्ता भी मौजूद होता है। 
तरबूज के छिलका सेहत के लिए अच्‍छा साबित हो सकता है। तरबूज का छिलका आपके हार्ट को स्‍वस्‍थ रखने में मदद कर सकता है। यह रक्तचार को सही रखता है जो हृदय के लिए फायदेमंद है। इसके अलावा, इसमें मौजूद सिट्रिलीन रक्त प्रवाह को बेहतर बनाने और हार्ट फेल्‍योर और कोरोनरी आर्टरी डिजीज की बीमारियों में फायदेमंद है। तरबूज के छिलके में पोटेशियम होता है, जो किडनी को स्वस्थ रखने के लिए फायदेमंद है। तरबूज के छिलके में हाइड्रेटिंग गुण हैं जो यूटीआई में भी फायदेमंद हैं। यूटीआई की समस्‍या होने पर आप नियमित रूप से एक गिलास ताजा तरबूज का रस पी सकते हैं। तरबूज के छिलके में लाइकोपीन होता है जो कि इंफ्लमेशन को कम करने में सहायक है। 
तरबूज का छिलका खाने से स्किन इंफ्लमेशन से लेकर गठिया के दर्द को कम करने में मदद मिलती है। यह आपके शरीर के सूजन को कम करने मदद करता है। साथ ही पिंपल्स की समस्या भी कम होती है। तरबूज से लेकर तरबूज का छिलका आपके हाई बीपी को कम करने में मदद कर सकता है। यह रक्त वाहिकाओं को पतला करने में मदद करता है और बदले में ब्‍लड प्रेशर को नॉर्मल रखने में मदद करता है। तरबूज के छिलका वजन घटाने में भी मदद करता है। वहीं इसके छिलके में फाइबर होता है, जो आपके पेट को अधिक समय तक भरा हुआ रखता है। 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
राजनांदगांव। राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम महरूम के आयुष्मान आरोग्य मंदिर-आयुष में प्रतिदिन योगाभ्यास का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण योगाभ्यास में शामिल हो रहे है।  इसी क्रम…
 25 April 2026
राजनांदगांव। केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जल जीवन मिशन के तहत किए गए कार्यों की समीक्षा के लिए सुजल ग्राम संवाद के…
 25 April 2026
राजनांदगांव। राज्य शासन के निर्देशानुसार सार्वजनिक वितरण प्रणाली अंतर्गत जिले के नागरिकों एवं राशनकार्डधारियों की सुविधा को दृष्टिगत सभी पात्र हितग्राहियों को माह अप्रैल, मई एवं जून 2026 का तीन माह…
 25 April 2026
दुर्ग। जिले में आपदा प्रबंधन की तैयारियों के उद्देश्य से हवाई हमले की स्थिति से निपटने के लिए नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों, एनसीसी एवं होमगॉर्ड जवानों को सिविल डिफेंस, एयर रेडियो/ब्लैकआउट एक…
 25 April 2026
गरियाबंद। कलेक्टर बीएस उइके ने अपने कार्यालय कक्ष में आज वर्ष 2024-25 में उत्कृष्ट अंक अर्जित करने वाले दसवीं-बारहवीं के मेधावी विद्यार्थियों को 10-10 हजार रूपयें का चेक प्रदान कर सम्मानित…
 25 April 2026
उत्तर बस्तर कांकेर। कलेक्टर निलेश कुमार महादेव श्रीरसागर निर्देशानुसार जिले में दिव्यांगजनों के मूल्यांकन शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज पखांजूर के गैंदसिंह भवन मे शिविर…
 25 April 2026
कोरबा। कलेक्टर कुणाल दुदावत के सख्त निर्देशों के तहत जिले में खनिज माफियाओं पर लगातार नकेल कसी जा रही है। इसी क्रम में जिला खनिज जांच दल ने आज ग्राम कछार,…
 25 April 2026
कोरबा। कभी टपकती छत के नीचे बीतती रातें, हर बारिश के साथ बढ़ती चिंता, और बच्चों की सुरक्षा को लेकर हर पल का डर३ ऐसे ही अनगिनत संघर्षों के बीच एक…
 25 April 2026
कोरबा । कलेक्टर कोरबा कुणाल दुदावत ने आज शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज कोरबा का औचक निरीक्षण कर संस्थान की शैक्षणिक, प्रशासनिक एवं लैब-सुविधाओं की विस्तृत समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान कई महत्वपूर्ण…
Advt.