कई समस्याओं का कारण बन सकता है ठंडा पानी

Updated on 17-05-2020 08:28 PM

नुकसानों के बारे में जानकर हो जाएंगे हैरान
नई दिल्ली। क्या आपको मालूम है ‎कि ठंडा पानी कई स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है। बर्फ वाले पानी या फिर आइस क्रीम के ज्यादा सेवन से आपको ‘ब्रेन फ्रीज़’ की समस्या हो सकती है। दरअसल, ज्यादा ठंडा पानी स्पाइन की सेंसेटिव नसों को ठंडा कर कर देता है, जिससे यह दिमाग पर असर डालती हैं। इस कारण सिर में दर्द होने लगता है। आपको सुनकर थोड़ा अटपटा जरूर लगेगा लेकिन यह सच है। ठंडा पानी आपके पेट को नुकसान पहुंचा सकता है। ज्यादा समय तक ठंडा पानी पीने से खाना पचाने में दिक्कत, पेट में दर्द और जी मचलने जैसी समस्याएं हो सकती है। ठंडे पानी का बाहर के तापमान से अलग होने के कारण यह शरीर में पहुंच कर पेट में मौजूद खाने को पचाने में दिक्कत पैदा कर सकता है। इसी कारण पेट में दर्द की शिकायत हो सकती है। जब भी आप ज्यादा ठंडा पानी पीते हैं, तो वेगस नाम की नर्व ठंडी होकर हार्ट रेट को धीमा करती है। हमारे शरीर में वेगस नाम की नर्व होती है। यह हमारे शरीर की सबसे लंबी कार्निवल नर्व होती है, जो कि गर्दन से होते हुए हार्ट, लंग्स और डाइजेस्टिव सिस्टम को कंट्रोल करती है। ज्यादा ठंडा पानी से यह नर्व भी ठंडी हो जाती है और जब तक यह पानी आपके शरीर के अनुकूल नहीं हो जाता आपकी हार्ट रेट भी धीमी रहती है। ज्यादा ठंडा पानी खाना पचाने में दिक्कत पैदा कर सकता है। इसके उलट रूम टेम्परेचर के लिहाज से पानी पीने से कब्ज की परेशानी बहुत कम होती हैकि ठंडे पानी की वजह से सॉलिड फूड डाइजेस्ट होने में वक्त लेता है और कब्ज की परेशानी पैदा होती है। ठंडा पानी आपको और मोटा बना सकता है। यह सुनकर आपको आश्चर्य जरूर होगा लेकिन यह भी मुमकिन है। आपको बता दें कि ठंडा पानी आपके शरीर में जमे फैट को और सख्त बनाता है। इस कारण वर्क आउट करने पर भी फैट बर्न होने में दिक्कत होती है। अगर आप वजन कम करने की सोच रहे हैं, तो ठंडा पानी पीने से बचना चाहिए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
राजनांदगांव। राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम महरूम के आयुष्मान आरोग्य मंदिर-आयुष में प्रतिदिन योगाभ्यास का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण योगाभ्यास में शामिल हो रहे है।  इसी क्रम…
 25 April 2026
राजनांदगांव। केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जल जीवन मिशन के तहत किए गए कार्यों की समीक्षा के लिए सुजल ग्राम संवाद के…
 25 April 2026
राजनांदगांव। राज्य शासन के निर्देशानुसार सार्वजनिक वितरण प्रणाली अंतर्गत जिले के नागरिकों एवं राशनकार्डधारियों की सुविधा को दृष्टिगत सभी पात्र हितग्राहियों को माह अप्रैल, मई एवं जून 2026 का तीन माह…
 25 April 2026
दुर्ग। जिले में आपदा प्रबंधन की तैयारियों के उद्देश्य से हवाई हमले की स्थिति से निपटने के लिए नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों, एनसीसी एवं होमगॉर्ड जवानों को सिविल डिफेंस, एयर रेडियो/ब्लैकआउट एक…
 25 April 2026
गरियाबंद। कलेक्टर बीएस उइके ने अपने कार्यालय कक्ष में आज वर्ष 2024-25 में उत्कृष्ट अंक अर्जित करने वाले दसवीं-बारहवीं के मेधावी विद्यार्थियों को 10-10 हजार रूपयें का चेक प्रदान कर सम्मानित…
 25 April 2026
उत्तर बस्तर कांकेर। कलेक्टर निलेश कुमार महादेव श्रीरसागर निर्देशानुसार जिले में दिव्यांगजनों के मूल्यांकन शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज पखांजूर के गैंदसिंह भवन मे शिविर…
 25 April 2026
कोरबा। कलेक्टर कुणाल दुदावत के सख्त निर्देशों के तहत जिले में खनिज माफियाओं पर लगातार नकेल कसी जा रही है। इसी क्रम में जिला खनिज जांच दल ने आज ग्राम कछार,…
 25 April 2026
कोरबा। कभी टपकती छत के नीचे बीतती रातें, हर बारिश के साथ बढ़ती चिंता, और बच्चों की सुरक्षा को लेकर हर पल का डर३ ऐसे ही अनगिनत संघर्षों के बीच एक…
 25 April 2026
कोरबा । कलेक्टर कोरबा कुणाल दुदावत ने आज शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज कोरबा का औचक निरीक्षण कर संस्थान की शैक्षणिक, प्रशासनिक एवं लैब-सुविधाओं की विस्तृत समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान कई महत्वपूर्ण…
Advt.