शीतल देवी ने गजब कर दिया, पैरों ने पैरा एशियन गेम्स में लगाया गोल्ड मेडल पर निशाना, टोमन कुमार संग रचा इतिहास

Updated on 22-10-2026 12:11 PM
नागोया: एशियन पैरा गेम्स 2026 में भारतीय पैरा आर्चर शीतल देवी और टोमन कुमार ने कंपाउंड मिक्स्ड टीम इवेंट में गोल्ड मेडल जीत लिया है। उन्होंने इंडोनेशिया के थियोडोरा ऑडी आयुडिया फेरेली और केन स्वागुमिलंग को 151-148 से हराया। यह इस पैरा एशियन गेम्स 2026 में भारत का आर्चरी में पहला गोल्ड है। वहीं गेम्स में कुल गोल्ड की संख्या 16 हो गई है।

शीतल और टोमन ने दूसरे राउंड में मजबूत बढ़त बनाई

फाइनल के पहले राउंड में भारत और इंडोनेशइया की जोड़ी में कड़ी टक्कर देखने को मिला। भारतीय जोड़ी के पास पहले राउंड के बाद 38-37 की मामूली बढ़त थी। दूसरे राउंड में भारत ने 39 का स्कोर बनाया और 77-73 की मजबूत बढ़त बना ली। तीसरे राउंड में शीतल और टोमन ने 36 अंक बनाए, लेकिन वे तीन अंकों की बढ़त बनाए रखने में कामयाब रहे। इसके बाद जोड़ी ने 38 का स्कोर बनाकर वापसी की और इंडोनेशियाई जोड़ी को 151-148 से हराकर गोल्ड अपने नाम कर लिया।

सेमीफाइनल में चीनी ताइपे के खिलाफ गलती के बाद भी जीते

इससे पहले पैरों से निशाना लगाने वाली शीतल और टोमन ने चीनी ताइपे के युन-ह्सियन ली और ज्युन-काई यांग के खिलाफ 142-141 की कड़े मुकाबले वाली जीत के साथ फाइनल में अपनी जगह पक्की की थी। तीसरे राउंड के बाद भारत के पास 112-103 की बढ़त थी, लेकिन आखिरी राउंड में टोमन का एक शॉट चूक जाने से उन पर दबाव बढ़ गया। हालांकि, भारतीय जोड़ी ने लगातार तीन शॉट 10 पर मारकर वापसी ही और जीत पक्की की।

भारत मेडल टैली में चौथे नंबर पर चल रहा

एशियन पैरा गेम्स 2026 के चौथे दिन यह भारत का दूसरा गोल्ड है। पहले गोल्ड सुवर्णा राज ने डिस्कस थ्रो में जीता था। भारत के अभी तक कुल 16 गोल्ड हो चुके हैं। इसके अलावा 22 सिल्वर और 33 ब्रॉन्ज हैं। 71 मेडल के साथ भारत टैली में चौथे स्थान पर चल रहा है। सबसे ज्यादा 118 गोल्ड समेत 253 मेडल के साथ चीन पहले नंबर पर है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 October 2026
टेस्ट क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के एलेन बॉर्डर 11000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज ते। 1994 में एडिलेड के मैदान पर साउथ अफ्रीका के खिलाफ उन्होंने यह कारनाम किया था। उसके बाद…
 22 October 2026
नई दिल्ली: टेनिस के पावर कपल में गिने जाने वाले एलिना स्वितोलिना और गेल मोनफिल्स ने तलाक लेने का फैसला किया है। यूक्रेन की स्टार टेनिस खिलाड़ी स्वितोलिना ने सोमवार…
 22 October 2026
नई दिल्ली: जापान में चल रहे एशियन पैरा गेम्स के दौरान भारतीय दल से जुड़ा एक विवाद सामने आया है। भारतीय पैरा तैराक मोहम्मद शम्स आलम शेख को जापान में…
 22 October 2026
नागोया: भारत की सुवर्णा राज ने एशियन पैरा खेलों की एथलेटिक्स प्रतियोगिता में महिलाओं की चक्का फेंक एफ54 स्पर्धा में 15.66 मीटर के बेस्ट थ्रो के साथ गोल्ड मेडल जीता।…
 22 October 2026
नागोया: एशियन पैरा गेम्स 2026 में भारतीय पैरा आर्चर शीतल देवी और टोमन कुमार ने कंपाउंड मिक्स्ड टीम इवेंट में गोल्ड मेडल जीत लिया है। उन्होंने इंडोनेशिया के थियोडोरा ऑडी…
 22 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को उनके जन्मदिन पर बधाई दी है। 22 अक्टूबर 1964 को मुंबई, महाराष्ट्र में…
 20 October 2026
पाकिस्तान ने इंग्लैंड के खिलाफ 50 ओवर में 9 विकेट पर 302 रन बनाए। हसन नवाज ने 74 गेंदों पर 79 रन की पारी खेली, जबकि अराफात मिन्हास ने 58…
 20 October 2026
नई दिल्ली: जम्मू कश्मीर का एक क्रिकेटर मैदान पर ही फैन से भिड़ गया। घटना श्रीनगर के बख्शी स्टेडियम की है। स्थानीय क्रिकेटर जहांगीर लोन का एक वीडियो सोशल मीडिया…
 20 October 2026
साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में 5 विकेट गंवा दिए हैं। गकेबेरहा में खेले जा रहे मुकाबले में टीम ने पहली पारी में 5 विकेट पर…
Advt.