नई दिल्ली: टेनिस के पावर कपल में गिने जाने वाले एलिना स्वितोलिना और गेल मोनफिल्स ने तलाक लेने का फैसला किया है। यूक्रेन की स्टार टेनिस खिलाड़ी स्वितोलिना ने सोमवार को अपनी शादी खत्म होने की जानकारी दी थी। इसके बाद मंगलवार को उन्होंने अपने पहले बयान को लेकर सफाई भी जारी की। अब फ्रांस के अखबार L'Equipe की रिपोर्ट में दोनों के तलाक से जुड़ी नई जानकारी सामने आई है।स्वितोलिया ने फोन करके बताया अपना फैसला
रिपोर्ट के मुताबिक एलिना स्वितोलिना ने गेल मोनफिल्स को फोन पर तलाक लेने के अपने फैसले के बारे में बताया था। उस समय फ्रांस के टेनिस खिलाड़ी मोनफिल्स दुबई स्थित अपने घर पर थे और उनकी बेटी स्काई भी उनके साथ थी। यह बात पिछले महीने के अंत की है। तब स्वितोलिना चीन ओपन में हिस्सा लेने के लिए निकल चुकी थीं। 32 साल की एलिना स्वितोलिना और 40 साल के गेल मोनफिल्स ने साल 2021 में शादी की थी। उनके रिलेशनशिप की शुरुआथ 2019 में हुई थी। 2022 में उनकी बेटी का जन्म हुआ था।टेनिस से संन्यास के फैसले के बाद आई खबर
स्वितोलिना और मोनफिल्स के अलग होने की खबर ऐसे समय आई है, जब फ्रांसीसी खिलाड़ी ने उम्मीद से पहले टेनिस से संन्यास लेने का फैसला किया है। पिछले सप्ताह इंटरनेशनल टेनिस इंटीग्रिटी एजेंसी ने मोनफिल्स का नाम अपनी संन्यास लेने वाले खिलाड़ियों की सूची में शामिल किया था। एजेंसी के मुताबिक 40 साल के खिलाड़ी ने खुद को खेल के डोपिंग रोधी कार्यक्रम से भी हटा लिया है। इसके बाद अब वह किसी टूर्नामेंट में एंट्री नहीं ले पाएंगे।हर बात शेयर नहीं की जा सकती
एलिना स्वितोलिना ने अपनी शादी खत्म होने की घोषणा के बाद मचे हंगामे और पैदा हुई उलझन को देखते हुए सफाई दी है। स्वितोलिना ने साफ किया कि शादी खत्म करने का फैसला उन्होंने कई पर्सनल वजहों से लिया था। यह सिर्फ यूक्रेन में चल रहे युद्ध के कारण नहीं है। लेकिन उन्होंने यह नहीं बताया कि आखिर उनकी शादी किन परिस्थितियों में टूटने की कगार पर पहुंची। उन्होंने लिखा- कुछ चीजें इतनी व्यक्तिगत होती हैं कि उन्हें सार्वजनिक रूप से शेयर नहीं किया जा सकता।