राखी सावंत ने पहनी आधी IND और आधी PAK की जर्सी, खुद को कहा पाकिस्तान की बहू और भारत की बेटी, डोडी संग फनी वीडियो

Updated on 25-02-2025 12:11 PM
टीवी एक्ट्रेस राखी सावंत ने कुछ दिनों पहले सभी को तब चौंका दिया था, जब उन्होंने ऐलान किया कि वो पाकिस्तान की बहू बनने जा रही हैं। खबर आई कि वो पाकिस्तानी एक्टर डोडी खान से शादी करने जा रही हैं। इस्लामिक रीति-रिवाज से शादी करने के बाद वो भारत में रिसेप्शन पार्टी होस्ट करेंगी। राखी ने ये भी कहा था कि वो डोडी खान से प्यार करती हैं। इस बीच अब राखी का खुद को 'पाकिस्तान की बहू' कहने का वीडियो वायरल हो रहा है। भारत ने रविवार को दुबई में पाकिस्तान के खिलाफ क्रिकेट मैच खेला और राखी दोनों टीमों को सपोर्ट करती नजर आईं।

Rakhi Sawant ने जर्सी भी ऐसी पहनी थी, जो आधी भारत की और आधी पाकिस्तान की थी। उनका वीडिोय वायरल हो रहा है, जिसमें वो कह रही हैं, 'मैं दोनों टीम को सपोर्ट कर रही हूं, क्योंकि मैं इंडिया की बेटी और पाकिस्तान की बहू हूं, बनने वाली हूं।'

राखी और डोडी के बीच खट्टी-मीठी नोंकझोंक

राखी ने डोडी खान के साथ मैच देखा और उनकी नोंकझोंक काफी मजेदार थी। विराट कोहली खेल रहे थे, राखी ने डोडी से कहा, 'कोहली मार रहा है तुम लोगों को गोली'। इस पर डोडी ने जवाब दिया, 'अभी वही गोली हम उसको देंगे। आउट होगा वो।'

राखी ने शेयर किए कई वीडियोज

भारत की जीत के बाद राखी ने एक वीडियो दिखाया, जिसमें डोडी परेशान थे। उन्हें ये कहते हुए सुना जा सकता है, 'कोहली ने धोया है। आप परेशान हो।' इस पर उन्होंने जवाब दिया, 'बहुत अच्छा खेली है इंडिया। हम खुश हैं। क्रिकेट पर गर्व है। कोहली जी, सलाम है आपको।'

राखी ने कहा था- डोडी मेरा प्यार है

इससे पहले एक इंटरव्यू में राखी ने डोडी के बारे में बात करते हुए कहा था, 'वो मेरा प्यार है। हम एक-दूसरे से प्यार करते हैं। वो पाकिस्तान से हैं। मैं भारत से हूं। इसलिए हम लव मैरिज करेंगे।' मालूम हो कि राखी ने इससे पहले आदिल खान से शादी की थी और आदिल से पहले उन्होंने रितेश को अपना पति बताया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 April 2025
बीते दिनों बॉलीवुड के 'किंग खान' शाहरुख ने अपना घर 'मन्‍नत' खाली कर दिया। वह अब पाली हिल इलाके में रह रहे हैं। वजह मन्‍नत का रेनोवेशन है। अब 'मिस्‍टर…
 22 April 2025
मेरठ में बॉलीवुड एक्टर ललित मनचंदा की आत्महत्या से सनसनी फैल गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार, 36 वर्षीय एक्टर ने अपने घर पर फांसी लगाकर अपनी जिंदगी खत्म कर ली।…
 22 April 2025
कार्तिक आर्यन अब नागराज बनने वाले हैं। यकीनन उनकी इस अगली फिल्म की झलक देखकर आपको कॉमिक बुक के फेमस किरदार नागराज की याद आ रही होगी। करण जौहर ने…
 22 April 2025
शाहरुख खान और रोहित शेट्टी ने 'चेन्नई एक्सप्रेस' के साथ बॉलीवुड को एक ब्लॉकबस्टर फिल्म दी, लेकिन उनकी अगली फिल्म 'दिलवाले' बॉक्स ऑफिस पर वैसा जादू नहीं दिखा पाई जिसकी…
 22 April 2025
दुनिया भर में 22 अप्रैल को वर्ल्ड अर्थ डे इसलिए मनाया जाता है कि जमीन, पर्यावरण सरंक्षण, जलवायु परिवर्तन और प्राकृतिक संसाधनों के प्रति जागरूकता फैलाई जा सके। 'अवर पावर…
 22 April 2025
अक्षय कुमार इन दिनों अपनी फिल्‍म 'केसरी चैप्‍टर 2' को लेकर चर्चा में हैं। यह फिल्‍म जलियांवाला बाग कांड के बाद ब्रिटिश हुकूमत को कोर्ट में घसीटने वाले वकील सी.…
 22 April 2025
अनुराग कश्यप उस समय विवादों में घिर गए जब ब्राह्मण समुदाय के लोगों ने उनकी फिल्म 'फुले' में उनके चित्रण पर आपत्ति जताई। मामला तब और बढ़ गया जब उन्होंने…
 22 April 2025
अनन्या पांडे की कजिन अहान पांडे फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। अहान यशराज फिल्म्स की रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'सैयारा' से फिल्म इंडस्ट्री में कदम…
 22 April 2025
यरुशलम: इजरायल और हमास के बीच युद्ध विराम वार्ता की मध्यस्थता कर रहे मिस्र और कतर के मध्यस्थों ने गाजा में शांति के लिए नया फॉर्मूला पेश किया है। बीबीसी ने…
Advt.