आगरा में पत्नी से परेशान TCS मैनेजर का लाइव सुसाइड:कहा- उसका अफेयर, प्लीज मर्दों के बारे में सोचो; पत्नी बोली- वो मेरा पास्ट था

Updated on 28-02-2025 01:41 PM

आगरा में AI इंजीनियर अतुल सुभाष सुसाइड जैसा केस सामने आया है। यहां भी पत्नी से परेशान TCS के रिक्रूटमेंट मैनेजर ने वीडियो बनाकर सुसाइड कर लिया।

वीडियो में कहा- सॉरी मम्मी-पापा। मैं पत्नी से तंग आ चुका हूं। प्लीज मर्दों के बारे में कोई तो बात करे, वे बहुत अकेले हो जाते हैं। पत्नी मुझे धमकी देती है। यह 6.57 मिनट का वीडियो 24 फरवरी का है।

हालांकि, पत्नी ने आरोपों को गलत बताया। कहा- पति ने जो भी आरोप लगाए हैं, वह मेरा पास्ट था। जो भी था, वह शादी से पहले का था। यह बात सुनकर वे ड्रिंक करते थे। मुझे मारते-पीटते थे।

सबसे पहले पिता की बात... सदर क्षेत्र के डिफेंस कॉलोनी निवासी मानव शर्मा TCS में रिक्रूटमेंट मैनेजर पद पर मुंबई में काम करते थे। बहन आकांक्षा अपने परिवार के साथ दिल्ली में रहती है। पिता नरेंद्र शर्मा एयरफोर्स से रिटायर्ड हैं। घटना के दिन मानव की मां बेटी के पास दिल्ली गई हुई थीं, जबकि पिता घर में थे।

पिता बताया- बेटे की शादी निकिता से 30 जनवरी, 2024 को आगरा के बरहन से हुई थी। इसके बाद बहू भी बेटे के पास मुंबई चली गई। कुछ दिन तक तो सही चला, लेकिन उसके बाद बहू आए दिन झगड़ा करने लगी। परिवार को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने लगी। बहू अपने बॉयफ्रेंड के साथ रहने की बात कहने लगी।

23 फरवरी को बहू और बेटे मुंबई से घर आए। उसी दिन मानव पत्नी को छोड़ने मायके गया था। वहां मानव को ससुराल वालों ने धमकाया। अगले दिन सुबह 5 बजे (24 फरवरी) बेटे ने घर में फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया।

हम लोग उसे मिलिट्री अस्पताल लेकर गए, जहां डाक्टरों ने बेटे को मृत घोषित कर दिया। 26 फरवरी को मैं शिकायत लेकर थाने गया। वहां सिपाहियों ने मुकदमा दर्ज करने से मना कर दिया। कहा कि अधिकारी महाशिवरात्रि की ड्यूटी में हैं। मैं घर लौट आया। फिर मैंने CM पोर्टल पर शिकायती पत्र लिखा।

बहू बेटे से कहती थी कि घरवालों ने मेरी मर्जी के खिलाफ तुमसे शादी कर दी। मैं किसी और से प्यार करती हूं। मेरे कई बॉयफ्रेंड हैं, जिनके साथ मैं ऐशो आराम से जिंदगी जीना चाहती हूं।

TCS मैनेजर का हूबहू वीडियो- पापा-मम्मी सॉरी मानव ने वीडियो में कहा- मैं तो चला जाऊंगा। मर्दों की सोचो, प्लीज सोचो, मर्दों के बारे में कोई तो बात करे। बेचारे बहुत अकेले हैं। पापा सॉरी, मम्मी सॉरी, अक्कू (बहन आकांक्षा) सॉरी। मेरे जाते ही सब कुछ ठीक हो जाएगा। कोई आदमी बचेगा ही नहीं, जिसके ऊपर तुम इल्जाम लगा सको।

मानव ने कहा- मैं पहले भी सुसाइड की कोशिश कर चुका हूं। आज फिर कर रहा हूं। चलो, ठीक है, अब जा रहा हूं। मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता किसी लॉ एंड ऑर्डर से। मैं अपना बता देता हूं, यार, सबका सेम है। मेरी वाइफ का किसी के साथ अफेयर है। कोई बात नहीं।

इसके बाद वे रोने लगते हैं। आखिरी मिनट में हंसते हैं। कहते हैं करना है तो ढंग से करो। आंसू पोंछते हुए कहते हैं डोंट टच माई पेरेंट्स।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 April 2025
महाराष्ट्र में स्‍कूली पढ़ाई के लिए अब हिंदी अनिवार्य भाषा नहीं होगी। राज्य सरकार ने हिंदी को तीसरी अनिवार्य भाषा बनाने का निर्णय वापस ले लिया है। शिक्षा मंत्री दादाजी…
 23 April 2025
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 27 पर्यटकों की मौत हो गई है। इससे पूरे देश में शोक की लहर है। वहीं, पंजाब के सीएम भगवंत मान समेत…
 23 April 2025
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार दोपहर आतंकी हमले में दो विदेशी पर्यटकों समेत 20 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की खबर है। हालांकि, प्रशासन ने अभी तक सिर्फ एक…
 23 April 2025
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में महाराष्ट्र के पांच लोगों की मौत हो गई। जिसमें दो की पहचान हो गई है। संतोष जगदाले के सिर, कान और पीठ…
 23 April 2025
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार दोपहर हुए आतंकवादी हमले में 27 लोगों की मौत हो गई। पहलगाम की बैसरन घाटी में मंगलवार दोपहर 2.45 बजे हुए इस हमले में 20…
 22 April 2025
पंजाब में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की हत्या की साजिश का खुलासा हुआ है। पंजाब पुलिस का दावा है कि खालिस्तान समर्थक और सांसद अमृतपाल के समर्थक इसकी तैयारी कर…
 22 April 2025
वन नेशन-वन इलेक्शन पर जॉइंट पार्लियामेंट्री कमेटी (JPC) की 22 अप्रैल को बैठक शुरू हुई। मीटिंग में भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज 'नेशनल हेराल्ड की लूट' लिखा बैग लेकर पहुंची।स्वराज ने…
 22 April 2025
भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में पहली बार अध्यक्ष नियुक्त करने की तैयारी है। यह जिम्मेदारी भाजपा के किसी वरिष्ठ नेता को मिलेगी।भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने…
 22 April 2025
नए वक्फ कानून के विरोध में ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (AIMPLB) आज मंगलवार को दिल्ली में प्रदर्शन कर रहा है। 'वक्फ बचाव अभियान' के तहत तालकटोरा स्टेडियम में…
Advt.