डिफेंस इक्यूपमेंट में चीनी सामान से कितना खतरा? रक्षा क्षेत्र में स्वदेशी कंपनियों के 'दिल की बात' कह गए सेना प्रमुख

Updated on 12-02-2025 04:33 PM
नई दिल्ली : बेंगलुरू में एयरो इंडिया शो चल रहा है। इस दौरान आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने यहां डिफेंस इक्यूपमेंट्स की एग्जिबिशन देखी। आर्मी चीफ यहां यूएवी से काफी प्रभावित नजर आए। जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा कि यहां यूएवी और यूएवी सिस्टम काफी बड़ी तादाद में हैं। ये हाई क्वालिटी के साथ ही काइनेटिक और नॉन-काइनेटिक दोनों तरह के हैं। आर्मी चीफ ने कहा कि यहां जो तकनीक देखी उससे खुशी महसूस हो रही है। आने वाले समय में भारत के पास ये दोनों टेक्नोलॉजी काफी उम्दा दर्जे की होंगी।

चाइनीज इक्पयूमेंट पर क्या बोले आर्मी चीफ


सेना प्रमुख ने स्वदेशी कंपनी के इक्यूपमेंट्स में चाइनीज पार्ट्स के यूज से जुड़े सवाल पर भी बात की। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ चीन का सवाल नहीं है, जो भी आपके पास इक्यूपमेंट हैं, उसमें अगर कोई ट्रांसमिट कर रहा है, रिसीव कर रहा है। हम किसी भी देश का इक्यूपमेंट खरीदते हैं और अगर वो ऐसा ट्रांसमीटर या रिसीवर पाया गया तो वह खतरनाक सिद्ध हो सकता है।
सेना प्रमुख ने कहा कि इसके लिए हमारे पर कुछ कमेटी है, जब हम इक्यूपमेंट लेते हैं तो उसे टेस्ट करते हैं। हमारे पर चेक करने के लिए आंतरिक कमेटी भी है। जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा कि यदि हमने कोई इक्यूपमेंट खरीदा, फिर हमारा पड़ोसी देश उसी को खरीद ले और इस्तेमाल करने लगे तो, इसलिए हमे सावधान रहना पड़ता है।

रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता पर राय


सेना प्रमुख ने रक्षा क्षेत्र में भारत के आत्मनिर्भर और क्वालिटी के मुद्दे पर भी अपनी राय व्यक्त की। उन्होंने कहा कि कहा कि यह एक ट्राजिंशन फेज है। इसका मतलब है कि आप जिस पर पहले आप निर्भर थे, उससे आप अपना बेस बदल रहे हैं। जब आप एक जगह से दूसरी जगह जाएंगे तो थोड़ी देर के लिए आप स्थिर ना रहें। इसका मतलब ये हैं कुछ दिन क्वालिटी में कुछ कम ज्यादा हो सकता है।

यदि आपने चीजों को भारत में निर्मित करना है, तो पहले उसके उसकी स्थिति में स्वीकार कीजिए। फिर इसके बाद उसके साथ मिलकर उसे आगे बढाइए। आर्मी चीफ ने कहा कि जब भारत में ही आपको क्वालिटी मिलेगी तो आप भविष्य में बेहतर कर सकते, इनोवेट कर सकते हैं। आपको जितनी तादाद में चाहिए हो उतना बना सकते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 April 2025
महाराष्ट्र में स्‍कूली पढ़ाई के लिए अब हिंदी अनिवार्य भाषा नहीं होगी। राज्य सरकार ने हिंदी को तीसरी अनिवार्य भाषा बनाने का निर्णय वापस ले लिया है। शिक्षा मंत्री दादाजी…
 23 April 2025
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 27 पर्यटकों की मौत हो गई है। इससे पूरे देश में शोक की लहर है। वहीं, पंजाब के सीएम भगवंत मान समेत…
 23 April 2025
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार दोपहर आतंकी हमले में दो विदेशी पर्यटकों समेत 20 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की खबर है। हालांकि, प्रशासन ने अभी तक सिर्फ एक…
 23 April 2025
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में महाराष्ट्र के पांच लोगों की मौत हो गई। जिसमें दो की पहचान हो गई है। संतोष जगदाले के सिर, कान और पीठ…
 23 April 2025
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार दोपहर हुए आतंकवादी हमले में 27 लोगों की मौत हो गई। पहलगाम की बैसरन घाटी में मंगलवार दोपहर 2.45 बजे हुए इस हमले में 20…
 22 April 2025
पंजाब में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की हत्या की साजिश का खुलासा हुआ है। पंजाब पुलिस का दावा है कि खालिस्तान समर्थक और सांसद अमृतपाल के समर्थक इसकी तैयारी कर…
 22 April 2025
वन नेशन-वन इलेक्शन पर जॉइंट पार्लियामेंट्री कमेटी (JPC) की 22 अप्रैल को बैठक शुरू हुई। मीटिंग में भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज 'नेशनल हेराल्ड की लूट' लिखा बैग लेकर पहुंची।स्वराज ने…
 22 April 2025
भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में पहली बार अध्यक्ष नियुक्त करने की तैयारी है। यह जिम्मेदारी भाजपा के किसी वरिष्ठ नेता को मिलेगी।भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने…
 22 April 2025
नए वक्फ कानून के विरोध में ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (AIMPLB) आज मंगलवार को दिल्ली में प्रदर्शन कर रहा है। 'वक्फ बचाव अभियान' के तहत तालकटोरा स्टेडियम में…
Advt.