दिल्ली की कानून-व्यवस्था पर गृह मंत्रालय में हाईलेवल मीटिंग खत्म:शाह, रेखा गुप्ता और IB चीफ शामिल हुए

Updated on 28-02-2025 01:43 PM

दिल्ली की कानून-व्यवस्था को लेकर गृह मंत्रालय में हाईलेवल मीटिंग खत्म हो गई है। इसमें केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, CM रेखा गुप्ता, दिल्ली के गृहमंत्री आशीष सूद, दिल्ली पुलिस कमिश्नर, IB चीफ समेत कई बड़े अधिकारी शामिल हुए।

इधर, दिल्ली विधानसभा सत्र के चौथे दिन आज स्वास्थ्य विभाग की CAG रिपोर्ट पेश होगी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पब्लिक हेल्थ इन्फ्रास्ट्रक्चर और स्वास्थ्य सेवाओं के प्रबंधन से जुड़ी रिपोर्ट को सदन पटल में रखेंगी।

इससे पहले CM रेखा गुप्ता ने 25 फरवरी को सदन में दिल्ली शराब नीति पर CAG रिपोर्ट पेश की थी। रिपोर्ट में AAP की गलत शराब नीति की वजह से 2002 करोड़ रुपए नुकसान की बात सामने आई थी।

इस बीच विधानसभा से सस्पेंड AAP विधायकों ने आज राष्ट्रपति से मिलने के लिए समय मांगा है। गुरुवार को AAP के 22 विधायकों ने 6 घंटे से ज्यादा विधानसभा के बाहर प्रदर्शन किया। 25 फरवरी को LG के अभिभाषण के दौरान AAP विधायकों ने नारेबाजी की। इसके बाद स्पीकर विजेंद्र गुप्ता ने 22 विधायकों में से 21 को 3 मार्च तक निलंबित कर दिया था।

इधर, दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश वर्मा ने कहा- शीशमहल की जांच होगी। पिछली सरकार की तरफ से फॉलोअप नहीं होने की वजह से कई प्रोजेक्ट्स की लागत दोगुनी हो गई है। हम 2000 करोड़ रुपए के शराब नीति घोटाले पर सदन में चर्चा करेंगे।

विपक्ष के बगैर भाजपा ने डिप्टी स्पीकर चुना 

गुरुवार को सत्र के तीसरे दिन विपक्ष के बगैर भाजपा ने 6 बार के विधायक मोहन सिंह बिष्ट को विधानसभा का डिप्टी स्पीकर चुना। CM रेखा गुप्ता ने उनके नाम का प्रस्ताव रखा। पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने इसका समर्थन किया। बिष्ट मुस्तफाबाद से विधायक हैं। हालांकि, इससे पहले सदन में मौजूद एकमात्र AAP विधायक अमानतुल्लाह खान ने स्पीकर से कहा था कि हमारे साथियों को विधानसभा में बुला लीजिए। डिप्टी स्पीकर का चुनाव होना है तो उसमें विपक्ष का होना भी जरूरी है।

14 CAG रिपोर्ट्स पेश हो सकती हैं 

24 फरवरी से शुरू हुआ दिल्ली विधानसभा सत्र पहले 27 फरवरी को खत्म होने वाला था। हालांकि, बाद में सत्र को 3 मार्च तक बढ़ाया गया है। इस दौरान विधानसभा में 14 कंप्ट्रोलर एंड ऑडिटर जनरल ऑफ इंडिया (CAG) रिपोर्ट पेश हो सकती हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 April 2025
महाराष्ट्र में स्‍कूली पढ़ाई के लिए अब हिंदी अनिवार्य भाषा नहीं होगी। राज्य सरकार ने हिंदी को तीसरी अनिवार्य भाषा बनाने का निर्णय वापस ले लिया है। शिक्षा मंत्री दादाजी…
 23 April 2025
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 27 पर्यटकों की मौत हो गई है। इससे पूरे देश में शोक की लहर है। वहीं, पंजाब के सीएम भगवंत मान समेत…
 23 April 2025
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार दोपहर आतंकी हमले में दो विदेशी पर्यटकों समेत 20 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की खबर है। हालांकि, प्रशासन ने अभी तक सिर्फ एक…
 23 April 2025
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में महाराष्ट्र के पांच लोगों की मौत हो गई। जिसमें दो की पहचान हो गई है। संतोष जगदाले के सिर, कान और पीठ…
 23 April 2025
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार दोपहर हुए आतंकवादी हमले में 27 लोगों की मौत हो गई। पहलगाम की बैसरन घाटी में मंगलवार दोपहर 2.45 बजे हुए इस हमले में 20…
 22 April 2025
पंजाब में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की हत्या की साजिश का खुलासा हुआ है। पंजाब पुलिस का दावा है कि खालिस्तान समर्थक और सांसद अमृतपाल के समर्थक इसकी तैयारी कर…
 22 April 2025
वन नेशन-वन इलेक्शन पर जॉइंट पार्लियामेंट्री कमेटी (JPC) की 22 अप्रैल को बैठक शुरू हुई। मीटिंग में भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज 'नेशनल हेराल्ड की लूट' लिखा बैग लेकर पहुंची।स्वराज ने…
 22 April 2025
भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में पहली बार अध्यक्ष नियुक्त करने की तैयारी है। यह जिम्मेदारी भाजपा के किसी वरिष्ठ नेता को मिलेगी।भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने…
 22 April 2025
नए वक्फ कानून के विरोध में ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (AIMPLB) आज मंगलवार को दिल्ली में प्रदर्शन कर रहा है। 'वक्फ बचाव अभियान' के तहत तालकटोरा स्टेडियम में…
Advt.