धीरेंद्र शास्त्री बोले-औरंगजेब को महान बताना देश का दुर्भाग्य:'बागेश्वर बाबा' अकाउंट से औरंगजेब को जूता मारते तस्वीर शेयर

Updated on 06-03-2025 02:29 PM

आज से बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री 5 दिन के बिहार दौरे पर हैं। वे गोपालगंज में हनुमंत कथा करेंगे। यूपी के कुशीनगर से गोपालगंज आने के दौरान उन्होंने औरंगजेब विवाद पर बयान दिया है।

उन्होंने कहा- 'यह इस देश का दुर्भाग्य है कि छत्रपति शिवाजी, छत्रपति संभाजी, महाराणा प्रताप और रानी लक्ष्मीबाई जैसे महान योद्धा होने के बावजूद औरंगजेब को आज भी महिमामंडित किया जाता है।'

'समय बदल रहा है और एक-एक कर के सब कुछ ठीक हो जाएगा। प्राचीन भारतीय संस्कृति का झंडा एक बार फिर लहराएगा। मेरा दृढ़ विश्वास है कि भारत अनिवार्य रूप से हिंदू राष्ट्र बनेगा।"

धीरेंद्र शास्त्री के बिहार दौरे से ठीक पहले 'बागेश्वर बाबा' नाम के X अकाउंट से औरंगजेब की तस्वीर शेयर की गई है।

तस्वीर पर औरंगजेब के चेहरे पर जूता दिख रहा है। इस पर लिखा गया है- लाइक करने पर एक जूता, शेयर करने पर 10 जूते।

ये अकाउंट X पर वेरिफाई है। अगस्त 2019 से अकाउंट एक्टिव है। इसके 78 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।  धीरेंद्र शास्त्री की टीम के सदस्य रोहित ने बताया कि 'ये हमारा अकाउंट नहीं है। हम इस तरह की पोस्ट नहीं करते हैं।'

अब पढ़िए औरंगजेब को लेकर क्यों हो रही है बयानबाजी

3 मार्च को महाराष्ट्र विधानसभा में सपा नेता अबू आजमी ने कहा था, 'हमें गलत इतिहास दिखाया जा रहा है। औरंगजेब ने कई मंदिर बनवाए हैं। मैं उसे क्रूर शासक नहीं मानता।

अबू आजमी के बयान पर BJP नेता शहनवाज हुसैन ने कहा- 'जब वह औरंगजेब की प्रशंसा करेंगे, तो उन्हें विधानसभा से बाहर जाना होगा। जब छत्रपति शिवाजी महाराज के अनुयायी विधानसभा में हैं, तो औरंगजेब भक्त के लिए कोई जगह नहीं है। समाजवादी पार्टी को औरंगजेब से प्रेम हो गया है।'

बीजेपी नेता और बिहार सरकार में मंत्री नीरज बबलू ने कहा, अगर जदयू MLC इस तरह का बयान दे रहे हैं तो ये कहीं से उचित नहीं है। वो गलत बात बोल रहे हैं। ये राजद और कांग्रेस का काम है। उनके पक्ष में ये ही लोग बोल सकते हैं क्योंकि इन लोगों ने देश को लूटने का काम किया है।'

माले विधायक शैलेंद्र यादव ने कहा, 'खालिद अनवर ने सही कहा है। हो सकता है कि उसमें कुछ अच्छी क्वालिटी भी होगी। कुछ अच्छाई होगी, कुछ बुराई होगी। मुझे इतिहास के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। खालिद अनवर से पूछें, उनको ही जानकारी होगी। मुझे नहीं पता। उनको मुस्लिम वोट की चिंता है।'

अख्तरुल ईमाम ने कहा, 'बिहार में कोई शासक नहीं है। यहां NDA की हुकूमत है। औरंगजेब हों या मुगल एंपायर के दूसरे लोग हों, अशोक सम्राट हों. ये हमारे पूर्वज रहे हैं। इन लोगों ने देश की सेवा की है, इसे भुलाया नहीं जा सकता। औरंगजेब लुटेरा नहीं था। उसने देश के सभी तबके के लोगों की सेवा की थी। अंतिम शरीर को भी इसी जमीन पर समर्पित कर दिया। बीजेपी के नेताओं को नफरत के अलावा कुछ नहीं दिखता।

पंडाल में 2 लाख लोगों के बैठने की क्षमता

बागेश्वरी धाम के धीरेंद्र शास्त्री 10 मार्च तक बिहार में रहेंगे। धीरेंद्र शास्त्री गोपालगंज के भोरे प्रखंड स्थित राम जानकी मठ में आज से 5 दिनों तक हनुमंत कथा करेंगे। इस दौरान वे अपना दिव्य दरबार भी लाएंगे। 60 एकड़ में इसके लिए पंडाल बनाया गया है। जिसमें 2 लाख लोग एक साथ बैठ सकेंगे।

राम जानकी मठ में 6 महीने में छतरपुर की तरह बागेश्वर धाम सरकार का भवन बनाया गया है। जिसमें सभी सुविधाएं हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 April 2025
महाराष्ट्र में स्‍कूली पढ़ाई के लिए अब हिंदी अनिवार्य भाषा नहीं होगी। राज्य सरकार ने हिंदी को तीसरी अनिवार्य भाषा बनाने का निर्णय वापस ले लिया है। शिक्षा मंत्री दादाजी…
 23 April 2025
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 27 पर्यटकों की मौत हो गई है। इससे पूरे देश में शोक की लहर है। वहीं, पंजाब के सीएम भगवंत मान समेत…
 23 April 2025
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार दोपहर आतंकी हमले में दो विदेशी पर्यटकों समेत 20 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की खबर है। हालांकि, प्रशासन ने अभी तक सिर्फ एक…
 23 April 2025
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में महाराष्ट्र के पांच लोगों की मौत हो गई। जिसमें दो की पहचान हो गई है। संतोष जगदाले के सिर, कान और पीठ…
 23 April 2025
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार दोपहर हुए आतंकवादी हमले में 27 लोगों की मौत हो गई। पहलगाम की बैसरन घाटी में मंगलवार दोपहर 2.45 बजे हुए इस हमले में 20…
 22 April 2025
पंजाब में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की हत्या की साजिश का खुलासा हुआ है। पंजाब पुलिस का दावा है कि खालिस्तान समर्थक और सांसद अमृतपाल के समर्थक इसकी तैयारी कर…
 22 April 2025
वन नेशन-वन इलेक्शन पर जॉइंट पार्लियामेंट्री कमेटी (JPC) की 22 अप्रैल को बैठक शुरू हुई। मीटिंग में भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज 'नेशनल हेराल्ड की लूट' लिखा बैग लेकर पहुंची।स्वराज ने…
 22 April 2025
भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में पहली बार अध्यक्ष नियुक्त करने की तैयारी है। यह जिम्मेदारी भाजपा के किसी वरिष्ठ नेता को मिलेगी।भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने…
 22 April 2025
नए वक्फ कानून के विरोध में ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (AIMPLB) आज मंगलवार को दिल्ली में प्रदर्शन कर रहा है। 'वक्फ बचाव अभियान' के तहत तालकटोरा स्टेडियम में…
Advt.