भोपाल । इंदौर में मप्र युवा संकल्प-2026 दस्तावेज तैयार होगा। इसके लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित यूथ-माय प्राइड कॉन्क्लेव-2026 का शुभारंभ करेंगे।पांच हजार युवाओं का समागम
यहां प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से लगभग पांच हजार युवाओं का समागम होगा। युवाओं को विभिन्न विषयगत समूहों में विभाजित कर कार्यशालाओं का आयोजन किया जाएगा। इन कार्यशालाओं में युवा स्वयं अपने-अपने क्षेत्रों से जुड़े सुझावों, नवाचारों और भावी कार्ययोजनाओं पर विचार-विमर्श कर क्रियान्वयन योग्य संकल्प तैयार करेंगे।
कॉन्क्लेव में प्राप्त सभी सुझावों एवं संकल्पों का संकलन कर 'मध्य प्रदेश युवा संकल्प-2026' दस्तावेज तैयार किया जाएगा।