कोलकाता में 3 लाश मिली, नसें कटीं, गर्दन पर घाव:पुलिस बोली- पतियों ने खबर दी, हमें इन्हीं पर शक

Updated on 24-02-2025 02:15 PM

कोलकाता में 19 फरवरी को एक ही परिवार की 14 साल की लड़की और दो महिलाओं की लाश मिली। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में इनकी हत्या की साजिश की आशंका जताई गई है। रिपोर्ट में बताया गया कि दोनों महिलाओं की नसें कटी हुई थीं और गर्दन पर घाव के गहरे निशान थे। नाबालिग की मौत जहर खाने से हुई थी। तीनों की मौत पुलिस के लिए मिस्ट्री बनी हुई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस इसे हत्या का मामला बता रही है और उसी आधार पर जांच कर रही है। पुलिस का दावा है कि जिस दिन तीनों की लाश मिली, उसी दिन दोनों महिलाओं के पतियों की कार का एक्सीडेंट हुआ। एक्सीडेंट में 3 लोग घायल हुए।

फिलहाल तीनों अस्पताल में भर्ती हैं। इनमें दोनों मृत महिलाओं के पति प्रणय डे और प्रसून डे शामिल हैं। रिश्ते में दोनों भाई हैं। पुलिस को शक है कि दोनों भाइयों ने ही अपनी पत्नियों का मर्डर किया है। एक्सीडेंट से पहले इन्ही लोगों ने महिलाओं की मौत की जानकारी पुलिस को दी थी।

भारी कर्ज के बावजूद आलीशान जिंदगी जी रहा था परिवार 

पुलिस का कहना है कि डे परिवार चमड़े का कारोबार करता है। उस पर भारी कर्ज था। परिवार आर्थिक तंगी के बावजूद आलीशान जिंदगी जी रहा था। हालांकि सवाल ये भी है कि कर्ज होने पर महिलाओं की ही हत्या क्यों। क्या घर के लोगों ने हत्या की या फिर कोई बाहरी भी इसमें शामिल है। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है और जल्द ही हर सवाल का जवाब मिलेगा।

दोनों भाई बोले- नींद की गोलियों वाला दलिया खाया था 

दोनों भाइयों प्रणय और प्रसून डे ने पुलिस को बताया था कि परिवार ने आत्महत्या की योजना बनाई थी और सभी ने नींद की गोलियों वाला दलिया खाया था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि भाइयों को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ की जाएगी। 



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 April 2025
महाराष्ट्र में स्‍कूली पढ़ाई के लिए अब हिंदी अनिवार्य भाषा नहीं होगी। राज्य सरकार ने हिंदी को तीसरी अनिवार्य भाषा बनाने का निर्णय वापस ले लिया है। शिक्षा मंत्री दादाजी…
 23 April 2025
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 27 पर्यटकों की मौत हो गई है। इससे पूरे देश में शोक की लहर है। वहीं, पंजाब के सीएम भगवंत मान समेत…
 23 April 2025
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार दोपहर आतंकी हमले में दो विदेशी पर्यटकों समेत 20 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की खबर है। हालांकि, प्रशासन ने अभी तक सिर्फ एक…
 23 April 2025
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में महाराष्ट्र के पांच लोगों की मौत हो गई। जिसमें दो की पहचान हो गई है। संतोष जगदाले के सिर, कान और पीठ…
 23 April 2025
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार दोपहर हुए आतंकवादी हमले में 27 लोगों की मौत हो गई। पहलगाम की बैसरन घाटी में मंगलवार दोपहर 2.45 बजे हुए इस हमले में 20…
 22 April 2025
पंजाब में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की हत्या की साजिश का खुलासा हुआ है। पंजाब पुलिस का दावा है कि खालिस्तान समर्थक और सांसद अमृतपाल के समर्थक इसकी तैयारी कर…
 22 April 2025
वन नेशन-वन इलेक्शन पर जॉइंट पार्लियामेंट्री कमेटी (JPC) की 22 अप्रैल को बैठक शुरू हुई। मीटिंग में भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज 'नेशनल हेराल्ड की लूट' लिखा बैग लेकर पहुंची।स्वराज ने…
 22 April 2025
भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में पहली बार अध्यक्ष नियुक्त करने की तैयारी है। यह जिम्मेदारी भाजपा के किसी वरिष्ठ नेता को मिलेगी।भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने…
 22 April 2025
नए वक्फ कानून के विरोध में ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (AIMPLB) आज मंगलवार को दिल्ली में प्रदर्शन कर रहा है। 'वक्फ बचाव अभियान' के तहत तालकटोरा स्टेडियम में…
Advt.