यश दयाल की शादी के बाद ये वीडियो वायरल, वाइफ श्वेता संग इस अंदाज में दिखा क्रिकेटर

Updated on 17-03-2026 01:37 PM
नई दिल्ली: रॉयल चैलेंजजर्स बेंगलुरु यानी आरसीबी के तेज गेंदबाज यश दयाल इन दिनों काफी ज्यादा चर्चा में हैं। यश अपनी शादी को लेकर काफी ज्यादा सुर्खियों में बने हुए हैं। दरअसल, यश दयाल ने कंटेंट क्रिएटर श्वेता पुंडीर से शादी कर ली है। रिपोर्ट्स की मानें तो 4 फरवरी को नोएडा में यश और श्वेता की शादी हुई। यश ने अब तक आधिकारिक तौर पर शादी की पुष्टि नहीं की है।

हालांकि, उनकी वाइफ श्वेता पुंडीर इंस्टाग्राम पर लगातार उनके साथ वीडियो और फोटो शेयर कर रही हैं। अब एक वीडियो श्वेता ने पिछले दिन यश के साथ इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जोकि अब वायरल हो रहा है।

पत्नी श्वेता के संग इस अंदाज में दिखे यश दयाल

श्वेता पुंडीर ने जो वीडियो इंस्टाग्राम पर यश दयाल के साथ शेयर की है। उस वीडियो में यश बेबी डॉग लेकर हाथ में खड़े होते हैं और उनकी वाइफ श्वेता डांस कर रही होती हैं। या यूं कहें कि श्वेता ने यश के साथ इंस्टाग्राम पर रील शेयर की है। इससे पहले भी कंटेंट क्रिएटर ने यश दयाल के साथ एक वीडियो शेयर की थी।

कौन हैं श्वेता पुंडीर?

श्वेता पुंडीर एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और व्लॉगर हैं। वह दिल्ली में रहती हैं और उनके इंस्टाग्राम पर 587,000 से ज्यादा फॉलोवर्स हैं। उन्होंने इंटरनेशनल लीजेंड्स लीग में ब्रॉडकास्टर के रूप में भी काम किया था।

आरसीबी के लिए एक्शन में नजर आएंगे यश दयाल

28 साल के यश दयाल आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। उनको आरसीबी ने मिनी ऑक्शन से पहले रिटेन कर लिया था। यश दयाल 2024 से आरसीबी के साथ हैं। यश ने आईपीएल में 2022 में गुजरात टाइटंस के लिए खेलते हुए डेब्यू किया था। उसके बाद से अब तक उन्होंने 43 आईपीएल मुकाबलों में 41 विकेट लिए हैं। बता दें कि आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है। पहला मैच आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने सीनियर खिलाड़ियों रोहित शर्मा और विराट कोहली के साथ अपने रिश्तों और उनके टेस्ट क्रिकेट से संन्यास को लेकर चल…
 17 March 2026
नई दिल्ली: ईद आने वाली है, रमजान के पाक महीने के आखिरी कुछ दिन बचे हैं, जिन्हें काफी खास माना जाता है। इस बीच पाकिस्तान ने नीचे गिरने की अपनी सारी…
 17 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के काबुल में स्थित ड्रग रिहैबिलिटेशन हॉस्पिटल पर एयर स्ट्राइक की है, जिसमें कई मासूमों की जान चली गई। अफगानिस्तान के डिप्यूटी गवर्नमेंट स्पोक्सपर्सन हमदुल्लाह फितरत…
 17 March 2026
नई दिल्ली: रॉयल चैलेंजजर्स बेंगलुरु यानी आरसीबी के तेज गेंदबाज यश दयाल इन दिनों काफी ज्यादा चर्चा में हैं। यश अपनी शादी को लेकर काफी ज्यादा सुर्खियों में बने हुए हैं।…
 17 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी सेना ने अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के ड्रग रिहैबिलिटेशन पर एयर स्ट्राइक की। उनके इस हवाई हमले से अब तक 400 लोगों की मृत्यु हो चुकी है जबकि…
 17 March 2026
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के मिनी ऑक्शन से पहले ऐतिहासिक ट्रेड डील देखने को मिली थी। राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन चेन्नई सुपर किंग्स ट्रेड हो गए थे…
 16 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान टीम ने मैच रेफरी नीयामुर राशिद से तीसरे वनडे के आखिरी ओवर में बांग्लादेश के विवादित रिव्यू लेने पर शिकायत की है। यह मामला तब हुआ जब ऑन…
 16 March 2026
नई दिल्ली: सिर्फ 14 साल की उम्र में अंडर-19 विश्व कप जीतने वाले वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2025 में सबसे कम उम्र में शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाया था। इस साल…
 16 March 2026
नई दिल्ली: 2026 के एडिशन का फाइनलिस्सिमा स्पेन और अर्जेंटीना के बीच होने वाला था। हालांकि मिडल ईस्ट में चल रहे युद्ध के चलते इसे कैंसिल कर दिया गया है। स्पेन…
Advt.