सितंबर के जख्मों पर मरहम लगाएगा अक्टूबर? देख लीजिए शेयर बाजार के पिछले 10 साल के आंकड़े
Updated on
01-10-2026 12:09 PM
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में सितंबर में भारी बिकवाली देखने को मिली। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी 6% लुढ़क गए। इसी तरह BSE मिडकैप 150 में 6.6% और BSE स्मॉलकैप 250 इंडेक्स में 3.2% की गिरावट दर्ज की गई। यह मार्च के बाद से सबसे बड़ी मासिक गिरावट है। मार्च में दोनों इंडेक्स 11% तक गिर गए थे। अक्तूबर ऐतिहासिक रूप से शेयरों के लिए मजबूत महीना रहा है। फेस्टिव सीजन होने के कारण इस दौरान ऑटो, जूलरी और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स पर ज्यादा खर्च की उम्मीद रहती है।
आमतौर पर अक्टूबर भारतीय शेयरों के लिए अच्छा महीना रहा है। पिछले 10 साल में सात बार निफ्टी 50 बढ़त के साथ बंद हुआ है। हालांकि, इस साल सितंबर में हुई भारी बिकवाली के बाद ज्यादा राहत की उम्मीद नहीं है। बाजार को कच्चे तेल की ऊंची कीमत, ग्लोबल बॉन्ड यील्ड में बढ़ोतरी, विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली और कमजोर रुपये जैसी चुनौतियों से जूझना पड़ रहा है।
क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
ईटी की एक रिपोर्ट के मुताबिक इक्विरस सिक्योरिटीज के डायरेक्टर और ट्रेडिंग हेड तेजस शाह ने कहा, "अक्टूबर में एक अहम परीक्षा होगी कि क्या सितंबर में आई गिरावट में जोखिमों को ठीक से शामिल कर लिया गया है या अभी और एडजस्टमेंट की जरूरत है।"
इसी तरह SBI सिक्योरिटीज में फंडामेंटल रिटेल रिसर्च के हेड सनी अग्रवाल ने कहा, "ज्यादातर सेक्टर के लिए, फाइनेंशियल ईयर की दूसरी छमाही डिमांड और वॉल्यूम ग्रोथ के लिहाज से बेहतर होती है। शायद यही एक वजह है कि अक्टूबर ऐतिहासिक रूप से मजबूत महीना रहा है।"
अक्टूबर में एक अहम परीक्षा होगी कि क्या सितंबर में आई गिरावट में जोखिमों को ठीक से शामिल कर लिया गया है या अभी और एडजस्टमेंट की जरूरत है।
तेजस शाह, डायरेक्टर और ट्रेडिंग हेड, इक्विरस सिक्योरिटीज
तिमाही नतीजों पर नजर
कंपनियों के सितंबर तिमाही के नतीजे भी अक्टूबर में आएंगे। इन पर भी निवेशकों की नजर रहेगी। खासकर लार्ज-कैप शेयरों ने हालिया गिरावट के दौरान खराब प्रदर्शन किया है। पिछले दशक में, सेंसेक्स और निफ्टी ने अक्टूबर में औसतन लगभग 1% की बढ़त दर्ज की है, जबकि BSE मिडकैप 150 और BSE स्मॉलकैप 250 में क्रमशः औसतन 1% और 1.4% की बढ़त देखी गई है।
एनालिस्ट्स का कहना है कि निफ्टी को 23,000 के जोन के आसपास बड़ी रुकावटों का सामना करना पड़ रहा है। यह एक अहम सपोर्ट लेवल था जो हाल की बिकवाली में टूट गया था। बुधवार को निफ्टी 22,620.45 पर बंद हुआ। अग्रवाल ने कहा, "23,000-23,100 का पिछला सपोर्ट लेवल अब एक अहम रेजिस्टेंस का काम करेगा। जैसे ही मार्केट उस लेवल को पार करेगा, मुझे लगता है कि मार्केट का रुख सकारात्मक हो जाना चाहिए। अगली रुकावट 23,600 के आसपास होगी।"
नई दिल्ली: सरकार ने डीजल और विमानों में इस्तेमाल होने वाले ईंधन यानी एटीएफ के एक्सपोर्ट पर विंडफॉल टैक्स में एक बार फिर कटौती की है। वित्त मंत्रालय की ओर…
नई दिल्ली: भारत का विदेशी कर्ज मार्च तिमाही के मुकाबले जून तिमाही में 15.4 अरब डॉलर बढ़कर 778.2 अरब डॉलर हो गया। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के बुधवार को जारी…
नई दिल्ली: टाटा गुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस के सबसे बड़े शेयरहोल्डर टाटा ट्रस्ट्स की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। इसके चेयरमैन नोएल टाटा हैं। वेणु श्रीनिवासन के बाद…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव, कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और विदेशी निवेशकों की भारी बिकवाली के बीच आज एक बार फिर से घरेलू शेयर बाजार में…
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में सितंबर में भारी बिकवाली देखने को मिली। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी 6% लुढ़क गए। इसी तरह BSE मिडकैप 150 में 6.6% और BSE…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया क्षेत्र में अमेरिका-ईरान के बीच तनाव, कच्चे तेल की कीमत में बढ़त, अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में उछाल, रुपये में डॉलर के मुकाबले कमजोरी और विदेशी निवेशकों…
नई दिल्ली: भारत में यूट्यूब का क्रिएटर इकोसिस्टम तेजी से बड़ा आर्थिक क्षेत्र बनता जा रहा है। यूट्यूब की 2025 इम्पैक्ट रिपोर्ट के मुताबिक, प्लेटफॉर्म के क्रिएटिव इकोसिस्टम ने साल…