हिंदू धर्म में खुश हैं उषा वेंस
जब उषा से पूछा गया कि उनके पति के कैथोलिक धर्म अपनाने के साथ उनकी अपनी धार्मिक आस्था कैसे बदली, तो उन्होंने कहा, मैं एक हिंदू परिवार में पली-बढ़ी, जो बहुत स्थिर परिवार था। मुझे कुछ अलग खोजने की जरूरत नहीं महसूस हुई, जैसी उन्हें (जेडी वेंस) को हुई।उषा वेंस की यह क्लिप सोशल मीडिया पर धमाके की तरह फैली। लोगों ने उषा की बातों को जेडी वेंस के हालिया बयानों के जवाब के रूप देखा, जहां संदेश साफ था कि उन्हें धर्म बदलने की जरूरत नहीं पड़ी क्योंकि उनका बचपन जेडी जितना उथल-पुथल भरा नहीं था और वे अपने हिंदू धर्म में पूरी तरह खुश हैं।
इन घटनाओं ने दोनों की अलग-अलग धर्मों वाली शादी को लेकर लंबे समय से चली आ रही उत्सुकता को फिर से जगा दिया है। जेडी वेंस ने जहां खुलकर कैथोलिक धर्म और इस उम्मीद के बारे में बात की है कि उनका परिवार भी इसे अपनाए। वहीं, उषा वेंस गर्व के साथ अपनी हिंदू पहचान के साथ जुड़ी रही हैं।
